IPL 2022 CSK vs PBKS: आईपीएल (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (IPL 2022 CSK vs PBKS) के बीच मुक़ाबला चल रहा है। चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करने उत्तरी पंजाब की टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Aggarwal) और धानुका राजपक्षे कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) चेन्नई के गेंदबाज़ो की जमकर धुनाई की है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
Mukesh Choudhary to Livingstone, SIX, 🎈 masssiveeee!#CricketMasterUpdater pic.twitter.com/GevVxnUnRW
— Live Cricket Master Updater (@MohsinM55415496) April 3, 2022
लियाम लिविंगस्टोन आतिशी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और उनका साथ शिखर धवन निभा रहे हैं, खबर लिखे जाने तकलियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों में 60 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 24 गेंदों में 33 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी ने 1 विकेट लिया है और महेंद्र सिंह धोनी ने राजपक्षे को शानदार डाइव लगाकर रन आउट किया।