Cricket
IPL 2021, RR vs MI: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

IPL 2021, RR vs MI: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

IPL 2021- Rajasthan Royals vs Mumbai Indians (RR vs MI): जिमी नीशाम और नाथन कूल्टर नाइल की अनुशासित गेंदबाजी के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) के आक्रामक अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के ‘करो या मरो’ के मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ में […]

IPL 2021- Rajasthan Royals vs Mumbai Indians (RR vs MI): जिमी नीशाम और नाथन कूल्टर नाइल की अनुशासित गेंदबाजी के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) के आक्रामक अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के ‘करो या मरो’ के मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। रॉयल्स की टीम नौ विकेट पर 90 रन ही बना सकी और मुंबई ने यह लक्ष्य 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ईशान ने फॉर्म में लौटते हुए 25 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। आठवें ओवर में चेतन सकारिया को दो छक्के लगाने के बाद उन्होंने नौवें ओवर में मुस्ताफिजूर रहमान को पहले चौका लगाया और फिर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक और टीम की जीत की औपचारिकता पूरी की।

इससे पहले कप्तान रोहित 13 गेंद में 22 रन बनाकर और सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर आउट हुए।

इस जीत के बाद मुंबई के 13 मैचों में 12 अंक है और कोलकाता नाइट राइडर्स के भी समान अंक हैं लेकिन बेहतर रन औसत के आधार पर वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। मुंबई को अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर को रॉयल्स से खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं।

इससे पहले रॉयल्स शारजाह में पहले बल्लेबाजी करने वाली किसी भी टीम के न्यूनतम टी20 स्कोर पर सिमट गई। आईपीएल के यूएई चरण में पहला मैच खेल रहे नीशाम ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाया चूंकि यहां गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। कूल्टर नाइल ने चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिए। नीशाम और कूल्टर नाइल ने मिलकर सिर्फ 26 रन दिए और सात विकेट चटकाए जिससे मैच रॉयल्स के हाथ से निकलता चला गया।

जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर दो विकेट लिए।

रॉयल्स की पारी चार ओवर के भीतर बिखर गई। एक समय उसका स्कोर एक विकेट पर 41 रन था और पावरप्ले के आखिरी ओवर में पांच विकेट 50 रन के भीतर गिर गए। मुंबई ने उसके बाद उसे मैच में वापसी नहीं करने दी। फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन (तीन रन) को जयंत यादव ने पवेलियन भेजा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे और राहुल तेवतिया भी नहीं चल सके।

कृणाल पंड्या की जगह नीशाम को टीम में शामिल करने का फैसला मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। उन्होंने बिना प्रयोग किए सीधे विकेट पर गेंदबाजी की। एविन लुईस (19 गेंदों में 24 रन) ने आगाज अच्छा किया लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर कूल्टर नाइल का शिकार हुए।

Mumbai Indians Innings – 

8.2 ओवर – मुस्तफिजुर के ओवर में ईशान किशन ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मुंबई को मैच जीताया। इसी के साथ किशन ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। दो गेंदों में बने 10 रन।

8वां ओवर – 6 छक्के, एक चौका और 2 नो बॉल। सकारिया के इस ओवर में एमआई ने कुल 24 रन जोड़े।

7वां ओवर – कुलदीप यादव के ओवर में 4 सिंगल्स गए। इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के लिए तुलनात्मक कम रन गए।

6वां ओवर – एक वाइड, एक चौका और एक विकेट। मुस्तफिजुर ने सूर्यकुमार यादव को लोमरोर के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार 13 बनाकर आउट हुए। ओवर में कुल 8 रन बने।

5वां ओवर – 3 चौकों के साथ एक बार फिर ये ओवर भी आरआर के लिए महंगा साबित हुआ। कुल 13 रन बने।

चौथा ओवर – चेतन सकारिया ने रोहित शर्मा को 22 रन पर जायसवाल के हाथों कैच कराया। लेकिन ओवर में दो चौके भी लगे। इस तरह कुल 12 रन बने। सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए।

तीसरा ओवर – श्रेयस गोपाल की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया। ओवर में बने 9 रन। 

दूसरा ओवर – चेतन सकारिया ने ईशान किशन के खिलाफ मेडन ओवर फेंका।

पहला ओवर – एक छक्का, एक चौका और 2 डबल्स के साथ पहले ही ओवर में एमआई ने 14 रन बनाए।

0 ओवर – रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस ने पारी की शुरुआत की।

Rajasthan Royals Innings – 

20वां ओवर – मुस्तफिजुर ने बोल्ट के पांचवी गेंद पर छक्का लगाया। एक छक्के और एक सिंगल के साथ इस ओवर में कुल 7 बने।

19वां ओवर – कूल्टर-नाइल ने चेतन सकारिया को आउट कर राजस्थान का 9वां विकेट गिराया। ओवर में बने 5 रन।

18वां ओवर – एक नो बॉल और एक सिंगल के साथ बुमराह के इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने।

17वां ओवर – कल्टर-नाइल ने मिलर को चौथी गेंद पर LBW आउट किया। डेविड मिलर ने 15 रन बनाए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने।

16वां ओवर –बुमराह ने अपनी आखिरी गेंद पर श्रेयस गोपाल को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। ओवर में बने सिर्फ 3 रन।

15वां ओवर – जिमी नीशम ने राहुल तेवतिया को 12 रन पर आउट कर अपनी टीम के लिए 6वां विकेट लिया। ओवर में बने चार रन।

14वां ओवर – पांच सिंगल्स के साथ पोलार्ड ने अपने ओवर में सिर्फ 5 रन बनने दिए।

13वां ओवर – 6 सिंगल्स के साथ बोल्ट के ओवर में सिर्फ 6 रन बने।

12वां ओवर – जयंत यादव ने राजस्थान पर बने दबाव का अपने इस ओवर में फायदा उठाया और सिर्फ 2 रन दिए।

11वां ओवर – चार सिंगल्स के साथ जीमी नीशम के ओवर में सिर्फ 4 रन बने।

10वां ओवर – कूल्टर नाइल ने ग्लेन फिलिप्स को चौथी गेंद पर बोल्ड कर अपना दूसरा विकेट लिया। इस ओवर में सिर्फ 1 रन बने।

9वां ओवर – नीशम ने शिवम दुबे को अपनी तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने।

8वां ओवर – कीरोन पोलार्ड ने किफायती गेंदबाजी करते हुए ओवर में सिर्फ 4 रन बनने दिए।

7वां ओवर – जिमी नीशम ने पहली गेंद पर आरआर के कप्तान संजु सैमसन को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। ओवर में बने सिर्फ 2 रन।

6वां ओवर – लुईस ने बुमराह की पहली गेंद पर चौका जड़ा, जिसके बाद बुमराह ने एविन लुईस को तीसरी गेंद पर LBW आउट किया। ओवर में बने कुल चार रन।

5वां ओवर – बोल्ट ने पहली गेंद वाइड डाली। इस ओवर में कुल 5 रन बने।

चौथा ओवर – नाथन कूल्टर-नाइल ने चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। जायसवाल ने 12 रन बनाए थे। ओवर में बने कुल 6 रन। 

तीसरा ओवर – जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर एविन लुईस ने चौका लगाया। ओवर में बने कुल 5 रन। 

दूसरा ओवर – जयंत यादव ने मुंबई के लिए काफी महंगा ओवर किया। एक छक्के और 2 चौके के साथ ओवर में कुल 15 रन बने। 

पहला ओवर – ट्रेंट बोल्ट के ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाया। एक वाइड और एक चौके के साथ इस ओवर में कुल 6 रन बने। 

0 ओवर – एविन लुईस और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत की।

टीमें:

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

Toss – रोहित शर्मा के टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया।

————————————————————-

IPL 2021 RR vs MI Live – Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: पांच बार खिताब जीतने वाली मुंबई खिताबी हैट्रिक का लक्ष्य लेकर इस बार टूर्नामेंट में उतरी थी, लेकिन बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण टीम को नुकसान उठाना पड़ा। टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में अब तक कोई भी टीम खिताबी हैट्रिक नहीं बना पाई है। खिताबी हैट्रिक से टीम की बढ़ती दूरियों की निराशा कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर स्पष्ट देखी जा सकती है जिससे यह भी पता चल जाता है कि मुंबई की टीम अभी किस मनोदशा से गुजर रही है।

प्लेऑफ के लिए दोनों टीमों के हैं समान समीकरण

RR vs MI Preview: ऐसी परिस्थितियों में उसे राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है जो मुंबई के रहने वाले दो खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की धमाकेदार पारियों से चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद इस मैच में उतरेगा। समीकरण दोनों टीमों के लिए समान है। दोनों टीमों को न सिर्फ अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि रन रेट बेहतर करने के लिये बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH: स्टैंड में शानदार लुक देती नजर आईं मनीष पांडे और शाकिब की पत्नियां, यहां देखिए तस्वीरें

मंगलवार को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से हो जाएगी बाहर

RR vs MI Preview: रॉयल्स का नेट रन रेट -0.337 है जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण मुंबई का नेट रन रेट -0.453 हो गया है और वह सातवें स्थान पर है। मंगलवार को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी लेकिन जीतने वाली टीम के लिये रास्ता तब भी आसान नहीं होगा क्योंकि कोलकाता नाइटराइडर्स अगले मैच में जीत से 14 अंक पर पहुंच जाएगा और उसका नेट रन रेट +0.294 के साथ काफी बेहतर है।

RR vs MI IPL 2021, Rajasthan Royals, Mumbai Indians, Suryakumar Yadav, Ishan Kishan, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians

मुंबई के बल्लेबाजों को करना धमाकेदार प्रदर्शन

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: इसका मतलब है कि यदि मुंबई मंगलवार को राजस्थान को हरा देता है और फिर अपने अंतिम मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर भी जीत दर्ज करता है, तब भी प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की नहीं मानी जा सकती है। इसलिए रोहित, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), इशान किशन (Ishan Kishan), क्विंटन डीकॉक और कीरोन पोलार्ड को अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक पंड्या लय में लौट रहे हैं।

Also Read: IPL 2021 Fastest Indian Bowler: SRH’s Umran Malik breaks all records bowls fastest ball by an Indian in IPL 2021, Check out

राजस्थान के गेंदबाजों का होगा टेस्ट

IPL 2021 RR vs MI Live : शारजाह की पिच भी अब बेहतर नजर आ रही है जो मुंबई के बल्लेबाजों के लिये खुशी का कारण हो सकता है। रॉयल्स की गेंदबाजी में मुस्ताफिजुर रहमान ही सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। ऐसे में देखना होगा कि मुस्ताफिजुर, चेतन सकारिया और अन्य गेंदबाज मुंबई के बल्लेबाजों को रोकने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं। इसी तरह से जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और राहुल चहर जैसे गेंदबाजों के लिए जायसवाल और इविन लुईस जैसे बल्लेबाजों को रोकना चुनौती होगी।

IPL 2021 RR vs MI Live – RR vs MI Playing XI: टीमें इस प्रकार हैं :
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, इविन लुईस, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, ओशेन थॉमस, मुस्ताफिजुर रहमान, तबरेज शम्सी, ग्लेन फिलिप्स, चेतन सकारिया, रियान पराग, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट, महिपाल लोमरोर।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, इशान किशन (Ishan Kishan), सूर्यकुमार यादव ((Suryakumar Yadav), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, सिमरजीत सिंह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट।

Editors pick