Football
World Cup 2022: दीपिका पादुकोण करेंगी वर्ल्डकप ट्रॉफी का अनावरण, ऐसा करने वाली होंगी पहली ग्लोबल स्टार: Check Out

World Cup 2022: दीपिका पादुकोण करेंगी वर्ल्डकप ट्रॉफी का अनावरण, ऐसा करने वाली होंगी पहली ग्लोबल स्टार: Check Out

Deepika Padukone Fifa World Cup 2022: दीपिका पादुकोण को फीफा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली स्टार: Check Out
Deepika Padukone Fifa World Cup 2022: फीफा वर्ल्डकप 2022 जारी है, 18 दिसंबर को इसका फाइनल (Final) मुकाबला खेला जाएगा। दीपिका पादुकोण फाइनल के लिए क़तर के लिए उड़ान भरेंगी, जहां वह वर्ल्डकप ट्रॉफी (Fifa World Cup 2022 Trophy) का अनावरण करेंगी। इससे पहले बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही क़तर में थी, जहां उन्होंने बॉलीवुड गानों […]

Deepika Padukone Fifa World Cup 2022: फीफा वर्ल्डकप 2022 जारी है, 18 दिसंबर को इसका फाइनल (Final) मुकाबला खेला जाएगा। दीपिका पादुकोण फाइनल के लिए क़तर के लिए उड़ान भरेंगी, जहां वह वर्ल्डकप ट्रॉफी (Fifa World Cup 2022 Trophy) का अनावरण करेंगी। इससे पहले बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही क़तर में थी, जहां उन्होंने बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया था।

दीपिका पादुकोण की टीम से जुड़े करीबी सूत्र ने इकनोमिक टाइम्स को बताया- दीपिका फीफा वर्ल्डकप का हिस्सा बनने के लिए क़तर जाएंगी। वह खचाखच भरे स्टेडियम में फीफा वर्ल्डकप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। शायद ये पहली बार होगा जब किसी भारतीय को फीफा ने इस तरह की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

दीपिका पादुकोण ने prestigious Cannes Film Festival में भारत का प्रतिनिधत्व किया, Golden Ratio of Beauty के अनुसार वह दुनिया की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं में शामिल रहीं। दीपिका ने लगातार अपनी छाप अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छोड़ी है। दीपिका पादुकोण लग्जरी ब्रांड्स Louis Vuitton और Cartier की ग्लोबल फेस बनी, ये उनके लिए एक सम्मान की बात है।

Deepika Padukone: 36 साल की दीपिका पादुकोण भारत की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पति रणवीर सिंह भी बॉलीवुड स्टार हैं, रणवीर ने आईपीएल की क्लोज़िंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। दीपिका की बात करें तो उन्होंने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने शाहरुख़ खान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म ओम शान्ति ओम की थी। इसके बाद उन्होंने पीकू, ये जवानी है दीवानी, रामलीला, 83 समेत कई बड़ी फ़िल्में की है। दीपिका पादुकोण पहली ग्लोबल स्तर होंगी, जो फीफा वर्ल्डकप की ट्रॉफी (Fifa World Cup 2022 Trophy) का अनावरण करेंगी।

Cristiano Ronaldo Net Worth: भारत के स्टार विराट कोहली से 100 गुना ज्यादा दौलत के मालिक हैं फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो- Check OUT

Fifa World Cup 2022 Final: फीफा वर्ल्डकप का फाइनल

फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा वर्ल्डकप का फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। 14 और 15 तारीख को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता के बीच खिताबी मुकाबला होगा। फाइनल मैच Lusail Stadium में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार मैच रात साढ़े 8 बजे से खेला जाएगा।

खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick