KL Rahul Athiya Shetty Wedding Photos: केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज शाम 4 बजे शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल ने अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला (Sunil Shetty Khandala House) में स्थित फार्महाउस पर सात फेरे लिए। दोनों ने सभी रीती रिवाजों से साथ फेरे लिए। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें (KL Rahul Marriage Photos) भी सामने आ गई हैं। अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर की, जिसमें ये दोनों बहुत सुंदर दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।
#WATCH | Athiya Shetty and KL Rahul have tied the knot in a private ceremony at Suniel Shetty’s Khandala farmhouse pic.twitter.com/W2vISpAjkx
— ANI (@ANI) January 23, 2023
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने साझा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “आपके प्रकाश में, मैं प्यार करना सीखी हूं …” ♥️ आज, हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, हम इस एकजुटता की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।”
View this post on Instagram
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। अथिया और राहुल की प्रेम कहानी की शुरुआत एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई मुलाकात के बाद हुई थी।
अथिया और केएल राहुल की प्रेम कहानी आज मुकम्मल हो गई है। शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीरों में अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। दोनों के चेहरों पर प्यार की चमक साफ दिखाई दे रही है।
क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के सितारे पहुंचे
वेडिंग वेन्यू पर केएल राहुल के लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ ईशांत शर्मा, वरुण अरोन और बॉलीवुड सेलेब्स में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को स्पॉट किया गया। साथ ही इस दौरान केएल राहुल की मां को भी कार में देखा गया।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।