CPL 2021: लगातार दूसरे मैच में जीतकर Jamaica Tallawahs को अंक तालिका में फायदा, नॉकआउट के लिए उम्मीदें बरकारार: सीपीएल 2021 (Caribbean Premier League) का 24वां मैच जमैका तैलवाह और सेंट लुसिया किंग्स टीम के बीच खेला गया। अंक तालिका के लिहाज से मुकाबला महत्वपूर्ण था, जिसमें Rovman Powell की कप्तानी वाली जमैका टीम ने जीत दर्ज की। फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) की कप्तानी वाली सेंट लुसिया किंग्स टीम को हार के साथ अंक तालिका में भी नुकसान हुआ। जमैका टीम की शानदार बल्लेबाजी के बाद अच्छी गेंदबाजी से टीम ने सेंट लुसिया को 55 रनों के बड़े अंतर से मात दी।
CPL 2021: 55 रनों से जीती Jamaica Tallawahs
पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका टीम ने 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ओपनर बल्लेबाज Kennar Lewis 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से 24 गेंदों में 56 रन बनाए। इसके कप्तान Rovman Powell ने 22 और Andre Russell ने 31 रनों की पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
जवाब में सेंट लुसिया किंग्स टीम 156 रनों पर ऑल-आउट हो गई। जमैका टीम के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। Imad Wasim ने 3 Carlos Brathwaite और Andre Russell ने 2-2 विकेट चटकाए।
CPL 2021: तीसरे स्थान पर पहुंची Jamaica Tallawahs
जमैका की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। 8 मैचों के बाद टीम के आठ अंक हैं, टीम ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि इतने ही मुकाबले हारे हैं।
P | W | L | D | NRR | Pts | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Trinbago Knight Riders | 8 | 5 | 3 | 0 | 1.037 | 10 |
2 | St Kitts & Nevis Patriots | 8 | 5 | 3 | 0 | -0.619 | 10 |
3 | Jamaica Tallawahs | 8 | 4 | 4 | 0 | 0.536 | 8 |
4 | Saint Lucia Kings | 8 | 4 | 4 | 0 | -0.165 | 8 |
5 | Guyana Amazon Warriors | 8 | 4 | 4 | 0 | -0.248 | 8 |
6 | Barbados Royals | 8 | 2 | 6 | 0 | -0.594 | 4 |
It’s all over at Warner Park and the @JAMTallawahs have won by 55 runs. #CPL21 #SLKvJT #CricketPlayedLouder pic.twitter.com/buMNyegX2P
— CPL T20 (@CPL) September 10, 2021