Cricket
DC vs RCB Women, WPL Final Highlights: आरसीबी बनी चैंपियन, फाइनल में 8 विकेट से दिल्ली को हराया

DC vs RCB Women, WPL Final Highlights: आरसीबी बनी चैंपियन, फाइनल में 8 विकेट से दिल्ली को हराया

DC vs RCB Women, WPL Final Highlights
DC vs RCB Women WPL 2024 Final Live Score: विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। 64 रनों के लिए पहली विकेट के लिए साझेदारी हुई लेकिन उसके बाद 10 विकेट 50 रन पर गिर गए। दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 114 का लक्ष्य रखा था। आरसीबी ने अंतिम ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर 8 विकेट से फाइनल जीता।

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर: यूपी वॉरियर्स की दीप्ति शर्मा को ये अवार्ड मिला। उन्हें 5 लाख रूपये इनामी राशि मिली।

ऑरेंज कैप विनर: आरसीबी की एलिसे पेरी, उन्होंने 341 रन बनाए। उन्हें 5 लाख इनामी राशि मिली।

पर्पल कैप विनर: आरसीबी की श्रेयांका पाटिल, उन्होंने 13 विकेट लिए। उन्हें 5 लाख इनामी राशि मिली।

प्लेयर ऑफ द मैच: सोफी मोलिनेक्स ने 4 ओवर में 20 रन दिए और 3 विकेट लिए। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के टॉप 3 विकेट लिए, सभी विकेट एक ही ओवर में चटकाए।

RCB Inning: 115/2 (19.3 Over)

ऋचा घोष- 17*

एलिस पेरी: 35*

आरसीबी 8 विकेट से जीत गई।

19.3 Over: ऋचा घोष ने चौका मारकर लक्ष्य तक पहुंचाया।

19.2- एलिसे पेरी ने एक रन लिया।

19.1- ऋचा घोष ने एक रन लिया।

अरुंधति रेड्डी आखिरी ओवर डाल रही है।

आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों में 5 रन चाहिए।

19th Over: एलिस कैप्सी का बहुत अच्छा ओवर, प्रेशर में सिर्फ 6 रन दिए हैं।

18th Over: जेस जोनासन के इस ओवर में आए कुल 8 रन।

आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंदों में 19 रन चाहिए।

16th Over: जेस जोनासन के इस ओवर में आए 4 रन। अब जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 28 रन।

आरसीबी को जीत के लिए 30 गेंदों में 32 रन चाहिए।

2nd WICKET: स्मृति मंधाना (31)

14.6 over: मिन्नू मनी की इस गुगली गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहती थी स्मृति मंधाना लेकिन दूरी नहीं मिली। अरुंधति रेड्डी ने अच्छा कैच पकड़ा।

13th Over: अरुंधति रेड्डी के इस ओवर में आए 11 रन। अब आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंदों में 42 रन चाहिए।

11 ओवर के बाद: आरसीबी का स्कोर 59/1 है। आरसीबी को 54 गेंदों में 55 रन जीत के लिए चाहिए।

आरसीबी का स्कोर 50/1 (8.2 over)

WICKET: सोफी डिवाइन (32)

8.1 over: शिखा पांडेय की सीधी गेंद पर मिस हुई सोफी डिवाइन, गेंद पेड पर जाकर लगी और अपील हुई तो अंपायर ने आउट करार दिया। डिवाइन ने तुरंत रिव्यु लिया लेकिन वह एक रिव्यु बेकार करके लौटी। दिल्ली को मिली पहली सफलता- 49/1

7th Over: राधा यादव का महंगा ओवर, आरसीबी के लिहाज से अच्छा ओवर गया। इसमें कुल 18 रन आए। सोफी डिवाइन ने ओवर में 3 चौके और 1 छक्का मारा।

पॉवरप्ले का खेल खत्म: 6 ओवरों के बाद आरसीबी का कोई विकेट नहीं गिरा है लेकिन स्कोर सिर्फ 25 है। दिल्ली ने सधी हुई गेंदबाजी की है लेकिन उसे मैच में आना है तो विकेट लेना होगा। यहाँ से आरसीबी को जीत के लिए 84 गेंदों में 89 रन चाहिए।

5th Over: शिखा पांडेय का शानदार ओवर, सिर्फ 2 रन आए। आरसीबी के सामने लक्ष्य छोटा है लेकिन दबाव बढ़ेगा अगर ऐसे ही दिल्ली ओवर डालेगी।

4th Over: मरिजनने कप्प के इस ओवर में पहली गेंद पर चौका आया था, लेकिन उसके बाद सिर्फ 3 रन। इस ओवर में आए 7 रन। आरसीबी स्कोर – 18/0

3rd Over: शिखा पांडेय के इस ओवर में आए 3 रन। लगातार तीसरा ओवर, जो दिल्ली के नजरिए से अच्छा गया है। आरसीबी स्कोर – 11/0

2nd Over: एलिसे कैप्सी का अच्छा ओवर, सिर्फ 3 रन इस ओवर से आए कोई विकेट नहीं।

1st Over: मरिजनने कप्प ने पहला ओवर डाला, इसमें 5 रन आए कोई विकेट नहीं।

9:15 pm: स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने आरसीबी पारी की शुरुआत की है। आरसीबी के सामने जीत के लिए 114 का लक्ष्य है।

DC Inning: 113/10 (18.3 Over)

शिखा पांडेय- 5*

10th WICKET

18.3 over: तान्या भाटिया ने हलके हाथ से खेलना चाहा, गेंद पीछे से होती हुई विकेट कीपर के हाथों में गई। अपील हुई लेकिन अंपायर ने वाइड करार दिया। 2 रिव्यु बचे थे तो आरसीबी ने ले लिया। स्क्रीन पर दिखा कि गेंद बल्ले पर लगी थी, इस तरह दिल्ली कैपिटल्स का 10वां विकेट 114 के स्कोर पर गिरा।

9th WICKET

18.2 over: श्रेयांका पाटिल की गेंद पर पीछे हटकर मारना चाहती थी अरुंधति रेड्डी लेकिन गेंद लगकर सीधा विकेट पर जाकर लगी। दिल्ली का नौवां विकेट 114 के स्कोर पर गिरा।

18 ओवरों के बाद: आरसीबी का स्कोर 111/8 है। अरुंधति रेड्डी 8 और शिखा पांडेय 5 के स्कोर पर खेल रही है।

8th WICKET: राधा यादव (11)

16.2 Over: अरुंधति रेड्डी ने गेंद खेली जो सीधा सोफी मोलिनेक्स के हाथों में गई, राधा यादव नॉन स्ट्राइक पर रन लेना चाहती थी लेकिन जब वापस अपनी क्रीज पर दौड़ी तो गेंद लगने से पहले नहीं पहुँच पाई। सोफी मोलिनेक्स का डायरेक्ट थ्रो, शानदार और दिल्ली का 8वां विकेट गिरा। स्कोर- 101/8

दिल्ली कैपिटल्स स्कोर 100 (15.5 ओवर में)

7th WICKET: मिन्नू (5)

14.1 over: मिन्नू मनी एलबीडबल्यू आउट हुई, वह रिव्यु लेना चाहती थी लेकिन नहीं लिया और अच्छा निर्णय क्योंकि लेती तो रिव्यु भी गंवाती।

6th WICKET: जेस जोनासन (3)

13.3 over: सोभना आशा की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहती थी लेकिन जेस एक आसान सा कैच दे बैठी। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 87/6

5th WICKET: मरिजनने कप्प (8)

13.1 over- आशा शोभना ने ललचाई हुई गेंद डाली, बड़ा शॉट मारना चाहती थी कप्प। गेंद सिर्फ ऊँची गई और आसान सा कैच। दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा।

11th Over: लैनिंग के विकेट के साथ श्रेयांका पाटिल का शानदार ओवर। इसमें सिर्फ 3 रन आए। स्कोर – 75/4

4th WICKET: मैग लैनिंग (23)

10.4 over: श्रेयांका पाटिल ने दिलाई बड़ी सफलता। गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद, लैनिंग साइड में खेलना चाहती थी लेकिन मिस हुई और गेंद सीधा पेड पर जाकर लगी। अपील और अंपायर ने आउट दिया। रिव्यु लिया गया जो हुआ बेकार। पवेलियन लौटी लैनिंग ने एक रिव्यु भी गवाया।

1 ओवर में 3 विकेट, बैकफुट पर दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट इस 8वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। शैफाली वर्मा कैच आउट हुई। उसके बाद तीसरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिगेज और चौथी गेंद पर एलिस कैप्सी बोल्ड हुई। सोफी मोलिनेक्स ने आरसीबी की वापसी करवाई है, एक ओवर में 3 विकेट। स्कोर- 65/3

6th Over: पॉवरप्ले का खेल खत्म हो गया है। ये पूरी तरह दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहा है। कोई विकेट नहीं गिरा है। 6 ओवर में दिल्ली का स्कोर 61 रन। शैफाली वर्मा 42 और लैनिंग 17 रन बनाकर खेल रही है।

5th Over: शैफाली वर्मा ने एलिसे पेरी के इस ओवर में एक छक्का और एक चौका मारा। ओवर से आए कुल 11 रन।

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 50 पार (4.5 ओवर में)

4.5 over: शैफाली वर्मा ने चौके के साथ टीम का स्कोर 50 तक पहुँचाया। कोई विकेट नहीं गिरा है। आरसीबी मुश्किल में है।

4th Over: रेणुका के इस ओवर की शुरुआत छक्के के साथ हुई थी, शैफाली ने सामने छक्का मारा था। इसके बाद अंतिम 2 गेंदों पर लैनिंग ने 2 चौके मारकर महंगा ओवर बनाया। ओवर में आए कुल 19 रन। स्कोर – 41/0

3rd Over: एलिसे पेरी के इस ओवर में आए कुल 3 रन। आरसीबी के लिए अच्छा ओवर।

2nd Over: सोफी मोलिनेक्स के इस ओवर में आए कुल 10 रन। स्कोर – 19/2

SIX: 1.5 over: फाइनल मैच का पहला छक्का, शैफाली वर्मा ने सामने मारा शानदार छक्का।

1st Over: रेणुका सिंह ने डाला पहला ओवर, इसमें ऐ कुल 9 रन। 2 वाइड गेंद इस ओवर में।

7:30: शैफाली वर्मा और मैग लैनिंग ने की दिल्ली कैपिटल्स की पारी।

DC Women Playing 11 WPL Final

मैग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिगेज, मरिजनने कप्प, जेन जोनासन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मिन्नू मनी, तान्या भाटिया, शिखा पांडेय।

RCB Women Playing 11 WPL Final

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल। शोभना आशा, रेणुका सिंह।

7:00: Toss: दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी चुनी।

दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में टॉप का स्थान हासिल किया, उसने 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज कर 12 अंक अर्जित किए और सीधे फाइनल में जगह बनाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एलिमिनेटर मैच में हारी हुई बाजी मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमें अपने पहले WPL ख़िताब के लिए आज मैदान में उतरेगी। दोनों की मेंस टीम भी कभी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है।

DC vs RCB Women, WPL Final Live Streaming

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच WPL Final मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स18 HD पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर होगी। यूजर्स फ्री में जियो सिनेमा की वेबसाइट या ऐप पर जाकर लाइव मैच देख सकते हैं।

Editors pick