Cricket
IPL 2022 Mega Auction: नीलामी में शामिल होते ही ड्वेन ब्रावो बनाएंगे यह खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनेंगे

IPL 2022 Mega Auction: नीलामी में शामिल होते ही ड्वेन ब्रावो बनाएंगे यह खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनेंगे

IPL 2022 Mega Auction: नीलामी में शामिल होते ही ड्वेन ब्रावो बनाएंगे यह खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनेंगे dwayne bravo
IPL 2022 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में मेगा ऑक्शन होगा। इसके लिए ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ गई है। कुल 590 खिलाड़ी ऑक्शन में मौजूद होंगे। इसमें से 370 खिलाड़ी भारतीय होंगे, और 220 खिलाड़ी विदेशी। इस मेगा ऑक्शन में […]

IPL 2022 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में मेगा ऑक्शन होगा। इसके लिए ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ गई है। कुल 590 खिलाड़ी ऑक्शन में मौजूद होंगे। इसमें से 370 खिलाड़ी भारतीय होंगे, और 220 खिलाड़ी विदेशी। इस मेगा ऑक्शन में शामिल होते ही ब्रावो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Mega Auction: कैरिबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो 2008 से 2022 तक (कम से कम नीलामी में) सभी 15 आईपीएल सीजन में हिस्सा लेने वाले एकमात्र विदेशी खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। मेगा ऑक्शन में ब्रावो दो करोड़ प्राइस वाले कैप्ड ऑलराउंडर की सूची में हैं। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और शॉन मार्श भी 2008 से 2021 तक सभी सीजन (कम से कम नीलामी) का हिस्सा थे। लेकिन ये सभी खिलाड़ी इस बार नहीं दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2022 Mega Auction: 6 फ्रेंचाइजी को है विकेटकीपर की तलाश, इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बोली

ड्वेन ब्रावो का आईपीएल रिकॉर्ड
ब्रावो ने आईपीएल के 15वें सीजन में 11 मुकाबलों में 47 रन बनाए थे। चेन्नई के ओपनर और मिडिल ऑर्डर की शानदार गेंदबाजी के चलते ब्रावो को ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। लेकिन उन्होंने पिछले सीजन शानदार गेंदबाजी की थी। डेथ ओवर में उन्होंने चेन्नई के लिए किफायती गेंदबाजी की थी। उन्होंने 11 मुकाबलों में 14 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं आईपीएल 2020 के 6 मुकाबलों में ब्रावो ने 6 विकेट अपने नाम किए थे।

10 फ्रेंचाइजियां होगी आईपीएल ऑक्शन की टेबल पर
पंजाब किंग्स- Punjab Kings
कोलकाता नाइट राइडर्स- Kolkata Knight Riders
दिल्ली कैपिटल्स – Delhi Capitals
चेन्नई सुपर किंग्स- Chennai Super Kings
मुंबई इंडियंस- Mumbai Indians
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – Royal Challengers Bangalore
सनराइजर्स हैदराबाद – Sunrisers Hyderabad
राजस्थान रॉयल्स – Rajasthan Royals
लखनऊ सुपर जायंट्स – Lucknow Super Giants
Ahmedabad Team (आधिकारिक नाम अभी तय नहीं हुआ है)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick