Cricket
MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन से पहले फैंस ने शुरू किया जश्न, सोशल मीडिया पर छाया धोनी का जादू

MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन से पहले फैंस ने शुरू किया जश्न, सोशल मीडिया पर छाया धोनी का जादू

MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन से पहले फैंस ने शुरू किया जश्न, सोशल मीडिया पर छाया धोनी का जादू
MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन से पहले फैंस ने शुरू किया जश्न, सोशल मीडिया पर छाया धोनी का जादू: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जन्मदिन आने वाला है. 7 जुलाई 2021 को एमएस धोनी अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट (Dhoni 40th Birthday) करेंगे लेकिन […]

MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन से पहले फैंस ने शुरू किया जश्न, सोशल मीडिया पर छाया धोनी का जादू: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जन्मदिन आने वाला है. 7 जुलाई 2021 को एमएस धोनी अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट (Dhoni 40th Birthday) करेंगे लेकिन उससे पहले ही जुलाई महीना लगते ही एमएस धोनी फैंस ने चहेते क्रिकेटर के जन्मदिन की शुरुआत कर दी है. एमएस धोनी के जीवन को लेकर फैंस को कुछ ज्यादा बताने की जरुरत नहीं है, क्योंकि उनके फैंस एमएस धोनी की हर एक बात को जानते हैं. एमएस धोनी की जीवनी पर एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें एमएस धोनी के क्रिकेट करियर में ऊंचे मुकाम तक पहुंचने के लिए संघर्ष को दर्शाया गया है.

7 जुलाई से पहले एमएस धोनी जन्मदिन सेलिब्रेशन शुरू

एमएस धोनी 7 जुलाई को 40 साल के हो जाएंगे. टीम इंडिया को आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है. हालांकि फैंस उन्हें यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 फेज 2 में खेलते हुए देखेंगे. एमएस धोनी के जन्मदिन से पहले जुलाई महीने की शुरुआत से जन्मदिन सेलिब्रेशन शुरू हो गया है, फैंस माही को अपने अपने अंदाज में याद कर रहे हैं. इसी के साथ ट्विटर पर एमएस धोनी बर्थडे (ms dhoni birthday twitter) ट्रेंड करना शुरू हो गया है, अभी टॉप 2 ट्रेंडिंग में DhoniBdayFestBegins ट्रेंड कर रहा है.

Editors pick