Cricket
IPL 2021 Playoff Teams: कोलकाता नाइट राइडर्स बनी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम, मुंबई इंडियंस बाहर

IPL 2021 Playoff Teams: कोलकाता नाइट राइडर्स बनी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम, मुंबई इंडियंस बाहर

IPL 2021 Playoff Teams: कोलकाता नाइट राइडर्स बनी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम, मुंबई इंडियंस बाहर: आईपीएल 2021 में शुक्रवार को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच हुए. इसके बाद मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है और प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स बन गई। आईपीएल 2021 […]

IPL 2021 Playoff Teams: कोलकाता नाइट राइडर्स बनी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम, मुंबई इंडियंस बाहर: आईपीएल 2021 में शुक्रवार को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच हुए. इसके बाद मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है और प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स बन गई। आईपीएल 2021 की टॉप 4 टीमें चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स बन गई है। Follow Live Updates on hindi.insidesport.in

IPL 2021 Playoff Teams: प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें

Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर है। टीम अपना 14वां मैच खेल रही है।

Chennai Super Kings: ग्रुप स्टेज के 14 मैचों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई ने 14 मैचों में 9 मैच जीते हैं और 5 गवाए हैं। स्टेज मैचों के बाद टीम का नेट रन रेट +0.455 रहा।

Royal Challengers Bangalore: बैंगलोर टीम ने 13 मैचों में 8 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में हार झेलनी पड़ी है। आरसीबी के 16 अंक हैं। इसी के साथ टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। उसका नेट रनरेट -0.159 है।

Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। शनिवार को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदरबार को 171 रनों या उससे अधिक के अंतर से हराना था। मुंबई टीम ऐसा नहीं कर सकी, और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में प्रवेश कर गई।

IPL 2021: इन चार टीमों का सफर खत्म

Mumbai Indians: पिछले लगातार 2 सालों से खिताब जीत रही रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में प्रवेश नहीं पा सकी। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को आखिरी मैच में 171 रनों से हराना था। टीम ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की, और 236 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। मुंबई को 65 रनों पर हैदराबद को ऑलआउट करना था, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी और सीजन में टीम का सफर खत्म हो गया।

Punjab Kings: पंजाब किंग्स पिछले 7 सालों से प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. सीजन 2021 भी टीम के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। लोकेश राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने ग्रुप स्टेज के 14 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ अपना सफर खत्म किया।

Rajasthan Royals: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 विकेट की करारी हार झलने के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। अब कोलकाता के खिलाफ अपने आखिरी मैच में भी राजस्थान को हार झेलनी पड़ी। हार के बाद उनका नेट रनरेट -0.993 का हो गया है। टीम के 14 मैच में के 8 अंक हैं।

Sunrisers Hyderabad: 2016 की चैंपियन और पिछले कुछ सीजन में प्लेऑफ में जरूर पहुंचने वाली सनराइजर्स के लिए यह सीजन भूलने वाला रहा है।

Editors pick