Cricket
DC vs CSK Highlights: धोनी की विस्फोटक पारी नहीं दिला सकी जीत, दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत, जाने कैसा रहा मुकाबला

DC vs CSK Highlights: धोनी की विस्फोटक पारी नहीं दिला सकी जीत, दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत, जाने कैसा रहा मुकाबला

कल का IPL मैच कौन जीता 2024
DC vs CSK Highlights: रविवार को दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराया। धोनी ने 16 गेंदों में 37 रनों की अच्छी पारी खेली।

IPL में रविवार को दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराकर अपनी जीत का खाता खोला। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और कप्तान ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई के सामने 192 का लक्ष्य रखा था। एमएस धोनी ने 16 गेंदों पर 37 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मैच को अंतिम समय में रोमांचक बनाया लेकिन ये पारी जीत नहीं दिला सकी। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रनों से मैच जीत लिया। खलील अहमद ने 4 ओवरों में 21 रन दिए और 2 विकेट लिए। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।

ऋषभ पंत ने जीत के बाद कहा “गेंदबाज क्लिनिकल थे, हमने गलतियों से सीखने की बात की। पृथ्वी शॉ कड़ी मेहनत कर रहा है, हमने सोचा कि उसे मौका देने का समय आ गया है और उसने इसे ले लिया। मुकेश को लेकर पंत ने कहा, मैच-अप पर निर्भर करता है लेकिन वह खड़ा रहता है। डेथ ओवरों में हिट होने के बावजूद अच्छी वापसी की। शुरुआत में मैंने अपना समय लिया क्योंकि मैंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला था, लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं मैच बदल सकता हूं। एक क्रिकेटर के तौर पर अभी भी सीखना जारी रखना होगा।”

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “मैं खुश था कि पहले 6 ओवरों के बाद गेंदबाजों ने कैसे वापसी की, उन्हें 190 पर रोकना अच्छा रहा। पहली पारी में बैटिंग पक्ष के लिए बेहतर रही, दूसरी पारी में कुछ सीम मूवमेंट था। अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट के कारण रचिन रविंद्र बड़े अंतर से चूक रहे थे। हम पावरप्ले का फायदा नहीं उठा सके। हम हमेशा पीछे थे, गति पकड़ने और दर कम करने की कोशिश कर रहे थे। पहले कुछ ओवरों में हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन पावरप्ले के आखिरी दो ओवर महंगे थे। दो जीत के बाद, आप एक से कम की उम्मीद कर सकते हैं, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।”

चेन्नई सुपर किंग्स पारी
BATTINGRBM4s6sSR
Ruturaj Gaikwad (c)c †Pant b Ahmed1250050
Rachin Ravindrac Stubbs b Ahmed212150016.66
Ajinkya Rahanec Warner b Mukesh Kumar45306452150
Daryl Mitchellc & b Patel34263612130.76
Shivam Dubec Stubbs b Mukesh Kumar18173410105.88
Sameer Rizvic Ahmed b Mukesh Kumar01100
दिल्ली कैपिटल्स की पारी
BATTINGRBM4s6sSR
Prithvi Shawc †Dhoni b Jadeja43275342159.25
David Warnerc Pathirana b Mustafizur Rahman52354753148.57
Rishabh Pant (c)†c Gaikwad b Pathirana51324443159.37
Mitchell Marshb Pathirana18121721150
Tristan Stubbsb Pathirana021000
Axar Patelnot out78270087.5
Abishek Porelnot out96710150

CSK Inning: 171/6 (20 Over)

रविंद्र जडेजा- 21*
एमएस धोनी- 37*

नतीजा – दिल्ली कैपिटल्स 20 रनों से जीत गई।

20वां ओवर- एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। सीएसके लक्ष्य से 22 रन दूर रह गई। अंतिम ओवर में कुल 20 रन आए।

16.2 ओवर – एमएस धोनी ने पहली गेंद पर चौका मारा।

नए बल्लेबाज एमएस धोनी आए हैं।

Wicket: 16.1 ओवर – शिवम् दुबे को मुकेश कुमार ने आउट किया। दुबे बड़ा शॉट मारने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों में 18 रन बनाए।

WICKET: 13.4 ओवर – मुकेश कुमार ने लगातार दूसरी गेंद पर विकेट लिया। समीर रिजवी पहली गेंद पर आउट हुए। ये चेन्नई का पांचवा विकेट है।

WICKET: 13.3 ओवर – मुकेश कुमार की गेंद पर डेविड वार्नर के हाथों कैच आउट हुए अजिंक्य रहाणे, बड़ा विकेट और रहाणे अर्धशतक से चूके।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 100 – 12.5 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 100 रन हुआ। अब टीम को जीत के लिए 43 गेंदों में 92 रन चाहिए।

WICKET: डेरिल मिशेल (34) – 10.2 ओवर – अक्षर पटेल की इस गेंद पर मिशेल ने सामने की तरफ मारा, पटेल ने अच्छा कैच पकड़ा।

WICKET : 2.5 ओवर – खलील अहमद ने मैच का दूसरा विकेट लिया, उन्होंने रचिन रविन्द को आउट किया। वह ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट हुए। CSK Score – 7/2

दूसरा ओवर – इशांत शर्मा ने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए, चेन्नई पर दबाव बढ़ रहा है।

WICKET: 0.6 ओवर – खलील अहमद ने पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में बड़ा विकेट लिया। वह विकेट कीपर के हाथों कैच आउट हुए।

ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

DC Inning: 191/5 (20 Over)

अभिषेक पोरेल- 9*

अक्षर पटेल- 7*

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 191 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए मिला 192 का लक्ष्य।

20वां ओवर- मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी ओवर डाला, इसमें कुल 12 रन आए।

19वें ओवर में 17 रन – माथीशा पथिराना के इस ओवर में ऋषभ पंत ने 2 चौके और 1 छक्का मारा। लेकिन पथिराना ने पंत के रूप में एक विकेट भी लिया।

WICKET- ऋषभ पंत (51)– माथीशा पथिराना की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहते थे ऋषभ पंत लेकिन इस बार सिर्फ गेंद ऊँची गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छा कैच पकड़ा।

18.4 Over- ऋषभ पंत का अर्धशतक – पंत ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

WICKET: ट्रिस्टन स्टब्स (0)

माथीशा पथिराना ने इस ओवर में दूसरा विकेट लिया, नए बल्लेबाज स्टब्स को एक शानदार यॉर्कर पर आउट किया। DC Score – 134/4

WICKET: मिशेल मार्श (18)

14.4 ओवर – माथीशा पथिराना ने शानदार यॉर्कर गेंद डाली, 150 की स्पीड से डाली गई इस गेंद पर पूरी तरह मिस हुए मार्श और आउट। उन्होंने 12 गेंदों में 18 रन बनाए।

14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 129 रन पर 2 विकेट है। पंत 13 और मार्श 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

WICKET: पृथ्वी शॉ (43)

10.4 Over- रविंद्र जडेजा ने ऑफ स्टंप पर डाली गेंद, पृथ्वी शॉ ने कट शॉट लगाया। गेंद सीधा विकेट कीपर एमएस धोनी के हाथों में। शॉ 27 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। DC Score- 103/2

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 पार

10.3 ओवर- रविंद्र जडेजा की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने छक्का मारा और इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 100 पार हुआ। DC Score – 103/1

वार्नर ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए।

WICKET- माथीशा पथिराना का कमाल कैच, डेविड वार्नर आउट

10.4 ओवर- मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर डेविड वार्नर ने स्विच हिट शॉट लगाया, शार्ट थर्ड मैन पर खड़े अथिराना ने एक हाथ से डाइव लगाकर कमाल का कैच पकड़ा। ये इस सीजन का सबसे मुश्किल कैच है, जिसे देखने वाले सभी हैरान थे।

डेविड वार्नर का अर्धशतक

डेविड वार्नर ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर 1 रन लेने के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।

रिकॉर्ड अलर्ट: डेविड वार्नर के आईपीएल में 6500 रन पूरे हो गए हैं।

पॉवरप्ले में दिल्ली का दबदबा

दिल्ली कैपिटल्स के दोनों ओपनर ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। शुरुआत के 6 ओवर में 62 रन बना लिए हैं और दोनों ओपनर क्रीज पर हैं। वार्नर 35 और पृथ्वी 24 रन के स्कोर पर नाबाद हैं।

5th Over: डेविड वार्नर ने इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का मारा, दीपक चाहर के इस ओवर में कुल 18 रन आए। DC Score- 45/0

4 ओवरों के बाद: दिल्ली का स्कोर 24 रन है, दोनों ओपनर पृथ्वी (11) और वार्नर (13) खेल रहे हैं।

7:30 pm- डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरुआत की है।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, डेरियल मिशेल, रविंद्र जडेजा, रिजवी, एमएस धोनी (विकेट कीपर), दीपक चाहर, महेश पथिराना, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम् दुबे, शार्दुल ठाकुर, रशीद खान, मोईन अली, सैंटनर

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, नॉर्खिया, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख सलाम, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा- हम पहले फील्डिंग ही करना चाह रहे थे। क्योंकि यह एक फ्रेश विकेट है और यहां पहला गेम है और पिच के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। निश्चित रूप से आज घरेलू खेल है।

पंत ने कहा – विकेट अच्छा दिख रहा है। हम यहां जल्दी आए और काफी अभ्यास किया है, जिससे हमें काफी अच्छा अंदाजा मिला है। कुलदीप यादव को थोड़ी परेशानी है और रिकी भुई को बाहर रखा गया है। पृथ्वी शॉ और ईशांत शर्मा आए हैं।

UPDATE– ऋषभ पंत ने बताया कि प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। कुलदीप यादव के निगल है तो वह बाहर हो गए हैं।

7:00: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।

दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले 2 मैच खेले हैं और दोनों हारे हैं, आज उसके सामने सीएसके जैसी मजबूत टीम है। ऋषभ पंत चाहेंगे कि आज जीत का खाता खोला जाए, लेकिन वह जानते हैं कि उनके लिए ये काफी मुश्किल रहने वाला है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले दोनों मैच जीते हैं और अभी अंक तालिका में टॉप पर है। एमएस धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद इस फ्रेंचाइजी की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं और पिछले दोनों मैच में शानदार कप्तानी की है।

Editors pick