IND vs SL 1st T20: मैदान पर श्रीलंका का National Anthem गाते दिखाई दिए Hardik Pandya, Video हुआ वायरल – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में पहला टी20 मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर अपना-अपना National Anthem गाने के लिए आए थे। इस बीच भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ उनका National Anthem गाते देखा गया। हार्दिक का ये खूबसूरत geasture सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसकी सराहना कर रहे हैं।
— Bobdeya Dada (@BobdeyaDada) July 25, 2021
बता दें कि कोई भी क्रिकेट मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना National Anthem गाने के लिए मैदान पर आते हैं। इस परंपरा को निभाने के बाद मुकाबले की शुरुआत होती है।
चोट के उबर रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) श्रीलंकाई दौरे (India Tour of Sri lanka) में अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में वो बल्ले और गेंद दोनों से अब तक असफल साबित हुए हैं। दोनों टीमों के बीच अब टी20 सीरीज (IND vs SL T20 Series) खेली जा रही है। जिसमें हार्दिक पांड्या से भारतीय टीम चाहेगी की वो जल्द ही अपने पूराने फॉर्म में वापस आ जाएं और टीम को और मजबूती दें। भारतीय टीम की नजरे आगामी टी20 वर्ल्ड कप भी टिकी हुई है, जिसमें हार्दिक पांड्या से एक बड़ा रोल निभा सकते हैं।
IPL in UAE: यूएई में होने वाले आईपीएल के दूसरे फेज का भी ऐलान कर दिया गया है। आईपीएल के दूसरे चरण (IPL 2021 Phase 2) की शुरुआत CSK vs MI के मैच के साथ 19 सितंबर से होगी।
IND vs SL T20 Series: श्रीलंका बनाम भारत का टी20 शेयडूल
India’s tour of Sri Lanka, 2021 – T20I series: Timing 8 PM | |||
S.No. | Date | Match | Venue |
1 | 25th July | 1st T20I | Colombo |
2 | 27th July | 2nd T20I | Colombo |
3 | 29th July | 3rd T20I | Colombo |
ये भी पढ़ें – India Tour of England: Rishabh Pant को गर्लफ्रेंड ईशा ने भेजा प्यारा मैसेज, देखें क्या लिखा