Football
ISL 2021: Odisha FC से जुड़े मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर Liridon Krasniqi

ISL 2021: Odisha FC से जुड़े मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर Liridon Krasniqi

ISL 2021: Odisha FC से जुड़े मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर Liridon Krasniqi – Indian Super League, Johor Darul Ta’zim FC से लोन पर लिया
ISL 2021: Odisha FC से जुड़े मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर Liridon Krasniqi – इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब ओडिशा एफसी ने मलेशिया के क्लब जोहोर दारुल ताजीम एफसी के साथ समझौता कर आगामी सत्र के लिए मिडफील्डर लिरिडोन क्रास्निकी को लोन पर अपनी टीम में शामिल करने की सोमवार को घोषणा की। ISL 2021, Indian […]

ISL 2021: Odisha FC से जुड़े मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर Liridon Krasniqi – इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब ओडिशा एफसी ने मलेशिया के क्लब जोहोर दारुल ताजीम एफसी के साथ समझौता कर आगामी सत्र के लिए मिडफील्डर लिरिडोन क्रास्निकी को लोन पर अपनी टीम में शामिल करने की सोमवार को घोषणा की। ISL 2021, Indian Super League, Liridon Krasniqi, Odisha FC

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन राष्ट्रीय टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले 29 साल के क्रास्निकी मध्यपंक्ति में खेलते है। उन्होंने अल्बानिया अंडर 21 और कोसोवो की सीनियर टीम के लिए खेलने के बाद, इस साल की शुरुआत में मलेशियाई राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया था।

उनके पेशेवर करियर का आगाज 2011 में चेक गणराज्य के क्लब एफके माल्दा बोलेस्लाव के साथ हुआ था। उन्हें यूरोप और मलेशिया के अलावा ऑस्ट्रेलियाई घरेलू लीग में भी खेलने का अनुभव है।

क्रास्निकी को पिछले सीजन में मलेशिया सुपर लीग के मौजूदा चैंपियन जोहोर दारुल ताजीम एफसी ने अपनी टीम में शामिल किया गया था और फिर 2021 की शुरुआत में लोन पर ए-लीग में ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूकैसल जेंट्स का प्रतिनिधित्व किया।


इस करार के बाद उन्होंने यहां जारी बयान में कहा, “मुझे उम्मीद है कि मुख्य कोच किको रामिरेज के नेतृत्व में यह एक शानदार सत्र होगा। मैं ओडिशा एफसी के लिए मैदान में उतरने और अपने साथियों से मिलने का इंतजार कर रहा हूं। हम आगामी आईएसएल टूर्नामेंट में ओडिशा के सभी प्रशंसकों को खुश करने की कोशिश करेंगे।”

रामिरेज ने कहा, “लिरिडॉन हमें चरित्र, रवैया और तीव्रता देने जा रहा है। वह एक उच्च शारीरिक क्षमता वाला खिलाड़ी है और उसके पास अच्छी तकनीक है।

उन्होंने कहा, “वह एक बॉक्स-टू-बॉक्स मिडफील्डर है जो आक्रमण और रक्षा दोनों में हमारी मदद कर सकता है और हमें वह ऊर्जा देगा जो टीम को पूरे 90 मिनट तक लड़ने के लिए चाहिए।” 

ये भी पढ़ें – Durand Cup 2021: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट की वापसी, कोलकाता में 16 टीमों के साथ खेला जाएगा 130 वां संस्करण 

ISL 2021, Indian Super League, Liridon Krasniqi, Odisha FC

Editors pick