Cricket
आईपीएल ऑक्शन में खीरीदे गए 5 सबसे युवा खिलाड़ी

आईपीएल ऑक्शन में खीरीदे गए 5 सबसे युवा खिलाड़ी

आईपीएल 2024 की नीलामी इस महीने दुबई में होने जा रही है। इससे पहले नजर डालते हैं नीलामी में अब तक खरीदे गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की सूची पर

IPL 2024 Auction: आईपीएल की नीलामी का दिन बेहद करीब आ गया है। दुबई में होने वाली नीलामी के लिए सभी फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों ने तैयारियां कर ली हैं। इस बार नीलामी में रचिन रवींद्र, अजमतुल्लाह उमरजई और गेराल्ड कोएट्जी जैसे युवा खिलाड़ियों ने सभी की नगाहें होंगी। रवींद्र ने पूरे वर्ल्ड कप 2023 में अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसे में उन पर बड़ी बोली लगने की संभावना है।

इस दौरान कई युवा खिलाड़ी जो 25 वर्ष या उससे कम उम्र के हैं, उन पर बोली लगाई जाएगी। फिलाहल ये खिलाड़ी आईपीएल नीलामी के इतिहास में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों के आसपास भी नहीं हैं। जानते हैं कि आईपीएल नीलामी में खरीदे गए 5 सबसे युवा खिलाड़ी कौन हैं:

खिलाड़ीनीलामी का सालफ्रेंचाइजीप्राइजउम्र
मुजीब उर रहमान2018पंजाब किंग्स₹ 4 करोड़16 साल, 9 महीने और 30 दिन
प्रयास रे बरमन2019आरसीबी₹ 1.5 करोड़17 साल, 1 महीना और 24 दिन
सरफराज खान2015आरसीबी₹ 50 लाख17 साल, 3 महीने और 25 दिन
अभिषेक शर्मा2018दिल्ली कैपिटल्स₹ 55 लाख17 साल, 4 महीने और 23 दिन
रियान पराग2019राजस्थन रॉयल्स₹ 20 लाख18 साल, 1 महीने और 8 दिन
मुजीब उर रहमान

मुजीब उर रहमान

मुजीब उर रहमान आईपीएल 2018 की नीलामी में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। बांग्लादेश के मिस्ट्री स्पिनर ने पूरे 4 करोड़ अपने नाम किए थे। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने खरीदा था। जिससे फ्रेंचाइजी को लाभ हुआ। उन्होंने 2018 में 14 विकेट चटकाए थे।

प्रयास रे बर्मन।

प्रयास रे बर्मन

आईपीएल में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की सूची में प्रयास नाम शामिल है। प्रयास को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2019 की नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालाँकि, आरसीबी को अपने इस कदम पर जल्द पछतावा हुआ। प्रयास को उस संस्करण में सिर्फ एक मैच ही खेलने को मिला, जिसमें उनहोंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 56 रन लुटाए थे। इसके बाद से ही इस खिलाड़ी को आईपीएल में नहीं देखा गया।

सरफराज खान।

सरफराज खान

आईपीएल 2015 की नीलामी ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू ने इस युवा खिलाड़ी पर दांव लगाया था। आरसीबी ने सरफराज को 50 लाख रुपए में खरीदा। इस संस्करण में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया। इसके बाद सरफराज ने 8 सीजन में अभी तक 3 फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है।

अभिषेक शर्मा।

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा को साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने 55 लाख रुपए में अपने साथ शामिल किया था। उस दौरान ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 3 मैचे खेले और कोई खास प्रदर्शन नहीं कया था। लेकिन फिलहाल वह हैदराबाद का हिस्सा हैं और साढ़े छह करोड़ के खिलाड़ी बन चुके हैं।

रियान पराग

रियान पराग

राजस्थान रॉयल ने इस युवा खिलाड़ी को 2019 में 20 लाख रुपए में खरीदा था। स्पिन ऑलराउंडर पराग के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उन्होंने दिनों दिन अपने खेल को निखारा है। राजस्थान के लिए रियान पराग ने 54 मैचों में 600 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी चटकाए हैं।

Editors pick