Cricket
RCB का रुतबा हुआ कायम, IPL/WPL इतिहास में ट्रॉफी समेत सभी अवार्ड जीत रचा इतिहास

RCB का रुतबा हुआ कायम, IPL/WPL इतिहास में ट्रॉफी समेत सभी अवार्ड जीत रचा इतिहास

WPL 2024 में RCB फ्रेंचाइजी ने पहली बार ट्रॉफी समेत सभी अवार्ड अपने नाम कर लिए। ऐसा करने वाली वह पहली टीम बन गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिलाओं ने इतिहास रच दिया है। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने आखिरकार पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसी के साथ स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम सीजन के सभी पुरस्कार भी अपने नाम कर लिए। यानी आरसीबी आईपीएल/डब्लूपीएल के इतिहास में ट्रॉफी समेत पर्पल कैप और ऑरेंज जीतने वाली एकमात्र फ्रेंचाइजी बन गई है।

रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में आरसीबी ने मैग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्लूपीएल का खिताब अपने नाम किया।

RCB ने अपने नाम किए सभी पुरस्कार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने टूर्नामेंट के सभी पुरस्कार आखिरी मुकाबले तक अपने नाम दर्ज कर लिए। एलिस पैरी ने सर्वाधिक रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 347 रन बनाए। इसके अलावा स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने सर्वाधिक 13 विकेट चटकाते हुए पर्पल कैप अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में उन्होंने कुल 4 विकेट चटकाए।

यह भी देखेंः WPL Most Runs 2024: एलिसे पेरी ने जीती ऑरेंज कैप, देखें Top 5 रन स्कोरर

WPL 2024 के पुरस्कार विजेता

  1. फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच: सोफी मॉलिन्यू
  2. ऑरेंज कैप विजेता (सर्वाधिक रन): एलिस पैरी
  3. पर्पल कैप विजेता (सर्वाधिक विकेट): श्रेयंका पाटिल
  4. सर्वाधिक छक्के: शैफाली वर्मा
  5. सर्वाधिक स्ट्राइक रेट: जॉर्जिया वेयरहम
  6. डब्लूपीएल 2024 एमवीपी: दीप्ति शर्मा

कुछ ऐसा रहा फाइनल मुकाबला

अरुण जेटली स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शैफाली वर्मा (44) की पारी की बदौलत महज 113 रन ही बनाए। जबकि, आरसीबी की ओर से सोफी मोलिन्यू ने 2 और श्रेयंका पाटिल ने 4 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने बिना कोई जल्दबाजी दिखाए महज 2 विकेट खोए और 3 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली। स्मृति मंधाना, एलिस पैरी और सोफी डिवाइन ने क्रमशः 31, 32 व 35 रनों की पारियां खेलीं।

Editors pick