आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 6 अप्रैल को मैच खेला जाना है। इससे पहले ही जयपुर शहर गुलाबी नहीं बल्कि विराट कोहली की टीम आरसीबी के लाल रंग में रंगा नजर आ रहा है। विराट के फैंस यहां होने वाले मैच के टिकट खरीदने के लिए दीवाने हो गए हैं।
आरआर और आरसीबी के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह भिड़ंत होनी है। इससे पहले ही यहां टिकट खिड़की पर फैंस की भीड़ टूट पड़ी। हालांकि यह राजस्थान का घरेलू मैच होगा, लेकिन विराट की दीवानगी साफ तौर पर नजर आ रही है। यहां, आरआर से ज्यादा आरसीबी के फैंस नजर आए। हालांकि, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि आरआर बनाम आरसीबी मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
यह भी देखेंः उनमुक्त चंद का कटा पत्ता, न्यूजीलैंड का दिग्गज ऑलराउंडर यूएसए के लिए करेगा कमबैक
RR vs RCB मैच के टिकटों की रेट
मैच के टिकटों की बिक्री 27 मार्च को बुकमायशो पर ऑनलाइन शुरू हुई। लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे अभी ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।
Stand Name | Price |
---|---|
East Stand 2 (students) | Rs 500 |
East Stand 2 | Rs 1,000 |
Ubon East Stand 1 | Rs 1,200 |
East Stand 3 | Rs 1,500 |
BKT Tires North West Stand 2 | Rs 1,800 |
Luminous South East Stand 1 | Rs 1,900 |
Super Royals North East Stand 1 & 2 | Rs 2,000 |
Jio South West Stand 2 | Rs 2,200 |
Luminous East Lawn 1 & 2, Super Royals North East Lawn and BKT Tires North West Lawn | Rs 4,000 |
Royal Box West 1-16 | Rs 6,000 |
Jodhpur Lounge (West) | Rs 8,000 |
Jaipur Lounge (West) | Rs 9,000 |
President’s East Box (South) & Jaisalmer Lounge West (South) | Rs 15,000 |
Legends Lounge (West) | Rs 20,000 |