Cricket
IPL 2022: केएल राहुल सबसे महंगे तो फाफ डुप्लेसिस सबसे किफायती कप्तान, लीग के सबसे युवा और उम्रदराज कप्तानों के बारे में भी जानें

IPL 2022: केएल राहुल सबसे महंगे तो फाफ डुप्लेसिस सबसे किफायती कप्तान, लीग के सबसे युवा और उम्रदराज कप्तानों के बारे में भी जानें

IPL 2022: केएल राहुलMost expensive captain तो फाफ डुप्लेसिस Most economical captain, Youngest captain of IPL Oldest captain of IPL
IPL 2022, Most expensive captain, Most economical captain: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होगा। आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला पिछले साल की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच खेला जाएगा। इस साल आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था। ऐसे में सभी […]

IPL 2022, Most expensive captain, Most economical captain: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होगा। आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला पिछले साल की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच खेला जाएगा। इस साल आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी में कई बदलाव हो गए हैं। मेगा ऑक्शन से पहले पुरानी टीमों ने कुछ खिलाड़ी रीटेन किए थे। वहीं दो नई टीमों ने 3-3 प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ा था। नई फ्रेंचाइजी लखनऊ की कमान संभालने वाले केएल राहुल इस आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

राहुल सबसे महंगे कप्तान
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल को 17 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले वह पंजाब किंग्स की कमान संभाल रहे थे। वहीं रॉयल चैलेंजर बैंग्लुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस सबसे किफायती कप्तान हैं। मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने फाफ को 7 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले फाफ चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा था। विराट कोहली के कप्तान से और डिविलियर्स के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आरसीबी को एक कप्तान की तलाश थी।

ये भी पढ़ें: Tata IPL 2022: आईपीएल के एक मुकाबले में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इन प्लेयर्स के नाम, टॉप 10 में ये तीन भारतीय

धोनी सबसे उम्रदराज कप्तान

IPL 2022, Youngest captain of IPL, Oldest captain of IPL: इस बार आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। धोनी की उम्र आज यानी 23 मार्च को 40 साल 259 दिन है। वहीं इस बार आईपीएल में सबसे युवा कप्तान दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत हैं। पंत की 23 मार्च को उम्र 24 साल 170 दिन है।

टीम कप्तान उम्र राशि
लखनऊ सुपर जाएंट्स केएल राहुल 29 साल 339 दिन 17 करोड़
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा 34 साल 327 दिन 16 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत 24 साल 170 दिन 16 करोड़
गुजरात टाइटंस हार्दिक पंड्या 28 साल 163 दिन 15 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियमसन 31 साल 227 दिन 14 करोड़
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन 27 साल 132 दिन 14 करोड़
कोलकाता नाइटराइडर्स श्रेयस अय्यर 27 साल 107 दिन 12.25 करोड़
चेन्नई सुपरकिंग्स महेंद्र सिंह धोनी 40 साल 259 दिन 12 करोड़
पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल 31 साल 53 दिन 12 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाफ डुप्लेसिस 37 साल 253 दिन 7 करोड़

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick