Kabaddi
PKL Auction 2023: पवन सहरावत बने पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कौन कितने में बिका और कौन नहीं

PKL Auction 2023: पवन सहरावत बने पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कौन कितने में बिका और कौन नहीं

PKL Auction Day 1: पीकेएल नीलामी के पहले दिन पवन सहरावत सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिन्हें 2.60 करोड़ रुपए में तेलुगू टाइटइंस ने खरीदा है।

प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 की नीलामी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। दो दिन तक चलने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में पहले दिन ही पवन सहरावत ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्हें 2 करोड़ 60 लाख रुपये में तेलुगू टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया। इसी के साथ वह पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

9 अक्टूबर को हुई खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंची जब पहले ईरानी खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलूई 2.35 करोड़ रुपए में बिके और पवन सहरावत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो कि 2.26 करोड़ रुपये में बिकने का था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद पवन सहरात एक बार फिर से पीकेएल के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्हें तेलुगू टाइटंस ने 2.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। जबकि, शादलूई को पुनेरी पलटन ने खरीदा है।

पहले दिन सबसे पहले कैटेगरी ए की नीलामी प्रक्रिया शुरु हुई। जिसमें तीसरे महंगे खिलाड़ी मनिंदर सिंह रहे। उन्हें 2.12 करोड़ रुपए में बंगा वॉरयर्स ने खरीदा है। इसके बाद बी कैटैगरी की नीलामी की गई। जिसमें पवन सहरात के अलावा सिद्धार्थ देसाई भी करोड़पति बने। उन्हें हरियाणा ने पूरे एक करोड़ में टीम में शामिल किया।

देखें कौन कितने में बिका

कैटेगरी ए

  • मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह – ₹2.35 करोड़। – पुनेरी पलटन
  • फ़ज़ल अत्राचली – ₹1.60 करोड़ – गुजरात
  • रोहित गुलिया – ₹58.50 लाख – गुजरात जायंट्स
  • विजय मलिक – ₹85 लाख – यूपी योद्धा
  • मनिंदर सिंह – ₹2.12 करोड़। – बंगाल वॉरियर्स
  • मंजीत – ₹92 लाख – पटना पाइरेट्स

कैटेगरी बी

  • मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श – ₹22 लाख – गुजरात जायंट्स
  • अरकम शेख – ₹20.25 लाख – गुजरात जायंट्स (एफबीएम)
  • नितिन रावल – ₹30 लाख – बंगाल वॉरियर्स
  • गिरीश एर्नाक – ₹20 लाख – यू मुंबा
  • महेंद्र सिंह – ₹40.25 लाख – यू मुंबा
  • शुभम शिंदे – ₹32.25 लाख – बंगाल वॉरियर्स (एफबीएम)
  • सोमबीर – ₹26.25 – गुजरात जायंट्स
  • विशाल – ₹20 लाख – बेंगलुरु बुल्स
  • सुनील – ₹20 लाख – दबंग दिल्ली
  • श्रीकांत जाधव – ₹35.25 लाख – बंगाल वॉरियर्स (एफबीएम)
  • आशु मलिक – ₹96.25 लाख – दबंग दिल्ली (एफबीएम)
  • गुमान सिंह – ₹85 लाख – यू मुंबा (एफबीएम)
  • मीटू – ₹93 लाख – दबंग दिल्ली
  • पवन सहरावत – ₹2.60 करोड़ – तेलुगु टाइटन्स
  • विकास कंडोला – ₹55.25 लाख – बेंगलुरु बुल्स (एफबीएम)
  • सिद्धार्थ देसाई – ₹1 करोड़। -हरियाणा स्टीलर्स
  • चंद्रन रंजीत – ₹62 लाख – हरियाणा स्टीलर्स

नहीं बिकने वाले खिलाड़ी

  • संदीप नरवाल
  • दीपक निवास हुडा
  • आशीष
  • सचिन नरवाल
  • गुरदीप
  • अजिंक्य कापरे
  • विशाल भारद्वाज

Editors pick