WWE Clash at the Castle 2022 Matches: यूके में होने वाला डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्रीमियम लाइव इवेंट क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) 3 सितंबर को कार्डिफ, वेल्स के प्रिसिपेलिटी स्टेडियम से लाइव होगा। जिसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से एक और मैच का ऐलान कर दिया गया है। जहां सैथ रॉलिंस रिडल (Seth Rollins vs Riddle) का सामना करते हुए नजर आएंगे। इस मुकाबले की घोषणा 15 अगस्त को हुए मंडे नाइट रॉ के बाद की गई थी।
It's finally happening at #WWECastle!@WWERollins vs. @SuperKingofBros @visitwales @principalitysta https://t.co/uypD8aS8Mm
— WWE (@WWE) August 16, 2022
WWE Clash at the Castle 2022 Matches: सैथ रॉलिंस और रिडल के बीच कैसे हुआ ये मुकाबला ऑफिशियल
रॉ के 15 अगस्त के एपिसोड में रिडल का एक क्सक्लूसिव इंटरव्यू होने वाला था। लेकिन इस इंटरव्यू से पहले ही सैथ रॉलिंस रिंग में आ गए। जहां सैथ ने खुद को दूरदर्शी और क्रांतिकारी हैं। रॉलिन्स ने कहा कि वह रिडल के इंटरव्यू के लिए उत्साहित हैं। इसके बाद रॉलिंस ने कहा कि रिडल अपने रिटायरमेंट की एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं और इस उत्सव का कारण वही हैं।
Will @SuperKingofBros be announcing his retirement as @WWERollins says? #WWERaw pic.twitter.com/V6IHGlDg0c
— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 16, 2022
लेकिन तब ही रिडल बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देते हैं और सैथ को कूड़ा कहते हैं। रिडल कहते हैं कि वह यहां अपनी मेडिकल अपडेट देने के लिए आए थे।जिसके बाद रालिंस ऑडियंस से रिडल के सम्मानजनक होने के लिए कहते हैं। इसके बाद रिडल घोषणा करते हैं कि वह चिकित्सकीय रूप से ठीक हो गए है और रॉलिन्स को धमकी देता है।
रॉलिन्स ने रिडल का मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि हर बार जब भी वे मिलते हैं, तो वह हमेशा उन पर हावी रहते हैं। रॉलिन्स कहते हैं कि वह मानसिक रूप से हमेशा रिडल से आगे हैं। लेकिन इसके बाद रिडल रॉलिंस को बताते हैं कि वह घर पर नहीं बल्कि एरिना में ही मौजूद हैं।जिसके बाद रिडल भागते हुए रिंग में आ जाते हैं और फिर दोनों के बीच ब्रॉल शुरू हो जाता है।
Riddle is here!#WWERaw https://t.co/QxTxLOEKL7 pic.twitter.com/Dp1sEGFKyn
— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 16, 2022
जिसमें पहले रिडल सैथ पर हावी होते हुए नजर आते हैं। लेकिन इसके बाद सैथ रिडल पर नियंत्रण प्राप्त कर लेते हैं, पर जैसे ही वह रिडल को अनाउंस टेबल पर स्टॉम्प लगाने की कोशिश करते हैं, वैसे ही रिडल हट जाते हैं। जिसके बाद सैथ ऑडियंस के बीच से भागने लगते हैं और रिडल भी उनके पीछे भाग जाते हैं। इसके बाद रिडल बैकस्टेज नजर आते हैं।
जहां उनसे सैथ पर हमले के बारे में पूछा जाता है। जिसके जवाब में रिडल कहते हैं कि वह सैथ के साथ लड़ना चाहते हैं और वह क्लैश एट द कैसल के लिए सैथ को एक मैच के लिए चैलेंज करते हैं और फिर रॉ के ऑफ एयर होने के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई सैथ रॉलिंस और रिडल के बीच इस मुकाबले को ऑफिशियल कर देती है।
WWE Clash at the Castle 2022 Matches: क्लैश एट कैसल के लिए घोषित अन्य मैच
- अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप- ड्रयू मैकइंटायर बनाम रोमन रैंस
- स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप- शायना बॉस्जलर बनाम लिव मॉर्गन
- सिक्स विमेंस टैग-टीम मैच- बेली, डकोटा काई, इयो स्काई बनाम बियांका बिलेयर, असुका और एलेक्सा ब्लिस
- सिंगल्स मैच- सैथ रॉलिंस बनाम रिडल
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें