IND vs SL: भारत से हार के बाद बौखलाए श्रीलंकाई कोच Mickey Arthur, मैदान पर ही कप्तान Dasun Shanaka से की लड़ाई – भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs SL ODI Series) का दूसरा मैच मंगलवार को कोलंबो में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने एक बार फिर मेजबान टीम को हरा दिया और 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही शिखर धवन वाली टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 276 रनों का टारगेट रखा था, जिसको मेहमान टीम ने सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) की अर्धशतकीय पारी के दम पर आखिरी ओवर में जाकर हासिल किया। श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम की ये लगातार दूसरी जीत रही।
अपने ही घर में श्रीलंका की लगातार हार से उनकी टीम के कोच मिकी आर्थर (Mickey Arthur) बेहद निराश नजर आए। मैच में एक समय पर अच्छी स्थिति में आने के बावजूद श्रीलंका ये मैच नहीं जीत सका, जिसके बाद कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) पर कोच आर्थर (Mickey Arthur) का गुस्सा फुट पड़ा और वो मैदान पर ही उनसे तीखी बहस करते दिखाई दिए।
देखिए Video –
— cric fun (@cric12222) July 20, 2021
वनडे सीरीज (IND vs SL ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 जुलाई, शुक्रवार को कोलंबो में खेला जाएगा। जिसके बाद दोनों टीमों को 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।
India’s tour of Sri Lanka, 2021 – ODI series: Timing 3 PM | |||
S.No. | Date | Match | Result / Venue |
1 | 18th July | 1st ODI | India beat Sri Lanka by 7 Wickets |
2 | 20th July | 2nd ODI | India beat Sri Lanka by 3 Wickets |
3 | 23rd July | 3rd ODI | Colombo |
India’s tour of Sri Lanka, 2021 – T20I series: Timing 8 PM | |||
S.No. | Date | Match | Venue |
1 | 25th July | 1st T20I | Colombo |
2 | 27th July | 2nd T20I | Colombo |
3 | 29th July | 3rd T20I | Colombo |
ये भी पढ़ें – India vs Sri Lanka Odi: ‘सुपर कूल’ राहुल द्रविड़ को भी हुई घबराहट! लगातार विकेट गिरने पर दीपक चाहर के लिए किया कुछ ऐसा