India vs Pakistan LIVE, T20 world cup, Shahnawaz Dahani meets Dhoni: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले को शुरू होने में कुछ घंटे बचे हैं। दोनों टीमें अपने-अपने आखिरी प्रैक्टिस सेशन में बिजी हैं। इसी बीच पाकिस्तान के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी और भारतीय मेंटर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो में, दहानी को पूर्व क्रिकेटर के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। धोनी भारतीय क्रिकेटरों के साथ टीम बस में वापस जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसी बीच पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने धोनी को बताया कि वह और फिट होते जा रहे हैं। इस पर धोनी ने कहा कि नहीं बूढ़े हो रहे हैं। शाहनवाज ने जवाब देते हुए कहा, आप पहले से भी ज्यादा फिट दिख रहे हैं।”
Pakistan Bowler Shahnawaz Dahani getting excited seeing @msdhoni ?❤pic.twitter.com/Q2rlCxXaWy
— Dhoni Army TN™ (@DhoniArmyTN) October 23, 2021
India vs Pakistan LIVE, T20 World Cup, MS Dhoni, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मेंटर बने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आउट ऑफ खिलाड़ियों को फॉर्म में लाने की जिम्मेदारी ली है। वे टीम के साथ जुड़ने के बाद से लगातार उन खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं जो फॉर्म में नहीं हैं या बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इनमें हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और ऋषभ पंत मुख्य हैं। हार्दिक तो फिटनेस की समस्या के कारण गेंदबाजी भी नहीं कर रहे।