WWE Raw Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के इस हफ्ते के शो का सीधा प्रसारण वाशिंगटन, डीसी के कैपिटल वन एरिना से हुआ। जिसकी शुरुआत द जजमेंट डे ने की और वहीं आज के शो का अंत थ्योरी और डॉल्फ जिगलर (Theory and Dolph Ziggler) के मैच के साथ हुआ। जहां थ्योरी ने जीत हासिल की। लेकिन इन सबके अलावा भी आज फैंस को कुछ बेहतरीन पल देखने को मिले, जिन्हें देखकर वह हैरान हो गए तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Raw Highlights: असुका और एलेक्सा ब्लिस ने की विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पहले राउंड में जीत हासिल
The WWE Women's Tag Team Championship Tournament continues as @AlexaBliss_WWE & @WWEAsuka take on @DoudropWWE & @WWENikkiASH!#WWERaw pic.twitter.com/3SN8uLhyI5
— WWE (@WWE) August 16, 2022
विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट आज भी मंडे नाइट रॉ पर जारी रहा। जिसके पहले राउंड में असुका और एलेक्सा ब्लिस ने डौड्रॉप और निक्की ए.एस.एच का सामना किया। दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी शानदार रहा। लेकिन इस मैच के अंतिम क्षणों में असुका ने डौड्रॉप को अपने सबमिशन में लॉक कर दिया।
Who you got at #WWECastle?#WWERaw pic.twitter.com/r4F9sySCcS
— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 16, 2022
जिसके बाद डौड्रॉप ने टैप आउट कर दिया। इस मैच के बाद बियांका बिलेयर भी असुका और एलेक्सा ब्लिस के साथ जश्न मनाती हुई नजर आईं और वहीं एंट्रेस एरिया पर बेली, इयो स्काई और डकोटा काई भी नजर आईं। जिनके साथ बाद में बियांका बिलेयर, असुका और एलेक्सा ब्लिस की बहस भी हुई।
WWE Raw Highlights: द उसोस ने किया ड्रयू मैकइंटायर पर अटैक
स्कॉटिश वॉरियर ड्रयू मैकइंटायर आज रात रॉ पर नजर आए। जहां पहले वह एक सेगमेंट में शामिल हुए और उन्होंने क्लैश एट द कैसल में रोमन रैंस पर अपनी जीत और अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन बनने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने इस दोनों चैंपियनशिप को डिफेंड करने की बात कही। जिसके बाद केविन ओवंस भी वहां आ गए और उनकी मैकइंटायर के साथ बहस हुई।
🎤🔥!!#WWERaw pic.twitter.com/rNYaC7d2Eq
— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 16, 2022
जिसके बाद मैकइंटायर ने उन्हें एक मैच के लिए चैलेंज किया। जिसे केविन ने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच यह मैच काफी शानदार रहा और दोनों ही सुपरस्टार हार मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। लेकिन जब यह मैच अपने अंतिम क्षणों में पहुंचा तब ही द उसोस ने आकर मैकइंटायर पर अटैक कर दिया। लेकिन मैकइंटायर ने उन पर पलटवार करते हुए रिंग से बाहर कर दिया।
"Tell your Tribal Chief, he owes me one." @FightOwensFight | #WWERaw pic.twitter.com/jwpLZ5ARj3
— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 16, 2022
लेकिन इसका फायदा उठाकर ओवंस ने उन्हें एक स्टनर लगा दिया। जिसके बाद द उसोस फिर से रिंग में आ गए। लेकिन मैकइंटायर ने खुद को संभालते हुए पहले जे उसो को रिंग से बाहर भेजा और फिर जिमी उसो पर एक क्लेमोर किक लगा दी।
WWE Raw Highlights: बॉबी लैश्ले ने किया अपना टाइटल रिटेन
Phenomenal x All Mighty #WWERaw
(via @WWE)pic.twitter.com/htdPi8H2Uw
— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 16, 2022
यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले ने आज रॉ पर अपने टाइटल को एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड किया। दोनों के बीच यह मैच काफी शानदार रहा और इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। हालांकि इस मैच में सिआम्पा और द मिज ने भी दखल दिया। लेकिन जब द मिज एजे पर अटैक करने जा रहे थे, तब ही वहां डेक्सटर लुमिस भी आ गए।
HE IS BACK!#WWERaw pic.twitter.com/bbLC9GqpGE
— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 16, 2022
जिन्हें सिक्योरिटी अपने साथ ले गई। इसके बाद रेफरी ने सिआम्पा और द मिज को भी बैकस्टेज भेज दिया। जिसके बाद यह मैच जारी रहा और मैच के अंतिम क्षणों में बॉबी ने एजे को एक स्पीयर लगाकर पिन कर दिया और इस मुकाबले में जीत हासिल करके सफलतापूर्वक अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें