Cricket
IPL 2021 Phase 2: BCCI की बढ़ी परेशानी, आईपीएल के पहले सप्ताह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल

IPL 2021 Phase 2: BCCI की बढ़ी परेशानी, आईपीएल के पहले सप्ताह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल

David Miller, IPL 2021, IPL 2021 Phase 2, Lungi Ngidi, South Africa Tour of Sri Lanka, South African players in IPL
IPL 2021 Phase 2: BCCI की बढ़ी परेशानी, आईपीएल के पहले सप्ताह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल- आईपीएल (IPL 2021) के दूसरे फेज (IPL 2021 Phase 2) को लेकर BCCI की परेशानी लगातार बढ़ते जा रही है। पहले इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने आईपीएल में (South African players in IPL) हिस्सा लेने से […]

IPL 2021 Phase 2: BCCI की बढ़ी परेशानी, आईपीएल के पहले सप्ताह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल- आईपीएल (IPL 2021) के दूसरे फेज (IPL 2021 Phase 2) को लेकर BCCI की परेशानी लगातार बढ़ते जा रही है। पहले इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने आईपीएल में (South African players in IPL) हिस्सा लेने से मना कर दिया। अब दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर BCCI को बड़ा झटका लगा है। डेविड मिलर (David Miller), लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi), कगिसो रबाडा और अन्य दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी यूएई में आईपीएल के दूसरे फेज में  पहले सप्ताह से चूक सकते हैं। (South Africa Tour of Sri Lanka)

ये भी पढ़ें- IPL 2021 के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल के लिए UAE में उपलब्ध होंगे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर

समस्या यह है कि क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार COVID-19 स्थिति के कारण रेड-लिस्ट देश को UAE सरकार बबल-टू-बबल ट्रांसफर की अनुमति देने की संभावना में नहीं है। इसका मतलब है कि भले ही श्रीलंका (South Africa Tour of Sri Lanka) से दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर 15 सितंबर को यूएई जा सकेंगे। लेकिन डेविड मिलर (David Miller), लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi), कगिसो रबाडा को आईपीएल के बायो-बबल में प्रवेश करने से पहले यूएई में 7-10 दिन क्वारंटाइन में बिताने होंगे। इसके कारण वह आईपीएल के पहले सप्ताह से बाहर हो जाएंगे। (South African players in IPL)

(IPL 2021 Phase 2)- वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के लिए ऐसा नहीं होगा जो कैरेबियन प्रीमियर लीग से आएंगे। कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल और आंद्रे रसेल जैसे स्टार खिलाड़ी सेंट लूसिया से एक चार्टर्ड फ्लाइट लेंगे और एक क्वारंटाइन अवधि के बिना सीधे आईपीएल के बायो-बबल में शामिल हो जाएंगे। यह सेंट लूसिया और अन्य कैरिबियाई द्वीपों के हरा-लिस्ट में होने (जहां कोरोना के केस ना के बराबर हो।) के कारण संभव हुआ है।

वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी आईपीएल के दूसरे फेज का हिस्सा होंगे।  इसकी घोषणा न्यूजीलैंड (New Zealand Players in IPL) क्रिकेट के प्रमुख डेविड व्हाइट (David White NZC) ने की है।

Editors pick