WWE Smackdown Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के आज के शो का सीधा प्रसारण नॉर्थ कैरोलिना के रैले में पीएनसी एरिना से हुआ। जिसकी शुरुआत विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट से हुई और वहीं आज के शो का अंत गंथर और शिंसुके नाकामुरा (Gunther and Shinsuke Nakamura) के इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मैच से हुआ। लेकिन इसके अलावा भी आज के शो में कुछ बेहतरीन पल देखने को मिले, जिन्हें देखकर फैंस हैरान हो गए तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के टॉप 3 मोंमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Results: स्मैकडाउन में ही हुई हिट रो, मैडकैप मॉस और रोंडा राउजी की वापसी
🎶 HIT ROWWWWWWWWWWW 🎶#SmackDown pic.twitter.com/EnkRjNVtfs
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में इस बार एक नहीं बल्कि पांच सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिली। जिसमें हिट रो के 3 मेंबर्स, मैडकैप मॉस और रोंडा राउजी शामिल हैं। इस हफ्ते के शो में सबसे पहले हिट रो के टॉप डोला, आशांते थी एडनोइस और बी-फेब को वापसी करते हुए देखा गया।
Go on @MadcapMoss get involved!#SmackDown pic.twitter.com/e2TJ537oX3
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
जहां हिट रो के टॉप डोला, आशांते थी एडनोइस ने लोकर टैलेंट की एक टैग-टीम का मुकाबला किया और जीत हासिल की।इसके बाद मैडकैप मॉस द उसोस और ड्रयू मैकइंटायर की मदद के मैच के बीच में वापसी करते हुए नजर आए। जहां उन्होंने वह मैकइंटायर का साथ देने के लिए उनके टैग-टीम पार्टनर बने थे।
"Being the baddest gets expensive, but I can afford it."@RondaRousey #SmackDown pic.twitter.com/DhGGARDSvq
— WWE (@WWE) August 13, 2022
इसके बाद रोंडा राउजी ने लिव मॉर्गन और शायना बॉस्जलर के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सेगमेंट से पहले वापसी की। जहां उन्होंने वह नोटो से भरा एक बैग लेकर रिंग में आईं और उन्होंने उस बैग के सारे पैसे निकालकर टेबल पर रख दिए। जिसके बाद ऑफिशियल्स आकर उन्हें रिंग से बाहर ले गए।
WWE Smackdown Results: कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सेगमेंट में भिड़ी लिव मॉर्गन और शायना बॉस्जलर
रोंडा राउजी के जाने के बाद शायना रिंग में आकर माइक लेती हैं और कहती हैं कि वह स्मैकडाउन सुपरस्टार्स की लिस्ट में अपना स्थान बना रही है और लिव मॉर्गन इस लिस्ट से हटने वाली अगली सुपरस्टार हैं। इसके बाद वह कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर देती हैं। इसके बाद शायना कहती हैं कि वह लिव के सभी अंगो को तोड़ देंगी और तब ही लिव भी रिंग में आ जाती हैं।
👀 👀#SmackDown pic.twitter.com/2HRisBhbWP
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
जहां लिव के हाथ में ब्रेस बंधा होता है।इसके बाद मॉर्गन शायना को नकली रोंडा बताती हैं और कहती हैं कि वह दो बार असली रोंडा को हरा चुकी हैं और उन्हें बॉस्जलर को हराने में भी कोई परेशानी नही है। जिसके बाद लिव भी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर देती हैं।
Bulldog through the table! 😲#SmackDown pic.twitter.com/22qR1bg3wT
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
लेकिन तब ही शायना लिव के घायल हाथ पर अटैक कर देती हैं। लेकिन जब शायना लिव को टेबल पर पटकने वाली होती हैं, तब ही लिव कॉर्नर का सहारा लेते हुए शायना को टेबल पर फेस फर्स्ट लगा देती हैं। जिसकी वजह से टेबल टूट जाती है और शायना वहीं धराशायी हो जाती हैं।
WWE Smackdown Results: गंथर ने किया सफलतापूर्वक अपना टाइटल रिटेन
BIG FIGHT FEEL!#SmackDown pic.twitter.com/VD0xaYPLOf
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के शो में गंथर ने अपनी इंटरकांटिनेंटल चैपियनशिप को शिंसुके नाकामुरा के खिलाफ डिफेंड किया। दोनों के बीच यह मैच काफी शानदार रहा।
#AndStill WWE Intercontinental Champion 🏆@Gunther_AUT 😤#SmackDown pic.twitter.com/FecqpZEZPg
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 13, 2022
जहां दोनों की ही जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में गंथर ने नाकामुरा को पीछे से एक ड्रॉप किक लगाकर पावरबॉम्ब लगा दिया और नाकामुरा को पिन करते हुए अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें