Cricket
ICC Test Ranking Batsman 2022: रोहित शर्मा अंक तालिका में सबसे ऊपर भारतीय, Virat Kohli को हुआ काफी नुकसान

ICC Test Ranking Batsman 2022: रोहित शर्मा अंक तालिका में सबसे ऊपर भारतीय, Virat Kohli को हुआ काफी नुकसान

ICC Test Ranking Batsman 2022: रोहित शर्मा अंक तालिका में सबसे ऊपर भारतीय, Virat Kohli को हुआ काफी नुकसान
ICC Test Ranking Batsman 2022: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद अंक तालिका में विराट कोहली (Virat Kohli) को काफी नुकसान हुआ है। वह तालिका में 4 स्थान पीछे चले गए हैं, वहीं अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग […]

ICC Test Ranking Batsman 2022: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद अंक तालिका में विराट कोहली (Virat Kohli) को काफी नुकसान हुआ है। वह तालिका में 4 स्थान पीछे चले गए हैं, वहीं अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

ICC Test Ranking Batsman 2022: Virat Kohli अंक तालिका में पीछे हुए

टेस्ट क्रिकेट में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले पांचवे स्थान पर थे, और वह सबसे ऊपर भारतीय खिलाड़ी भी थे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें अंक तालिका में इसका नुकसान हुआ है। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली लुढ़ककर चार स्थान पीछे 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Rohit Sharma सबसे ऊपर भारतीय

हालांकि रोहित शर्मा को स्थान के हिसाब से आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में कोई फायदा नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा छठे स्थान पर थे, और इसी पर हैं लेकिन अब वह विराट से आगे हो गए हैं और टेस्ट भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ऊपर आ गए हैं। टॉप 10 में रोहित और विराट समेत कुल 3 भारतीय खिलाड़ी हैं। 10वें स्थान पर विकेट कीपर ऋषभ पंत हैं। ताजा रैंकिंग में श्रीलंका के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को भी अच्छा फायदा हुआ है। वह 3 स्थान आगे चले गए हैं, और पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं।

यह भी देखें- IPL 2022: IPL फ्रेंचाइजी के लिए खुशखबरी! आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी

ICC Test Ranking Batsman 2022: टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाज (16 मार्च को आई रैंकिंग के अनुसार)

  • 1- Marnus Labuschagne – 936 Rating (Australia)
  • 2- Joe Root – 872 Rating (England)
  • 3- Steve Smith – 851 Rating (Australia)
  • 4- Kane Williamson – 844 Rating (New Zealand)
  • 5- Dimuth Karunaratne – 781 Rating (Sri Lanka)
  • 6- Rohit Sharma – 754 Rating (India)
  • 7- Travis head – 753 Rating (Australia)
  • 8- Babar Azam – 743 Rating (Pakistan)
  • 9- Virat Kohli – 742 Rating (India)
  • 10- Rishabh Pant – 738 Rating (India)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick