ICC T20 World Cup Schedule and Fixtures Live: ICC T20 World Cup Schedule and Fixtures Live: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल किया जारी, 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी Virat Kohli की टीम- follow Live Updates- आईसीसी ने यूएई और ओमान में होने वाले T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को होगा। हालांकि, मुख्य राउंड का पहला मैच 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इससे पहले पहले राउंंड में आठ टीमें मुख्य राउंड में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी। इनमें बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल है। इसके मुकाबले 17 से 22 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। चार टीमें मुख्य राउंड में पहुंचेगी। विराट कोहली की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। इस बार भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी। ICC T20 World Cup, T20 World Cup, T20 World Cup schedule and Fixtures, India vs Pakistan, T20 world cup 2021 schedule, T20 world cup 2021 schedule India, T20 world cup 2021 India schedule, International Cricket Council- follow live updates on hindi.insidesport.in
@12:08 AM: भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछली बार 2016 टी20 वर्ल्ड कप में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर आमने-सामने हुई थीं। तब टीम इंडिया ने मैच अपने नाम किया था।
@11:21 AM: टी20 वर्ल्ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल अबु धाबी में 10 नवंबर को खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल्स पर रिजर्व डे है। खिताबी मुकाबला 14 नवंबर रविवार को दुबई में खेला जाएगा।
@11:15 AM: 15 नवंबर सोमवार को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। भारत शारजाह में एक भी मुकाबला नहीं खेलेगा। भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे।
@10:48 AM: श्रीलंका की टीम इस बार पहले राउंड में खेलेगी। उसे मुख्य राउंड में जाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। श्रीलंका 2014 में भारत को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है।
@10:48 AM: खराब फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगले राउंड में जाने के लिए वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना होगा।
@10:44 AM: भारत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान, 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 3 नंवबर को अफगानिस्तान, 5 नवंबर को B1 और 8 नवंबर को A2 से खेलेगा।
@10:41 AM: T20 world cup 2021 India fixtures:
Match | Date | Time | Venue |
India vs Pakistan | Oct-24 | 7:30 PM IST | Dubai |
India vs New Zealand | Oct-31 | 7:30 PM IST | Dubai |
India vs Afghanistan | Nov-03 | 7:30 PM IST | Abu Dhabi |
India vs B1 | Nov-05 | 7:30 PM IST | Dubai |
India vs A2 | Nov-08 | 7:30 PM IST | Dubai |
Semifinal 1 | Nov-10 | 7:30 PM IST | Abu Dhabi |
Semifinal 2 | Nov-10 | 7:30 PM IST | Dubai |
Final | Nov-14 | 7:30 PM IST | Dubai |
@10: 39 AM: आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक राउंड-1 के मुकाबले 17 अक्टूबर से खेले जाएंगे। इसमें ओमान, पपुआ न्यू गिनिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और नामीबिया की टीमें हैं।
आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल को देखिए:
@10:22AM: ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज की टीमें हैं। इसे ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है।
@10:15AM: भारत के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 2003 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं जीती है।
@10:11 AM: भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में है। ऐसे में दोनों के बीच धमाकेदार मुकाबले का इंतजार फैंस को है।
@10:00 AM: दिनेश कार्तिक कुछ देर बाद टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान करेंगे।
Set your
Not long left for the ICC Men’s @T20WorldCup 2021 fixtures reveal!
Tune in at 9am Dubai time today (+4 GMT) pic.twitter.com/CZLNqixh9B
— ICC (@ICC) August 17, 2021
बता दें, शीर्ष आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांट दिया गया है। सुपर-12 के इन दो ग्रुपों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमें हैं। आईसीसी ने 16 जुलाई को ग्रुप के बारे में जानकारी तो दी, लेकिन उसने शेड्यूल जारी नहीं किया था।
The moment you’ve all been waiting for ⏳
Join Isa Guha, Dinesh Karthik and Daren Sammy as they reveal the fixtures of the ICC Men’s @T20WorldCup at 9 am Dubai time (+4 GMT) tomorrow ? pic.twitter.com/9JMNjt5K9s
— ICC (@ICC) August 16, 2021
ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका है। वहीं, ग्रुप-2 में भारत के साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान है। भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने के कारण भारतीय फैंस को एक रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
Round 1 (Qualifying stage):
Group A: Sri Lanka, Ireland, Netherlands, Namibia
Group B: Bangladesh, Scotland, Papua New Guinea, Oman
Super 12s (Final round):
Group 1: Australia, England, South Africa, West Indies, A1, B2
Group 2: India, Pakistan, New Zealand, Afghanistan, B1, A2
बता दें, इस साल 20 मार्च की ICC T20 रैंकिंग के आधार पर समूहों का चयन किया गया था। ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (T20 World Cup in UAE and Oman) में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
ICC T20 World Cup, T20 World Cup, India vs Pakistan, T20 World Cup schedule and Fixtures, T20 world cup 2021 schedule, T20 world cup 2021 schedule india, T20 world cup 2021 India schedule, International Cricket Council