WWE News: ट्रिपल एच (Triple H) ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ और स्मैकडाउन (RAW and Smackdown) के रोस्टरों के संबंध में जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को क्लैश एट द कैसल में जिमी और जे उसो के छोटे भाई और एनएक्सटी सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रैंस को अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप बरकरार रखने में मदद की थी।
वहीं इस शो में इससे पहले इम्पेरियम को फिर से जोड़ा गया था। जहां एनएक्सटी सुपरस्टार जियोवानी विंची एक बार फिर से अपने साथियों के साथ दिखाई दिए। इसके अलावा अगर रॉ की बात करें तो डेक्सटर लुमिस जब पहली बार इस शो में आए तो उन्हें सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल दिया गया। लेकिन अब डेक्सटर पर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।
PWInsider के माइक जॉनसन के अनुसार रोस्टर अब आंतरिक रूप से डेक्सटर लुमिस को रॉ रोस्टर के सदस्य के रूप में सूचीबद्ध करता है। वहीं सोलो सिकोआ और जियोवानी विंची आगे जाकर स्मैकडाउन रोस्टर का हिस्सा होंगे।
ये भी पढ़ें- WWE Extreme Rules 2022: एक्सट्रीम रूल्स के मेन इवेंट पर आया ये बड़ा स्पॉइलर, जानिए किन सुपरस्टार्स के बीच होगा ये मैच
WWE News: क्या सोलो सिकोआ और जियोवानी विंची आएंगे इस हफ्ते स्मैकडाउन पर नजर
अगर सोलो सिकोआ और जियोवानी विंची की बात करें तो इस हफ्ते स्मैकडाउन पर इन दोनों के उपस्थित होने की पूरी उम्मीद है। जहां ये दोनों सुपरस्टार्स अपने-अपने ग्रुप के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ते हुए नजर आ सकते हैं।
लेकिन अभी तक डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से इस बात की कोई भी घोषणा नहीं की गई है। इसलिए अभी हमें इंतजार करना होगा की डब्ल्यूडब्ल्यूई इन्हें कब अपने ग्रुप के साथ जोड़ती है।