Cricket
Shane Warne Passes Away: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Shane Warne Passes Away: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Shane Warne: Australian cricketer शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन, क्रिकेट जगत में शोक leg spinner
Shane Warne Passes Away: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से (Shane Warne Heart Attack) निधन हो गया है। वार्न की मैनेजमेंट टीम ने शनिवार (एईडीटी) को एक बयान जारी किया, कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने […]

Shane Warne Passes Away: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से (Shane Warne Heart Attack) निधन हो गया है। वार्न की मैनेजमेंट टीम ने शनिवार (एईडीटी) को एक बयान जारी किया, कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि शेन अपने विला में मृत पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
Shane Warne Passes Away: दिग्गज लेग स्पिनर वॉर्न दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाजी औसत से 708 विकेट अपने नाम किए थे। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए हैं। 1993 से 2005 तक उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका महत्वपूर्ण रोल था।

  • ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।
  • उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था।

आईपीएल के पहले खिताब विजेता कप्तान
शेन वॉर्न आईपीएल विजेता कप्तान भी थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल के पहले सीजन यानी कि 2008 में राजस्थान रॉयल्स को विजेता बनाया था। फाइनल में राजस्थान ने CSK को हराया था। आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले शेन वॉट्सन मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

शेन वॉर्न का इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड

Shane Warne Passes Away: दिग्गज लेग स्पिनर वॉर्न (Shane Warne) ने अपने करियर में 145 टेस्ट मैचों की 273 पारियों में 708 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 37 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं 194 वनडे में उन्होंने 293 विकेट अपने नाम किए थे। 33 रन देकर 5 विकेट वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वॉर्न ने 73 टी20 मुकाबलों में 70 विकेट अपने नाम किए हैं। 21 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

शेन वॉर्न की गेंदबाजी की आंकड़े

Format Mat Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
Test 145 708 8/71 12/128 25.41 2.65 57.4 48 37 10
ODI 194 293 5/33 May-33 25.73 4.25 36.3 12 1 0
FC 301 1319 8/71 26.11 2.76 56.7 69 12
List A 311 473 6/42 6/42 24.61 4.25 34.7 20 3 0
T20 73 70 4/21 4/21 26.61 7.22 22.1 1 0 0

कुछ समय पहले रोड मॉर्श के निधन पर जताया था शोक
वॉर्न ने कुछ घंटे पहले ही एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था- वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

ये भी पढ़ें: Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न का हुआ निधन, क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick