Football
ISL: मुंबई सिटी को लगा बड़ा झटका, गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने छोड़ा साथ

ISL: मुंबई सिटी को लगा बड़ा झटका, गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने छोड़ा साथ

मुंबई सिटी को लगा बड़ा झटका, गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने छोड़ा साथ
ISL: मुंबई सिटी को लगा बड़ा झटका, गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने छोड़ा साथ- भारतीय गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा चैंपियन मुंबई सिटी एफसी से अनुबंध समाप्त कर ATK Mohun Bagan FC (एटीके मोहन बागान एफसी) से पांच साल का लंबा करार किया है। ये भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल के […]

ISL: मुंबई सिटी को लगा बड़ा झटका, गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने छोड़ा साथ- भारतीय गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा चैंपियन मुंबई सिटी एफसी से अनुबंध समाप्त कर ATK Mohun Bagan FC (एटीके मोहन बागान एफसी) से पांच साल का लंबा करार किया है।

ये भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड के बाद अब इस देश के खिलाड़ी नहीं होंगे टूर्नामेंट का हिस्सा

भारत के लिए छह मैच खेलने वाले अमरिंदर ने कहा, ‘‘ मैंने पहले भी कोलकाता की टीम के लिए खेला है लेकिन तब बहुत कम समय के लिए उनसे जुड़ा था। यह करार मेरे फुटबॉल करियर में नये अध्याय की शुरुआत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले साल मुंबई के लिए सभी खिताब जीतना मेरी जिंदगी का यादगार क्षण था। मैं हरे-लाल रंग की जर्सी में उस सफलता की अगले सत्र में दोहराना चाहता हूं।’’

इससे पहले मुंबई की टीम सोमवार को टीम के साथ उनके अनुबंध को समाप्त होने की पुष्टि की थी। यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार यह 27 वर्षीय गोलकीपर पांच सत्र तक क्लब के साथ जुड़ा रहा। माहिलपुर में जन्में अमरिंदर ने मार्च 2018 में क्लब के साथ तीन साल का अनुबंध किया था। वह टीम के कप्तान भी रहे। उन्होंने मुंबई सिटी की तरफ से 84 मैच खेले जो कि इस क्लब के लिये रिकार्ड है।

वह सात सितंबर 2016 को बेंगलुरू एफसी से ऋण पर मुंबई सिटी से जुड़े थे। उन्होंने उसी वर्ष नवंबर में एफसी गोवा के खिलाफ क्लब की तरफ से अपना पहला मैच खेला था।

Editors pick