Cricket
Rohit Sharma ने रचा इतिहास, MI के लिए लगाया मैचों का दोहरा शतक

Rohit Sharma ने रचा इतिहास, MI के लिए लगाया मैचों का दोहरा शतक

Rohit Sharma 200 IPL match for IPL
IPL 2024 SRH vs MI: रोहित शर्मा आज MI के लिए 200वां मैच खेल रहे हैं। वह कोहली, धोनी के बाद किसी एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले प्लेयर है।

SRH vs MI IPL 2024: आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए मैचों का दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये IPL में उनका 245वां मैच है। वह किसी एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले आईपीएल इतिहास के तीसरे प्लेयर हैं। उनसे पहले धोनी ने चेन्नई और कोहली ने आरसीबी के लिए 200 मैच खेले हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रहे हैं। 2010 तक 3 सीजन वह डेकन चार्जर के लिए खेले थे, जिसने 2009 में खिताब भी जीता था। रोहित शर्मा बतौर प्लेयर अभी भी सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले प्लेयर है। रोहित शर्मा ने अभी तक 199 मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, आज उनका 200वां मैच होगा। वह मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले प्लेयर बन जाएंगे।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पहला सीजन कब खेला था ?

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को IPL 2011 मेगा ऑक्शन में खरीदा था। उसके बाद से रोहित लगातार टीम के लिए बेहतर करते गए और उनका कद भी लगातार ऊंचा होता गया।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान कब बने ?

रोहित शर्मा ने 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली, उनसे पहले रिकी पोंटिंग इस फ्रेंचाइजी की कमान संभाले थे। रोहित ने कप्तानी संभालते ही मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया। 2013 में पहली बार और फिर 5 बार मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीती।

यह भी देखेंIPL Most Runs 2024, Orange Cap: किसके पास है ऑरेंज कैप, यहां देखें टॉप 5 बल्लेबाज

Rohit Sharma Stats for Mumbai Indians & Deccan Chargers

TeamMInnsNO50s100sHSRunsAvgS/RCa
Deccan Chargers454468076*117030.79131.4622
Mumbai Indians19919522341109*508429.39129.8677
Overall (2)24423928421109*625429.64130.1699
Rohit Sharma IPL Stats Team Wise

Editors pick