Football
FIFA World Cup 2022: बेल्जियम की हार के बाद फैंस ने इन तीन शहरों में की तोड़फोड़, दंगाईयों ने पुलिस स्टेशन को भी बनाया निशाना -Check Out

FIFA World Cup 2022: बेल्जियम की हार के बाद फैंस ने इन तीन शहरों में की तोड़फोड़, दंगाईयों ने पुलिस स्टेशन को भी बनाया निशाना -Check Out

FIFA World Cup 2022: बेल्जियम की हार के बाद फैंस ने इन तीन शहरों में की तोड़फोड़, दंगाईयों ने पुलिस स्टेशन को भी बनाया निशाना -Check Out
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्डकप 2022 (FIFA World Cup 2022) में इस बार काफी उलत फेर देखने को मिल रहा है। इसी बीच बीते रविवार को एक और उलत फेर हुआ है मोरक्को (Morocco) ने वर्ल्ड की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम (Belgium) को 2-0 से करारी शिकस्त दी है। छोटी टीम से हार […]

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्डकप 2022 (FIFA World Cup 2022) में इस बार काफी उलत फेर देखने को मिल रहा है। इसी बीच बीते रविवार को एक और उलत फेर हुआ है मोरक्को (Morocco) ने वर्ल्ड की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम (Belgium) को 2-0 से करारी शिकस्त दी है। छोटी टीम से हार (Morocco vs Belgium) के बाद बेल्जियम फुटबॉल (Fifa World Cup Riots) फैंस काफी निराश हुए है। लेकिन जल्द ही ये निराशा ने दंगो (Belgium Riots) का रूप ले लिय़ा है। फुटबॉल (Football) फैंस ने बेल्जियम की हार के बाद राजधानी ब्रुसेल्स (Brussels) के साथ साथ इन तीन शहरों में आगजनी और कई गाड़ियों और दुकानों में तोड़फोड़ की है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

आपको बता दें कि मोरक्को से हार के बाद बेल्जियम फैंस ने ब्रुसेल्स में कई दुकानों के शीशे और कई गाड़ियों में आग लगा दी थी। इसके अलावा कई दुकानों में पटाके भी फेक दिए गए थे। ब्रुसेल्स की पुलिस की माने तो फुटबॉल के मुकाबले के खत्म होने से पहले ही दंगा शुरू हो गया था। दंगा करने वाले पुलिस के सामने भी आ गए थे और दोनों के बीच झड़प भी हुई है। इसके अलावा कई देंगाकारियों के पास हथियार भी मौजूद थे। ब्रुसेल्स पुलिस ने इस हंगामे के दौरान 11 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

ब्रुसेल्स के दंगो के बाद पुरे शहर में पुलिस को लगा दिया गया है राजधानी में कई मेट्रो स्टेशन और और रोड को बंद कर दिया गया है। बता दें कि इस शहर में मोरक्को के भी कई लोग रहते है। एक रिपोर्ट की माने तो मोरक्को के लोगों के 5 लाख संख्या बताई जा रही है। हालांकि फुटबॉल मुकाबले को जीत के बाद मोरक्को के फैंस यहां सेलेब्रेट कर रहे थे। उसके बाद से ही दंगे शुरू होने की खबर आ रही है।

बेल्जियम की राजधानी के बाद लीज शहर में भी दंगो की घटना सामने आ रही है। लीज के एक पुलिस स्टेशन में करीब 50 लोगों ने तोड़फोड़ की है। इसके अलावा दंगाईयों ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। लीज पुलिस ने हंगामा करने वालो को शांत करने के लिए वाटर कैनन की इस्तिमाल किया था। बाते दें कि ब्रुसेल्स और लीज के अलावा एंटवर्प शहर में भी काफी हंगामा हुआ है। एंटवर्प पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick