Cricket
Pakistan vs New Zealand Highlights: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, दौरा रद्द करने का लिया बदला

Pakistan vs New Zealand Highlights: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, दौरा रद्द करने का लिया बदला

Pakistan vs New Zealand LIVE Score: Babar Azam की पाकिस्तानी टीम बनाम न्यूजीलैंड का बहुप्रतीक्षित मुकाबला जारी – PAK vs NZ, T20 World Cup
Pakistan vs New Zealand Highlights, T20 World Cup: तेज गेंदबाज हारिस रउफ के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड के ग्रुप दो मुकाबले में मंगलवार को शारजाह में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के 135 रन के लक्ष्य […]

Pakistan vs New Zealand Highlights, T20 World Cup: तेज गेंदबाज हारिस रउफ के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड के ग्रुप दो मुकाबले में मंगलवार को शारजाह में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने आठ गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 135 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (33 रन), अनुभवी शोएब मलिक (20 गेंद में नाबाद 26 रन) और आसिफ अली (12 गेंद में नाबाद 27 रन) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मलिक और आसिफ ने कठिन परिस्थितियों में 3.5 ओवर में 48 रन की अटूट साझेदारी की। आसिफ ने अपनी पारी में एक चौके और तीन छक्के जबकि मलिक ने दो चौके और एक छक्का मारा। राउफ (22 रन देकर चार विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। स्पिनरों इमाद वसीम (24 रन पर एक विकेट) और मोहम्मद हफीज (16 रन पर एक विकेट) और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (21 रन पर एक विकेट) ने भी राउफ का अच्छा साथ निभाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

Pakistan vs New Zealand Highlights, T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उसका कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। सलामी बल्लेबाज डेरिल मिशेल और डेवोन कॉन्वे 27-27 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही। टीम ने पावर प्ले में 30 रन बनाए और इस दौरान कप्तान बाबर आजम (09 रन) का विकेट गंवाया जिन्हें टिम साउथी ने बोल्ड किया।

भारत के खिलाफ पहले मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले रिजवान एक बार फिर अच्छी लय में दिखे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट (29 रन पर एक विकेट) पर दो चौके जड़ने के अलावा साउथी (25 रन पर एक विकेट) की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। हालांकि फखर जमां (11 रन) को बल्लेबाजी में परेशानी हो रही थी। उन्होंने ईश सोढ़ी (28 रन पर दो विकेट) पर छक्के के साथ दबाव कम करने का प्रयास किया लेकिन इसी लेग स्पिनर की गेंद पर LBW हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

Pakistan vs New Zealand Highlights, T20 World Cup: हफीज (11 रन) ने पहली ही गेंद पर जेम्स नीशाम पर छक्के के साथ 10वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर (33 रन पर एक विकेट) के अगले ओवर में कॉनवे ने उनका शानदार कैच लपका। सोढ़ी ने इसके बाद रिजवान को LBW करके पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 69 रन किया।

बीच के ओवरों में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने के लिए जूझना पड़ा। इमाद वसीम (11 रन) ने बोल्ट पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर LBW हो गए। पाकिस्तान को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 44 रन की जरूरत थी। अनुभवी मलिक एक छोर पर डटे हुए थे। आसिफ अली ने साउथी पर लगातार दो छक्कों के साथ रन और गेंद के बीच के अंतर को कम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

Pakistan vs New Zealand Highlights, T20 World Cup: मलिक ने 18वें ओवर में सेंटनर पर चौका और फिर छक्के सहित 15 रन जुटाकर मैच पाकिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया। टीम को अंतिम दो ओवर में नौ रन की जरूरत थी आसिफ ने बोल्ट पर छक्का और फिर दो रन के साथ टीम को जीत दिला दी।

इससे पूर्व पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद मार्टिन गुप्टिल (17 रन) और पहली बार किसी भी फॉर्मेट में पारी का आगाज कर रहे मिशेल (27 रन) ने न्यूजीलैंड को सतर्क शुरुआत दिलाई। गुप्टिल ने बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम के लगातार ओवरों में चौके मारे। मिशेल ने हसन अली का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन राउफ ने गुप्टिल को बोल्ड कर दिया। न्यूजीलैंड ने पावर प्ले में एक विकेट पर 42 रन बनाए।

मिशेल ने वसीम पर अपना दूसरा छक्का जड़ते हुए नौवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर इसी शॉट को दोहराने की कोशिश में लांग आन पर फखर जमां को कैच दे बैठे। उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और एक चौका मारा। हफीज ने अगले ओवर में जेम्स नीशाम (01 रन) को फखर के हाथों कैच कराके न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 56 रन किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC T20 World Cup (@t20worldcup)

Pakistan vs New Zealand Highlights, T20 World Cup: बीच के ओवरों में पाकिस्तानी गेंदबाजों के दबदबे के बीच विलियमसन ने हफीज की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर रन गति में इजाफे का प्रयास किया। डेवोन कॉन्वे ने भी लेग स्पिनर शादाब खान पर लगातार तीन चौके मारे।

न्यूजीलैंड को अगले ओवर में बड़ा झटका लगा जब विलियमसन रन आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का मारा। न्यूजीलैंड के 100 रन 15वें ओवर में पूरे हुए। राउफ ने गेंदबाजी में वापसी करते हुए कॉनवे (27 रन) और ग्लेन फिलिप्स (13 रन) को तीन गेंद के भीतर पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड की बड़े स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ा। कॉनवे ने 24 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके जड़े।

शाहीन ने टिम सीफर्ट (08 रन) को हफीज के हाथों कैच कराया जबकि राउफ ने अंतिम ओवर में मिशेल सेंटनर (06 रन) को बोल्ड करके चौथा विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड की टीम अंतिम सात ओवर में 44 रन ही जोड़ सकी। न्यूजीलैंड को मैच शुरू होने से पहले ही झटका लगा जब फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन दाएं पैर की पिंडली में ‘ग्रेड दो’ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

Pakistan Innings – 

18.4 ओवर – Asif Ali ने आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। तीसरी गेंद पर उन्होंने Trent Boult को छक्का जड़ा था।

18वां ओवर – एक चौका, एक छक्का और दो डबल्स। Mitchell Santner फिर से एक महंगा ओवर डाला। कुल 15 रन बने। स्कोर- PAK 126-5

17वां ओवर – Asif Ali ने Tim Southee को दो छक्के लगाए। ओवर में कुल 13 रन बने। स्कोर – PAK 111-5

16वां ओवर – Ish Sodhi की पांचवी गेंद पर Shoaib Malik ने चौका जड़ा। इस ओवर में 7 रन बने। स्कोर- PAK 98-5

15वां ओवर – Trent Boult ने अपनी पांचवी गेंद पर Imad Wasim को LBW आउट किया। दो चौकों के साथ इस ओवर में 9 रन बने। स्कोर- PAK 91-5

14वां ओवर – एक वाइड के साथ Ish Sodhi के ओवर में 7 रन बने। स्कोर- PAK 82-4

13वां ओवर – James Neesham के ओवर में पांच रन बने। स्कोर- PAK 75-4

12वां ओवर – Ish Sodhi ने Mohammad Rizwan को 33 रन पर आउट किया। एक चौका और एक वाइड से साथ ओवर में 7 रन बने।  स्कोर- PAK 70-4

11वां ओवर – Mitchell Santner ने आखिरी गेंद पर Mohammad Hafeez को आउट किया। इस ओवर में पांच रन बने। स्कोर- PAK 63-3

10वां ओवर – James Neesham की तीसरी गेंद पर Mohammad Hafeez ने छक्का लगाया। इस ओवर में 11 रन बने। स्कोर- PAK 58-2

9वां ओवर – तीसरी गेंद पर छक्का खाने बाद Ish Sodhi ने आखिरी गेंद पर Fakhar Zaman को आउट कर टीम के लिए दूसरा विकेट लिया। स्कोर- PAK 47-2

8वां ओवर – James Neesham ने 3 रन देकर एक किफायती ओवर डाला। स्कोर- PAK 39-1

7वां ओवर – Mohammad Rizwan ने Mitchell Santner को दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर में 6 रन बने। स्कोर- PAK 36-1

6वां ओवर – Tim Southee ने अपनी पहली गेंद पर Babar Azam का शिकार किया। इस ओवर में कुल 2 रन बने। स्कोर- PAK 30-1

पांचवां ओवर – Trent Boult की पहली गेंद पर Mohammad Rizwan ने चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 6 रन बने। स्कोर- PAK 28-0

चौथा ओवर – Mohammad Rizwan ने चौथी गेंद पर Tim Southee को चौका जड़ा। स्कोर- PAK 22-0

तीसरा ओवर – Mohammad Rizwan ने Trent Boult की पहली गेंद पर चौकी लगाया। स्कोर- PAK 14-0

दूसरा ओवर – एक वाइड और एक रन। Tim Southee के ओवर में सिर्फ 2 रन गए। स्कोर- PAK 9-0

पहला ओवर – Mitchell Santner की तीसरी गेंद पर Babar Azam ने इस इनिंग का पहला चौका जड़ा। ओवर मे बने कुल 7 रन। स्कोर- PAK 7-0

0 ओवर – Mohammad Rizwan और Babar Azam ने पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत की।

New Zealand Innings – 

20वां ओवर – Haris Rauf ने आखिरी गेंद पर Mitchell Santner को आउट कर अपना चौथा विकेट लिया। एक चौके से साथ इस ओवर में 9 रन बने। पाकिस्तान को जीत के लिए 135 रन बनाने होंगे। NZ 134-8

19वां ओवर – Shaheen Afridi ने अपनी आखिरी गेंद पर Tim Seifert का विकेट लेकर पहली सफलता हासिल की। स्कोर- NZ 125-7

18वां ओवर – पहली गेंद पर Devon Conway का विकेट लेने के बाद Haris Rauf ने Glenn Phillips को आउट किया। स्कोर- NZ 119-6

17वां ओवर – Glenn Phillips ने Shaheen Afridi की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 9 रन बने। स्कोर- NZ 116-4

16वां ओवर – Hasan Ali ने अपने ओवर में 7 रन दिए। स्कोर- NZ 107-4

15वां ओवर – Haris Rauf ने पांच सिंगल्स के साथ सिर्फ 5 रन बने। स्कोर- NZ 100-4

14वां ओवर – Hasan Ali ने पहली गेंद पर Kane Williamson को अपना शिकार बनाया। एक नो बॉल के साथ इस ओवर में 5 रन बने। स्कोर- NZ 95-4

13वां ओवर – Shadab Khan को Kane Williamson ने लगातार तीन चौके जड़े। इस महंगे ओवर में 15 रन बने। स्कोर- NZ 90-3

12वां ओवर – Kane Williamson ने Mohammad Hafeez को एक चौके के बाद एक छक्का लगाया। इस ओवर में 12 रन बने। स्कोर- NZ 75-3

11वां ओवर – Shadab Khan ने अपने ओवर सिर्फ 3 रन दिए। स्कोर- NZ 63-3

10वां ओवर – Jimmy Neesham को अपनी पहली गेंद में Fakhar Zaman के हाथों कैच करा Mohammad Hafeez ने पाकिस्तान के लिए तीसरा विकेट लिया। ओवर में कुल 4 रन बने। स्कोर- NZ 60-3

9वां ओवर – Imad Wasim की पहली गेंद पर Daryl Mitchell ने छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए। Mitchell ने 27 रन बनाए। कुल 8 रन बने। स्कोर- NZ 56-2

8वां ओवर – Shadab Khan ने अपने ओवर में सिर्फ 3 रन बनने दिए। स्कोर- NZ 48-1

7वां ओवर – Imad Wasim ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए। स्कोर- NZ 45-1

6वां ओवर – Haris Rauf ने Martin Guptill को 17 रन पर बोल्ड कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इस ओवर में एक विकेट के अलावा एक चौका गया। कुल 6 रन बने। स्कोर- NZ 42-1

पांचवां ओवर – पाकिस्तान के लिए Hasan Ali ने एक महंगा ओवर डाला। एक छक्का और नो बॉल पर एक चौका। इस ओवर में कुल 15 रन बने। स्कोर- NZ 36-0

चौथा ओवर – Martin Guptill ने Imad Wasim की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाया। इस ओवर में कुल 6 रन बने। स्कोर- NZ 21-0

तीसरा ओवर – Daryl Mitchell ने Shaheen Afridi की पांचवी गेंद पर अपना पहला चौका लगााय। इस तरह इस ओवर में 8 रन बने। स्कोर- NZ 15-0

दूसरा ओवर – Imad Wasim की आखिरी गेंद पर Martin Guptill को चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 7 रन बने। स्कोर- NZ 7-0

पहला ओवर – Shaheen Afridi ने धारदार गेंदबाजी करते हुए Martin Guptill को एक भी रन बनाने नहीं दिया। स्कोर- NZ 0-0

0 ओवर – Martin Guptill और Daryl Mitchell ने न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत की

Toss – बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया।

टीमें:
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रउफ, शाहीन अफरीदी

Pakistan vs New Zealand LIVE: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के एक बड़ा झटका लगा है।न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को बताया की उनकी टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दरअसल ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनकी पिंडली की नसों में खिंचाव आ गया है, जिसकी वजह से उन्हें अपना नाम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा है। आईसीसी तकनीकी समिति की अनुमति के बाद फर्ग्यूसन की जगह एडम मिल्ने को न्यूजीलैंड की 15 सदस्य टीम में शामिल किया जाएगा। 

Pakistan vs New Zealand मैच की जानकारी

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सुपर 12, ग्रुप 2
PAK vs NZ Live
तारीख : मंगलवार, 26 अक्टूबर, 2021
समय : शाम 7:30 बजे IST से
वेन्यू : शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह

टीमें :

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, हैदर अली, सरफराज अहमद, मोहम्मद वसीम, सोहेब मकसूद।

ये भी पढ़ें – Pakistan vs New Zealand Playing XI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की क्या होगी प्लेइंग 11, यहां देखें

Editors pick