Cricket
IPL 2021: आईपीएल में इस बार 10 विदेशी खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, सबसे ज्यादा 4 Virat Kohli की RCB के प्लेयर

IPL 2021: आईपीएल में इस बार 10 विदेशी खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, सबसे ज्यादा 4 Virat Kohli की RCB के प्लेयर

IPL 2021, IPL 2021 phase-2, IPL 2021 in UAE, IPL 2021 Debut player, Virat Kohli, RCB, IPL NEW Player
IPL 2021: आईपीएल में इस बार 10 विदेशी खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, सबसे ज्यादा 4 Virat Kohli की RCB के प्लेयर- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहा है। सीजन का पहला चरण भारत में खेला गया था। कोरोनावायरस महामारी के कारण सीजन पूरा नहीं हो […]

IPL 2021: आईपीएल में इस बार 10 विदेशी खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, सबसे ज्यादा 4 Virat Kohli की RCB के प्लेयर- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहा है। सीजन का पहला चरण भारत में खेला गया था। कोरोनावायरस महामारी के कारण सीजन पूरा नहीं हो सका था। उसके बाद बीसीसीआई ने बाकी बचे मुकाबलों को यूएई में कराने का फैसला किया। इस दौरान कई टीमों के खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद दूसरे चरण के शुरू होने से पहले कई नए खिलाड़ी टीम में शामिल हुए। दूसरे चरण से 10 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले हैं। IPL 2021, IPL 2021 phase-2, IPL 2021 in UAE, IPL 2021 Debut player, Virat Kohli, RCB, IPL NEW Player – follow hindi.insidesport.in

इस बार डेब्यू करने वाले 10 में से सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ी विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम के हैं। आरसीबी के एडम जम्पा, डैनियल सैम्स और केन रिचर्डसन ने अपना नाम वापस लिया था। फिन एलेन दूसरे चरण में टीम के साथ नहीं होंगे। इन चारों के स्थान पर वनिंदु हसरंगा, दुष्मंथ चमीरा, जॉर्ज गार्टन और टिम डेविड को शामिल किया। हसरंगा, चमीरा, गार्टन और डेविड पहली बार आईपीएल में खेलेंगे।

ये भी पढ़ें- IPL 2021: यूएई में एबी डिविलियर्स का धमाका, RCB के प्रैक्टिस मैच में जड़ दिया शतक; देखिए वीडियो

राजस्थान रॉयल्स ने भी इस सीजन के लिए कई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। उसके मुख्य प्लेयर्स जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और एंड्रयू टाय दूसरे फेज में टीम के साथ नहीं होंगे। इन चारों के स्थान पर ग्लेन फिलिप्स, ओशेन थॉमस, इविन लुईस और तबरेज शम्सी को टीम में शामिल किया। थॉमस राजस्थान के लिए खेल चुके हैं। लुईस मुंबई की टीम और शम्सी आरसीबी की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। ग्लेन फिलिप्स पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। IPL 2021, IPL 2021 phase-2, IPL 2021 in UAE, IPL 2021 Debut player, Virat Kohli, RCB, IPL NEW Player – follow hindi.insidesport.in

पंजाब किंग्स की बात करें तो प्रीति जिंटा की टीम ने रिले मेरेडिथ, झाए रिचर्डसन और डेविड मलान की जगह तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया। इन तीनों की जगह आदिल रशीद, नाथन इलिस और एडेन मार्कराम को टीम में लिया है। तीनों खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के बेन डॉरसिस और कोलकाता नाइटराइडर्स के टिम साइफर्ट भी पहली बार आईपीएल खेलेंगे। डॉरसिस को क्रिस वोक्स की जगह टीम में लाया गया है। साइफर्ट पिछले सीजन से केकेआर के साथ हैं, लेकिन डेब्यू नहीं कर सके हैं।

पहली बार आईपीएल खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी:
RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर)
दुष्मंथ चमीरा
वनिंदु हसरंगा
टिम डेविड
जॉर्ज गार्टन
RR (राजस्थान रॉयल्स)
ग्लेन फिलिप्स
PBKS (पंजाब किंग्स)
आदिल रशीद
एडेन मार्कराम
नाथन इलिस
DC (दिल्ली कैपिटल्स)
बेन डॉरसिस
KKR (कोलकाता नाइटराइडर्स)
टिम साइफर्ट

IPL 2021 in UAE, IPL 2021 Debut player, Virat Kohli, RCB, IPL NEW Player – follow hindi.insidesport.in

Editors pick