Cricket
Gujarat Titans Jersey 2024: गुजरात ने लांच की अपनी नई जर्सी, यहां देखें

Gujarat Titans Jersey 2024: गुजरात ने लांच की अपनी नई जर्सी, यहां देखें

Gujarat Titans Jersey 2024
Gujarat Titans Jersey 2024: गुजरात टाइटंस ने अपनी नई जर्सी रविवार को लांच कर दी है। देखें टीम की नई जर्सी कैसी है।

गुजरात टाइटंस ने IPL 2024 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया है। टीम ने अपनी जर्सी रविवार को लांच की और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। गुजरात से पहले 6 टीमें अपनी जर्सी का अनावरण कर चुकी है।

गुजरात टाइटंस की जर्सी के बाएं तरफ टीम का लोगो है, उसके ऊपर 1 स्टार है जो उनके खिताब को प्रदर्शित करता है। सामने Dream 11 का लोगो है, दूसरी तरफ Capri Loans का लोगो है। बाजू पर Jio का लोगो है। टीम की जर्सी गाढ़े नीले रंग की है, जैसा पिछले सीजन में था।

गुजरात टाइटंस के लिए इस बार कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जिन्होंने पहले IPL या अंतर्राष्ट्रीय में कप्तानी नहीं की। उनके लिए एक नया चैलेंज होगा, हालांकि वह दोनों सीजन में इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं जो उनको मदद करेगा।

गुजरात टाइटंस का ये तीसरा संस्करण है, इससे पहले दोनों सीजन में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी की थी जो अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं। हार्दिक की कप्तानी में टीम ने पहला सीजन ही खिताब जीतकर शानदार शुरुआत की थी। दूसरे संस्करण यानी पिछले साल टीम फाइनल तक पहुंची थी।

Gujarat Titans Squad IPL 2024: गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वॉड

बल्लेबाज: डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू हेडन, रिधिमान साहा, रोबिन मिंज, केन विलियम्सन।

ऑल-राउंडर: अभिनव मनोहर, बी साईं सुदर्शन, दर्शन नलकांडे, विजय शंकर, अज़्मतुल्लाह ओमरजाइ, शाहरुख़ खान।

गेंदबाज: जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साईं किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, मानव सुथार।

Editors pick