Cricket
IPL 2021: AB De Villiers से मिलकर खुश हुए कप्तान Virat Kohli, गर्मजोशी से मिले गले; देखें प्यारा Video

IPL 2021: AB De Villiers से मिलकर खुश हुए कप्तान Virat Kohli, गर्मजोशी से मिले गले; देखें प्यारा Video

AB de Villiers, IPL 2021, IPL 2021 Phase 2, RCB,Virat Kohli
IPL 2021: AB De Villiers से मिलकर खुश हुए कप्तान Virat Kohli, गर्मजोशी से मिले गले; देखें प्यारा Video- आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स रॉयल बैंगलोर और कोलकाता […]

IPL 2021: AB De Villiers से मिलकर खुश हुए कप्तान Virat Kohli, गर्मजोशी से मिले गले; देखें प्यारा Video- आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स रॉयल बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अभ्यास सत्र के दौरान दो महान खिलाड़ियों का मिलन हुआ। इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली 6 दिन का क्वारंटाइन पूरा करने के बाद अपनी टीम से जुड़े। में इस दौरान वो साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी AB De Villiers को गले लगाते हुए नजर आए।
AB de Villiers, IPL 2021, IPL 2021 Phase 2, RCB,Virat Kohli

ये भी पढ़ें- Virat Kohli की मुश्किलें बढ़ीं, Anil Kumble बन सकते हैं भारतीय टीम के नए कोच; 4 साल पहले टीम इंडिया के कप्तान से हुआ था भयंकर विवाद

यहां देखें वीडियो-

हालांकि, दोनों का एक सपना है जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है। एबी और कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आज तक ट्रॉफी नहीं जीता पाए हैं। आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में दोनों के सुनहरा मौका है। दोनों के लिए 2021 का दूसरा फेज काफी अहम होने वाला है। एक तरफ जहां कोहली ये ट्रॉफी जीतकर खुद को एक कप्तान के रूप में साबित करना चाहेंगे। वहीं, एबी 37 साल की उम्र में अपने क्रिकेट जीवन के आखिरी पड़ाव पर हैं। ऐसे में वो हर हाल में इस साल आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे। आईपीएल 2021 के पहले फेज में टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 प्वाइंट के साथ इस समय प्वाइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर है।

एबी का बल्ला पहले फेज में खूब चला था। उन्होंने 7 मैचों में 51.75 के औसत से 207 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 76 रन नाबाद था। कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चाहेगी की एबी अपने इसी फॉर्म को दूसरे फेज में भी जारी रखें। AB de Villiers, IPL 2021, IPL 2021 Phase 2, RCB,Virat Kohli

Editors pick