Cricket
SRH vs MI मैच में लगी रिकार्ड्स की झड़ी, सर्वाधिक छक्कों से लेकर टोटल स्कोर तक बने कई कीर्तिमान

SRH vs MI मैच में लगी रिकार्ड्स की झड़ी, सर्वाधिक छक्कों से लेकर टोटल स्कोर तक बने कई कीर्तिमान

कल का मैच कौन जीता
SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2024 मैच के दौरान बनाए गए सभी रिकॉर्ड की लिस्ट यहां देखें।

SRH vs MI Records: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के आठवें मैच में रिकार्ड्स की झड़ी लग गई। एसआरएच ने इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर तीन विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। वहीं मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बना सकी। दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में कई बड़े रिकार्ड्स बने। आइये जानते हैं कितने रिकॉर्ड बने।

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक बाउंड्री (4s+6s)

  • 69 – सीएसके बनाम आरआर, चेन्नई, 2010
  • 69 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 67 – पीबीकेएस बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2023
  • 67 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, इंदौर, 2018
  • 65 – डेक्कन चार्जर्स बनाम आरआर, हैदराबाद, 2008

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक छक्के

  • 38 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 33 – आरसीबी बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2018
  • 33 – आरआर बनाम सीएसके, शारजाह, 2020
  • 33 – आरसीबी बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2023

आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर

  • 277/3 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 263/5 – आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
  • 257/5 – एलएसजी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
  • 248/3 – आरसीबी बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
  • 246/5 ​​- सीएसके बनाम आरआर, चेन्नई, 2010

पुरुष टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक एक पारी स्कोर

  • 314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023
  • 278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
  • 278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
  • 277/3 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 275/6 – पंजाब बनाम आंध्र, रांची, 2023

आईपीएल की सबसे महंगी बॉलिंग

  • 0/70 (4) – बेसिल थम्पी (SRH) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2018
  • 0/69 (4) – यश दयाल (जीटी) बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2023
  • 0/66 (4) – ईशांत शर्मा (एसआरएच) बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2013
  • 0/66 (4) – मुजीब उर रहमान (पीबीकेएस) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2019
  • 1/66 (3.5) – अर्शदीप सिंह (पीबीकेएस) बनाम एमआई, मोहाली, 2023
  • 0/66 (4) – क्वेना मफाका (एमआई) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024

पहले 10 ओवर के बाद उच्चतम स्कोर

  • 148/2 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
  • 141/2 – एमआई बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024
  • 131/3 – एमआई बनाम एसआरएच, अबू धाबी, 2021
  • 131/3 – पीबीकेएस बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2014
  • 130/0 – डेक्कन चार्जर्स बनाम एमआई, मुंबई डीवाईपी, 2008
  • 129/0 – आरसीबी बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2016

Editors pick