IPL 2021: KKR के खिलाफ मैच से पहले कप्तान कोहली ने नए खिलाड़ियों को दिया स्पेशल मैसेज, जानिए कप्तान ने क्या कहा- विराट कोहली के नेतृत्व में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम IPL 2021 के पहले चरण के दौरान 5 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम की दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ होने वाले मैच से होगी।
IPL 2021, RCB, IPL 2021 in UAE, Virat Kohli, Wanindu Hasaranga, KKR vs RCB, IPL 2021 Schedule, Follow live https://hindi.insidesport.in/
ये भी पढ़ें- CSK vs MI in IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले सुरेश रैना हुए रोमांटिक, बताई अपनी लव स्टोरी
InsideSport.co के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा को RCB के कप्तान से एक चौंकाने वाला मैसेज मिला है। हसरंगा इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। श्रीलंकाई ऑलराउंडर के करीबी सूत्रों ने InsideSport.co बताया कि, ‘हसरंगा कप्तान के मैसेज से बिल्कुल उत्साहित थे और जल्द से जल्द RCB कैंप में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।”
कोहली फिलहाल दुबई में क्वारंटीन में हैं और RCB के नए सदस्यों को लेकर काफी उत्साहित हैं।
कोहली ने कहा, ‘‘मैं सभी के संपर्क में हूं। हमने पिछले एक महीने में काफी चर्चा की है। टीम में दूसरों की जगह लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी चर्चा हुई है। आखिरकार, हम अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बदले प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को टीम से जोड़ने में में सफल रहे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी लेकिन उनकी जगह जो खिलाड़ी टीम में आ रहे है उनके पास इन परिस्थितियों (दुबई) के लिए शानदार कौशल है।’’ कोहली ने कहा, ‘‘मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित हूं, सब के साथ अभ्यास करने का इंतजार कर रहा हूं। हम अच्छी शुरुआत (पहले चरण में सात मैचों में पांच जीत) को जारी रखना चाहते हैI”
IPL 2021 : यूएई में दूसरे चरण के लिए RCB के नए खिलाड़ी ( रिप्लेसमेंट)
Adam Zampa | RCB | Wanindu Hasaranga |
Daniel Sams | RCB | Dushmantha Chameera |
Kane Richardson | RCB | George Garton |
Finn Allen | RCB | Tim David |
IPL 2021 Teams Points Table
Sno | Team | Pld | Won | Lost | Net RR | Pts |
1 | Delhi Capitals | 8 | 6 | 2 | 0.547 | 12 |
2 | Chennai Super Kings | 7 | 5 | 2 | 1.263 | 10 |
3 | Royal Challengers Bangalore | 7 | 5 | 2 | -0.171 | 10 |
4 | Mumbai Indians | 7 | 4 | 3 | 0.062 | 8 |
5 | Rajasthan Royals | 7 | 3 | 4 | -0.19 | 6 |
6 | Punjab Kings | 8 | 3 | 5 | -0.368 | 6 |
7 | Kolkata Knight Riders | 7 | 2 | 5 | -0.494 | 4 |
8 | Sunrisers Hyderabad | 7 | 1 | 6 | -0.623 | 2 |
RCB, IPL 2021 in UAE, Virat Kohli, Wanindu Hasaranga, KKR vs RCB, IPL 2021 Schedule, Follow live https://hindi.insidesport.in/