Cricket
IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल ऑक्शन में इन फ्रेंचाइजियों को है विकेटकीपर की तलाश, इन खिलाड़ियों पर लगा सकती हैं बड़ी बोली

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल ऑक्शन में इन फ्रेंचाइजियों को है विकेटकीपर की तलाश, इन खिलाड़ियों पर लगा सकती हैं बड़ी बोली

IPL 2022 Mega Auction: 6 फ्रेंचाइजी को है विकेटकीपर की तलाश, इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बोली Quinton de Kock Jonny Bairstow nicholas pooran
IPL 2022 Mega Auction, shai hope: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में मेगा ऑक्शन होगा। इसके लिए ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ गई है। कुल 590 खिलाड़ी ऑक्शन में मौजूद होंगे। इसमें से 370 खिलाड़ी भारतीय होंगे, और 220 खिलाड़ी विदेशी। आईपीएल में […]

IPL 2022 Mega Auction, shai hope: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में मेगा ऑक्शन होगा। इसके लिए ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ गई है। कुल 590 खिलाड़ी ऑक्शन में मौजूद होंगे। इसमें से 370 खिलाड़ी भारतीय होंगे, और 220 खिलाड़ी विदेशी। आईपीएल में इस बार 10 फ्रेंचाइजी खेलती नजर आएंगी। ऐसे में सभी को विकेटकीपर की तलाश होगी। अभी 4 फ्रेंचाइजी के पास विकेटकीपर हैं। ऐसे में अब 10 टीमें इन विकेटकीपरों पर बड़ी बोली लगा सकती हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

इन टीमों के पास हैं विकेटकीपर

IPL 2022 Mega Auction: अभी सीएसके (एमएस धोनी), लखनऊ (केएल राहुल), राजस्थान (संजू सैमसन और जोस बटलर) और दिल्ली (ऋषभ पंत) के पास विकेटकीपर हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, आरसीबी, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स को विकेटकीपर की तलाश है। वहीं लगभग सभी फ्रेंचाइजी बैकअप के तौर पर एक विकेटकीपर को रखना चाहेंगी। मेगा ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगाकर विकेटकीपर को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी।

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले 3 आईपीएल सीजन में 529, 503 और 297 रन बनाए हैं। उन्होंने कैश-रिच लीग में 2200+ रन बनाए हैं, जिसमें 16 अर्द्धशतक और एक शतक शामिल है। शानदार बल्लेबाजी के साथ डी कॉक एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। उन्हें आखिरी बार मुंबई इंडियंस ने 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow)
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) टी20 टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। विकेटकीपर के साथ ही वह एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने केवल 38 मैचों में 41+ के औसत और 142 के स्ट्राइक रेट के साथ 1000+ रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 अर्द्धशतक और एक शतक भी लगाया है। SRH ने उन्हें IPL 2019 में 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

निकोलस पूरन (nicholas pooran)
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 33 आईपीएल मुकाबलों में करीब 23 की औसत और करीब 155 के स्ट्राइकरेट से 606 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 2 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 54 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 1010 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं।

शाई होप (shai hope)
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप का हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा था। होप ने 18 टी20 मुकाबलों की 16 पारियों में करीब 19 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं। ऐसे में मेगा ऑक्शन में वह किसी भी टीम के लिए एक अच्छे विकेटकीपिंग ऑप्शन हो सकते हैं।

बेन मैकडरमोट (Ben Mcdermott)
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा विकेटकीपिंग ऑप्शन हो सकते हैं। उन्होंने अभी तक कोई आईपीएल मुकाबला नहीं खेला है। लेकिन इस बार दो फ्रेंचाइजी बढ़ने से ज्यादा विकेटकीपरों की जरूरत होगी। ऐसे में मैकडरमोट पर कई फ्रेंचाइजी की नजर होगी। उन्होंने 17 टी20 मुकाबलों में करीब 14 की औसत और 88 के स्ट्राइकरेट से 164 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2022 Mega Auction: ये हैं IPL 2022 ऑक्शन के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, देखें लिस्ट

  • भारतीय विकेटकीपरों पर भी लगेगी बोली

ईशान किशन
पिछले सीजन तक मुंबई की ओर से खेलने वाले किशन को इस बार फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। ऐसे में वह मेगा ऑक्शन में नजर आने वाले हैं। वह विकेटकीपिंग के साथ ही तूफानी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। मुंबई ने उन्हें 2018 में 6.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह अबतक 61 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 29 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 1452 रन बनाए हैं। किशन ने लीग में अब तक 74 छक्के जमाए हैं।

दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पर कई फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी। वह बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग में सक्षम हैं। उन्होंने 213 आईपीएल मुकाबलों में करीब 26 की औसत और करीब 130 के स्ट्राइकरेट से 4046 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 32 टी20 इंटरनेशनल में 33 की औसत और 143 के स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाए हैं।

ऋद्धिमान साहा
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज साहा ने 133 आईपीएल मुकाबलों में करीब 25 की औसत और 128 के स्ट्राइकरेट से 2110 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 1 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। आईपीएल में उनके बल्ले से 191 चौके और 69 छक्के लगाए हैं। साहा आईपीएल 2022 में कई फ्रेंचाइजी के लिए विकेटकीपिंग ऑप्शन हो सकते हैं।

अंबाती रायडू
पिछले सीजन चेन्नई की ओर से खेलने वाले रायडू ने इस बार आईपीएल में मेगा ऑक्शन के लिए बतौर विकेटकीपर अपना नाम दिया है। उन्होंने आईपीएल 2021 के 16 मुकाबलों में करीब 29 की औसत और 151 के स्ट्राइकरेट से 257 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल 2020 में रायडू ने 359, आईपीएल 2019 में 282, आईपीएल 2018 में 602 रन बनाए थे।

श्रीकर भरत
भारतीय विकेटकीपरों की आईपीएल 2022 में मांग बढ़ने वाली है। ऐसे में कई फ्रेंचाइजी श्रीकर भरत को भी अपने से जोड़ना चाहेंगी। उन्होंने 8 आईपीएल मुकाबलों में 38 की औसत और 122 के स्ट्राइकरेट से 191 रन बनाए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick