Cricket
IND vs SA 1st Test Live Score, Day 3: स्टंप तक भारत का स्कोर 16/1, दूसरी पारी में 146 रन की बढ़त- Follow Live Updates

IND vs SA 1st Test Live Score, Day 3: स्टंप तक भारत का स्कोर 16/1, दूसरी पारी में 146 रन की बढ़त- Follow Live Updates

IND vs SA 1st Test Live, Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट (India vs South Africa) का आज तीसरा दिन
IND vs SA 1st Test Live, India vs South Africa Live Score , Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन (Supersport Park Centurion) में खेले जा रहे पहले टेस्ट (India vs South Africa) का आज तीसरा दिन है। लोकेश राहुल (KL Rahul) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भारतीय पारी की शुरुआत की। तीसरे […]

IND vs SA 1st Test Live, India vs South Africa Live Score , Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन (Supersport Park Centurion) में खेले जा रहे पहले टेस्ट (India vs South Africa) का आज तीसरा दिन है। लोकेश राहुल (KL Rahul) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भारतीय पारी की शुरुआत की। तीसरे दिन पहला और पारी का चौथा विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा। इसके बाद भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ गई है। टीम ने 55 रनों के भीतर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। पहली पारी में भारत ने 327 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 197 रनों पर सिमट गई। तीसरे दिन स्टंप तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

बावुमा ने बनाए सबसे ज्यादा रन

दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेम्बा बावुमा ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। वहीं क्विंटन डि कॉक ने 34, कगिसो रबाडा ने 25, मार्को जानसेन ने 19 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 5, शार्दुल ठाकुर- जसप्रीत बुमराह ने 2-2 और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट अपने नाम किया।

Tests to 200 wickets among Indian pacers:

  • 50 Kapil Dev
  • 54 Javagal Srinath
  • 55 Mohammed Shami
  • 63 Zaheer Khan/Ishant Sharma

Fewest balls to 200 Test wickets for India:

  • 9896 Mohammed Shami
  • 10248 R Ashwin
  • 11066 Kapil Dev
  • 11989 Ravindra Jadeja

IND vs SA 1st Test Live: दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

  • 62.3 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का आखिरी विकेट गिरा। चोट के बाद मैदान पर आए बुमराह ने केसव महाराज का विकेट लिया। वह 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
  • 61.5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा। रबाडा 25 रन बनाकर शमी का शिकार हुए। पंत ने पकड़ा शानदार कैच।
  • 60 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 192 रन है। केसव महाराज 8 और कगिसो रबाडा 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 56.6 ओवर- दक्षिण अफ्रीका का 8वां विकेट गिरा। शार्दुल ठाकुर ने मार्को जानसेन को भेजा पवेलियन।
  • 55 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन है। मार्को जानसेन 15 और कागिसो रबाडा 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 50 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन है। मार्को जानसेन 10 और कागिसो रबाडा 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 46.4 ओवर- दक्षिण अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा, तेम्बा बावुमा 52 रन बनाकर हुए शमी का शिकार, पंत ने पकड़ा कैच। इसी के साथ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

सबसे तेज 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर
ऋषभ पंत- 26
महेंद्र सिंह धोनी/ऋद्धिमान साहा- 36
किरन मोरे- 39
नयन मोंगिया- 41
सय्यद किरमानी- 42

  • 45 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन है। मार्को जानसेन 5 और तेम्बा बावुमा 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 42.6 ओवर- दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा। वियान मुलडर 12 रन बनाकर लौटे पवेलियन। शमी के हाथ लगी एक और सफलता।
  • 40 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन है।
  • टी ब्रेक (38 ओवर) तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन है। वियान मुलडर 4 और तेम्बा बावुमा 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 35 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन है। क्विंटन डी कॉक 34 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार हुए।
  • 30 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन है। टेम्बा बावुमा 30 और क्विंटन डी कॉक 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 25 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 67 रन हो गया है। टेम्बा बावुमा 17 और क्विंटन डी कॉक 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 20 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन है।
  • 15 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। टेम्बा बावुमा 0 और क्विंटन डी कॉक 0 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 12.5 ओवर- मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया है। रस्सी वैन डेर डूसन 18 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। सिराज का साउथ अफ्रीका में यह पहला विकेट है।

  • 11:5 ओवर- मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। एडेन मार्कराम 34 गेंदों पर 13 रन बनाकर पवेलयन लौटे।
  • जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के चलते मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह श्रेयस अय्यर मैदान पर आए हैं।

  • 10 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 30 रन है। रस्सी वैन डेर डूसन 1 और एडेन मार्कराम 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 7.3 ओवर- दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। कीगन पीटरसन 15 रन बनाकर लौटे पवेलियन। मोहम्मद शमी ने उनका विकेट लिया।
  • लंच (7 ओवर) तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है। कीगन पीटरसन 11 और एडेन मार्कराम 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • 5 ओवर तक दक्षिण अफ्रीक का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन है।
  • 4 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन है। कीगन पीटरसन 4 और एडेन मार्कराम 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दिया पहला झटका। डीन एल्गर 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन। पहले ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 2 रन। कीगन पीटरसन और एडेन मार्कराम क्रीज पर हैं।

केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

भारत की पहली पारी में केएल राहुल ने 123, मयंक अग्रवाल ने 60, विराट कोहली ने 35, मयंक अग्रवाल ने 48 और जसप्रीत बुमराह ने 14 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं कगिसो रबाडा ने 3 और मार्को जेन्सेन ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Best figures for Ngidi
6/39 vs Ind Centurion 2017/18
6/71 vs Ind Centurion 2021/22
5/19 vs WI Gros Islet 2021

Worst collapses for India after being 3 down for 278 or more
41/7 vs SL Mumbai WS 1997/98 (471/3-512)
49/7 vs SA Centurion 2021/22 (278/3-327)
55/7 vs Aus Melbourne 2003/04 (311/3-366)

UPDATE –

  • 105.3- भारत का आखिरी विकेट गिरा, जसप्रीत बुमराह ने 17 गेंदों पर बनाए 14 रन। 327 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी। तीसरे दिन 55 रनों के भीतर गिरे 7 विकेट।
  • 104 ओवर तक भारत का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 327 रन है।
  • 103 ओवर तक भारत का स्कोर 319 रन है।
  • 102 ओवर तक भारत का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 312 रन। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।

  • 101 ओवर तक भारत का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 308 रन।
  • 100.5- मोहम्मद शमी 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन
  • 100 ओवर तक भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 304 रन। शार्दुल ठाकुर 4 और मोहम्मद शमी 4 रन बनाकर क्रीज पर।
  • 98.2- ऋषभ पंत एक बार फिर फेल भारत का स्कोर – विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर निराश किया। वह 8 रनों के स्कोर पर कैच आउट हुए। आज उनसे उम्मीद थी कि एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन राहुल के आउट होने के बाद मानों विकेट्स गिरने की झड़ी लग गई है। 300/7 (99 ओवर)
  • अश्विन विकेट – अश्विन 4 रन बनाकर आउट
  • 96.4 – लुंगी नागिडी ने अजिंक्य रहाणे का विकेट चटकाया। ये लुंगी का पारी में चौथा विकेट है। इसी के साथ अजिंक्य रहाणे अपने अर्धशतक से चूक गए। वह 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
  • लोकेश राहुल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं।
  • लोकेश राहुल 123 रन बनाकर आउट – कगिसो रबाडा की गेंद पर लोकेश राहुल क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट हुए। राहुल ने पहली पारी में 123 रन बनाए, पारी में उन्होंने 17 चौके और 1 चक्का जड़ा।


IND vs SA 1st Test Live, Day 3:

टॉस जीतकर विराट कोहली ने बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 272 रन बना लिए। लोकेश राहुल ने शानदार शतक जड़ा तो वहीं अपनी फॉर्म को लेकर सवालों में घिरे रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की। राहुल 122 और अजिंक्य 40 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिहाल से पहला दिन शानदार रहा, लेकिन दूसरे दिन की बारिश ने विराट कोहली एंड टीम की चिंताएं बढ़ा दी। अब टीम इंडिया को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा।

IND vs SA 1st Test Live: यह भी देखें- सौरव गांगुली हुए कोरोना संक्रमित, Omicron की चपेट में आए दादा? जानिए।

India vs South Africa Live- क्या होगी टीम इंडिया की रणनीति

आज जब अजिंक्य (Ajinkya Rahane) और राहुल (KL Rahul) क्रीज पर आएंगे तो उनका पहला काम शुरूआती ओवरों में खुद को संभालने का होगा। आज शुरूआती ओवर दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। गेंदबाज विकेट्स चटकाकर मैच में साउथ अफ्रीका की वापसी करवा सकते हैं तो वहीं टीम इंडिया की चाहेगा कि कम से कम 450 का लक्ष्य सेट किया जाए। टीम इंडिया यहां से चाहेगा कि बड़ा स्कोर बनाकर साउथ अफ्रीका को जल्द आउट करें और उन्हें फॉलोऑन दे सके।

IND vs SA 1st Test Live- पहले दिन का हाल

IND vs SA 2nd Day LIVE: सेंचुरियन में पहले दिन भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही। भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल और मयंक अग्रवाल मे भारत को एक ठोस शुरुआत दी। भारत ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्द्धशतक जड़ा। 60 रन बनाकर मयंक लुंगी एनगिडी की गेंद का शिकार हुए और एलपीडब्लू आउट हो गए। फिर आए चेतेश्वर पुजारा जो बिना खाता खोले ही पवेलियन रवाना हो गए। कप्तान विराट कोहली के साथ खेलते हुए केएल राहुल ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया और उसके बाद उन्होंने शतक भी जड़ा। भारत ने अपना तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में खोया। कप्तान विराट कोहली 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Editors pick