PKL 2023 Telugu Titans Squad and Schedule: तेलुगु टाइटंस के लिए पिछला सीजन भूलने वाले रहा है। यह टीम पिछले संस्करण में आखिरी पायदान पर रही। अब नए सीजन के आने के साथ, वे नए सीजन में अपनी किस्मत बदलना चाहेंगे। हाल ही में हुई नीलामी में तेलुगु टाइटंस ने भारतीय टीम के कप्तान पवन सहरावत को टीम में 2.6 करोड़ की मोटी रकम अपने नाम किया है। प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10 वें सीजन की शुरुआत 2 दिसंबर से होने जा रही है और सीजन के पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस और गुजरात जायंट्स आमने-सामने होंगे।
प्रो कबड्डी लीग की नीलामी से पहले तेलुगु टाइटंस ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पवन सहरावत के साथ-साथ पवन भैंसवाल को भी टीम के साथ जोड़ा। इन दो खिलाड़ियों के अलावा शंकर गडई और हामिद मीरजई जैसे आल-राउंडर्स भी मौजूद हैं, वहीं टाइटंस की स्क्वाड युवाओं से भरा हुआ है।
PKL 10 के लिए Telugu Titans का पूरा स्क्वाड
रेडर्स
पवन कुमार सेहरावत, रजनीश, विनय, ओमकार पाटिल, प्रफुल ज़वारे और रॉबिन चौधरी।
डिफेंडर्स
मिलाद जब्बारी, मोहित, परवेश भैंसवाल, अजीत पवार, गौरव दहिया, अंकित, नितिन और मोहित।
ऑल-राउंडर्स
शंकर गडई, हामिद मीरज़ई नादेर, संजीवनी और ओमकार मोरे।
Pro Kabaddi 2023 के लिए Telugu Titans का शेड्यूल:
प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 की शुरुआत तेलुगु टाइटंस और गुजरात जायंट्स के मुकाबके से होगी। हालांकि, तेलुगु टाइटंस के होम लेग की शुरुआत 19 जनवरी से होगी, जो 24 जनवरी तक चलेगा।
1) | गुजरात जायंट्स vs तेलुगु टाइटंस | अहमदाबाद (2 दिसंबर 2023) |
2) | तेलुगु टाइटंस vs पटना पाइरेट्स | अहमदाबाद (6 दिसंबर 2023) |
3) | यूपी योद्धाज vs तेलुगु टाइटंस | बेंगलुरु (9 दिसंबर 2023) |
4) | तमिल थलाइवाज vs तेलुगु टाइटंस | बेंगलुरु (13 दिसंबर 2023) |
5) | तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली केसी | पुणे (16 दिसंबर 2023) |
6) | हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस | चेन्नई (22 दिसंबर 2023) |
7) | बेंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटंस | चेन्नई (24 दिसंबर 2023) |
8) | तेलुगु टाइटंस vs यू मुंबा | नोएडा (30 दिसंबर 2023) |
9) | तेलुगु टाइटंस vs पुनेरी पलटन | नोएडा (1 जनवरी 2024) |
10) | तेलुगु टाइटंस vs गुजरात जायंट्स | मुंबई (6 जनवरी 2024) |
11) | तेलुगु टाइटंस vs बंगाल वॉरियर्स | मुंबई (9 जनवरी 2024) |
12) | जयपुर पिंक पैंथर्स vs तेलुगु टाइटंस | जयपुर (12 जनवरी 2024) |
13) | तेलुगु टाइटंस vs बेंगलुरु बुल्स | हैदराबाद (19 जनवरी 2024) |
14) | तेलुगु टाइटंस vs यूपी योद्धाज | हैदराबाद (20 जनवरी 2024) |
15) | तेलुगु टाइटंस vs हरियाणा स्टीलर्स | हैदराबाद (22 जनवरी 2024) |
16) | तेलुगु टाइटंस vs तमिल थलाइवाज | हैदराबाद (24 जनवरी 2024) |
17) | पुनेरी पलटन vs तेलुगु टाइटंस | पटना (30 जनवरी 2024) |
18) | दबंग दिल्ली केसी vs तेलुगु टाइटंस | दिल्ली (3 फरवरी 2024) |
19) | बंगाल वॉरियर्स vs तेलुगु टाइटंस | कोलकाता (10 फरवरी 2024) |
20) | पटना पाइरेट्स vs तेलुगु टाइटंस | कोलकाता (13 फरवरी 2024) |
21) | तेलुगु टाइटंस vs जयपुर पिंक पैंथर्स | पंचकुला (16 फरवरी 2024) |
22) | यू मुंबा vs तेलुगु टाइटंस | पंचकुला (20 फरवरी 2024) |