WWE Smackdown Results Highlights & Live Streaming: फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के इस हफ्ते के शो की लाइव स्ट्रीमिंग नॉर्थ कैरोलिना के रैले में पीएनसी एरिना से हुई। जिसकी शुरुआत विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट से हुई और वहीं आज के शो का अंत शिंसुके नाकामुरा बनाम गंथर (Shinsuke Nakamura vs Gunther) के इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मैच से हुआ। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ ब्लू ब्रांड में आज आइए जानते हैं…
WWE Smackdown Results Highlights: Raquel Rodriguez and Aliyah vs. Shotzi and Xia Li (WWE Women’s Tag Team Championship Tournament)
Look who's keeping a close eye on this match! 👀#SmackDown pic.twitter.com/CtHxXnbT0U
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन की शुरुआत आज विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट से हुई। इस मैच की शुरुआत रकील और शॉट्जी ने की। जहां शुरु तो में तो शॉट्जी रकील पर हावी होती हुई नजर आईं। लेकिन जल्द ही रकील ने मैच में वापसी कर ली।
Can they go all the way? 🙌#SmackDown pic.twitter.com/VTz4seNBXJ
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
लेकिन इसके बाद रिंग साइड पर सोन्या डेविल और नताल्या नजर आईं। जिसके बाद दोनो टीमों ने उन पर अटैक कर दिया। लेकिन इसके बाद दोनों टीमों का जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में रकील ने जाया ली को पावरबॉम्ब लगाकर पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
कैरियन क्रॉस बैकस्टेज एक प्रोमो कट करते हुए नजर आए। जहां उन्होंने ड्रयू मैकइंटायर और रोमन रैंस के बारे में बात करते हुए कहा कि अब उनका समय आने वाला है।
WWE Smackdown Results Highlights: Drew McIntyre Segment
इस सेगमेंट में ड्रयू मैकइंटायर कैरियन क्रॉस के द्वारा पिछले हफ्ते किए गए हमले के बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं कि अब डब्ल्यूडब्ल्यूई में नए-नए चेहरे आ रहे हैं। वह उन्हें भी मौका देंगे। इसके बाद मैकइंटायर कहते हैं कि वह क्रॉस को इन 3 जगहों पर भेज देंगे।
😈 @Lady_Scarlett13 😈#SmackDown pic.twitter.com/eUYshYEyk7
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
पहला उन्हें नॉकआउट कर देंगे, दूसरा हॉस्पिटल और तीसरी उन्हें शमशान भेज देंगे। इसके बाद वह कहते हैं कि आज रोमन रैंस यहां मौजूद नहीं है और फिर वह पिछले हफ्ते खुद पर किए गए हमले का फुटेज चलाने के लिए कहते हैं।
The numbers game 😡#SmackDown pic.twitter.com/tV48HH4u3l
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
लेकिन तब ही कैरियन क्रॉस का म्यूजिक हिट होता है और स्कॉरलेट बड़ी स्क्रीन के पास नजर आती हैं। इसके बाद स्कॉरलेट रिंग की तरफ बढ़ती हैं और तब ही द उसोस मैकइंटायर पर पीछे से अटैक कर देते हैं और फिर वह स्कॉरलेट से कहते हैं कि अगर क्रॉस को रोमन तक पहुंचना है तो उन्हें पहले द उसोस से टकराना होगा।
WWE Smackdown Results Highlights: Kofi Kingston attack The Viking Raiders
Damn! 🤯#SmackDown pic.twitter.com/tUhytiX11Y
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
द वाइकिंग रेडर्स अपने मैच के लिए रिंग में जा रहे होते हैं और तब ही कोफी किंग्सटन पीछे से एक कैंडो स्टीक से उन पर अटैक कर देते हैं। लेकिन वाइकिंग रेडर्स खुद को संभाल लेते हैं और उल्टा कोफी पर ही हमला कर देते हैं। एरिक उन्हें आईवर की ढाल पर फेंक देते हैं और फिर आईवर बैरिकेड से कोफी पर एक स्पलैश लगा देते हैं। जिसके बाद ऑफिशियल्स वहां आकर कोफी की जांच करते हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Hit Row vs. Local Tag Team
The surprises keep on coming and we are here for it! 🤩#SmackDown pic.twitter.com/42G4XspJTd
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
स्मैकडाउन में आज एक और बड़ा रिर्टन देखा गया। जिसमें हिट रो के तीनों सदस्य टॉप डोला, आशांते थी एडनोइस और बी-फेब ने वापसी करते हुए एक लोकल टैग-टीम से मुकाबला किया। जहां टोप डोला जल्द ही उस लोकल टैग-टीम को बैकड्रॉप/ड्रॉपकिक लगाकर खत्म कर देते हैं।इसके बाद बी-फैब डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को संबोधित करती हैं और फिर तीनों रिंग से चले जाते हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Ronda Rousey Segment
शायना बॉस्जलर और लिव मॉर्गन के इस कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सेगमेंट से पहले रोंडा राउजी ऑडियंस के बीच में से रिंग में आईं और कहती हैं कि मुझ पर जो फाइन लगाया था, यह उसका डबल है और फिर वह बहुत सारे पैसे टेबल एक बैग से निकालकर रख देती हैं।
👀 👀#SmackDown pic.twitter.com/2HRisBhbWP
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
लेकिन तब ही ऑफिशियल्स वहां आ जाते हैं और रोंडा को बैकस्टेज जाने के लिए कहते हैं। जिसके बाद रोंडा बैकस्टेज जाने लगती हैं और तब ही रोंडा का सामना शायना से होता है और फिर वह बैकस्टेज चली जाती हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Shayna Baszler and Liv Morgan contract signing Segment
The contract is signed and it’s official! ✍️@YaOnlyLivvOnce vs. @QoSBaszler goes down at Clash at the Castle for the WWE SmackDown Women’s Championship! 🏆#SmackDown #WWEClash pic.twitter.com/xy3yJu9xlB
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
रोंडा के जाने के बाद शायना रिंग में आकर माइक लेती हैं और कहती हैं कि वह स्मैकडाउन सुपरस्टार्स की लिस्ट में अपना स्थान बना रही है और लिव मॉर्गन इस लिस्ट से हटने वाली अगली सुपरस्टार हैं। इसके बाद वह कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर देती हैं। इसके बाद शायना कहती हैं कि वह लिव के सभी अंगो को तोड़ देंगी और तब ही लिव भी रिंग में आ जाती हैं।
Bulldog through the table! 😲#SmackDown pic.twitter.com/22qR1bg3wT
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
इसके बाद मॉर्गन शायना को नकली रोंडा बताती हैं और कहती हैं कि वह दो बार असली रोंडा को हरा चुकी हैं और उन्हें बॉस्जलर को हराने में भी कोई परेशानी नही है। जिसके बाद लिव भी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर देती हैं। लेकिन तब ही शायना लिव के घायल हाथ पर अटैक कर देती हैं। लेकिन लिव खुद को बचाते हुए शायना को टेबल पर पटक देती हैं और फिर कॉर्नर में चली जाती हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Drew McIntyre and Madcap Moss vs. The Usos
Go on @MadcapMoss get involved!#SmackDown pic.twitter.com/e2TJ537oX3
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
इस मैच से पहले द उसोस ड्रयू मैकइंटायर को एक मैच के लिए रिंग में बुलाते हैं। जिसके बाद मैकइंटायर रिंग में आकर द उसोस पर अटैक कर देते हैं। इसके बाद मैकइंटायर सबसे पहले जे उसो को अपना निशाना बनाते हैं। लेकिन इसके बाद जिमी जे से टैग ले लेते हैं और फिर मैकइंटायर पर अपना हमला जारी रखते हैं। लेकिन तब ही मैडकैप मॉस अपनी वापसी करते हुए रिंग की तरफ भागते हुए आते हैं और फिर द उसोस पर अटैक कर देते हैं।
The Honorary Uce playing his part!#SmackDown pic.twitter.com/zfcaQAcHKP
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
इसके बाद यह मैच आगे भी जारी रहता है। जहां मॉस मैकइंटायर को और जे जिमी को टैग देते हुए नजर आते हैं। जिसके बाद मैकइंटायर जिमी को क्लेमोर लगाने की तैयारी करते हैं। लेकिन तब ही सैमी जेन रिंग में आकर ड्रयू का ध्यान भटका देते हैं और फिर द उसोस मैकइंटायर को एक सुपरकिक लगा देते हैं और फिर जिमी टॉप टर्नबकल से एक उसो स्पलैश लगा देते हैं।
Oh, Sami! 🤣#SmackDown pic.twitter.com/Jao2tqxFPC
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
लेकिन तब ही मैडकैप मॉस जे को रिंग के बाहर खींच लेते हैं और फिर दोनों बैरिकेड के पीछे गिर जाते हैं और वहीं रिंग के अंदर मैकइंटायर जिमी को एक क्लेमोर लगाकर पिन कर देते हैं और इस मैच को जीत जाते हैं। लेकिन इस मैच के बाद जे रिंग में आकर मैकइंटायर पर अटैक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मैकइंटायर उन पर फ्यूचर शॉक डीडीटी लगा देते हैं। लेकिन जैसे ही वह जे पर क्लेमोर किक लगाने जा रहे होते हैं, तब ही सैमी उन्हें धक्का दे देते हैं और फिर वह क्लेमोर किक सैमी को लग जाती है।
WWE Smackdown Results Highlights: Shinsuke Nakamura vs Gunther (Intercontinental Championship)
BIG FIGHT FEEL!#SmackDown pic.twitter.com/VD0xaYPLOf
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
इस मैच की शुरुआत दोनों ही सुपरस्टार्स ने क्लासिक लॉक के साथ की। जहां शिंसुके नाकामुरा गंथर पर हावी होते हुए नजर आए। लेकिन गंथर ने एक किक लगाते हुए मैच में वापसी कर ली और फिर नाकामुरा को एक सबमिशन में डाल दिया। लेकिन नाकामुरा ने रस्सियों को पकड़कर खुद को इससे छुड़ा लिया। इसके बाद नाकामुरा ने गंथर को कुछ किक लगाने के बाद ऑर्मबार में डालने की कोशिश की।
लेकिन गंथर इससे निकालने में कामयाब रहे। इसके बाद नाकामुरा ने फिर से गंथर पर किक लगाते हुए मैच में वापसी करने की कोशिश की। लेकिन गंथर ने नाकामुरा की छाती पर एक जबदस्त चॉप लगा दिया और फिर टर्नबकल पर नाकामुरा को एक सबमिशन में डाल दिया। जिसके बाद नाकामुरा रिंग से बाहर गिर गए।
THAT CHOP! 🥵#SmackDown pic.twitter.com/VpnAGCOhCG
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
इसके बाद गंथर रिंग के अंदर टॉप टर्नबकल से नाकामुरा के ऊपर कूदे। लेकिन नाकामुरा ने उन्हें एक ऑर्मबार में पकड़ लिया। जिसके बाद गंथर ने नाकामुरा को एक सुपलेक्स लगाकर खुद को इससे छुड़ाया।इसके बाद नाकामुरा गंथर को किक लगाते हुए नजर आए और फिर वह गंथर को कॉर्नर में ले गए और वहां उनकी छाती पर किक लगाने लगे।
इसके बाद गंथर ने नाकामुरा को पावरबॉम्ब लगाने की कोशिश की। लेकिन नाकामुरा इससे बच गए। लेकिन जब नाकामुरा गंथर पर किंशासा लगाने जा रहे थे, तब ही गंथर ने उन्हें एक क्लॉथलाइन लगा दी। इसके बाद गंथर ने नाकामुरा को चॉप होल्ड में डाल दिया। लेकिन नाकामुरा ने गंथर के घायल पर हमला करके इससे खुद को बचा लिया।
#AndStill WWE Intercontinental Champion 🏆@Gunther_AUT 😤#SmackDown pic.twitter.com/FecqpZEZPg
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
इसके बाद गंथर ने पीछे से नाकामुरा पर एक ड्रॉप किक लगाई और फिर एक पावरबॉम्ब लगाते हुए नाकामुरा को पिन कर दिया और इस मैच को जीतकर अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें