Cricket
IPL 2024: खत्म हुआ इंतजार! विराट कोहली लौटे भारत, RCB से जल्द जुड़ेंगे-WATCH

IPL 2024: खत्म हुआ इंतजार! विराट कोहली लौटे भारत, RCB से जल्द जुड़ेंगे-WATCH

RCB अनबॉक्स इवेंट से पहले बैंगलोर पहुंचे विराट कोहली-Watch
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। कोहली जल्द ही आरसबी अनबॉक्स इवेंट के लिए टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं।

फैंस का लंबे समय का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। काफी समय क्रिकेट से दूर चले रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत लौट आए हैं। कोहली हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे हैं और जल्द ही आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

विराट कोहली ने निजी कारणों के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया था। दूसरी बार पिता बने विराट कोहली ने परिवार को समय देने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। विराट भारत वापिस लौट आए हैं और हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट का उनका वीडियो भी सामने आया है।

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 22 मार्च को खेला जाना है। इसके लिए आरसीबी कड़ी तैयारियों में जुटी हुई है और अब विराट भी जल्द ही टीम से जुड़ेंगे।

यह भी देखेंः IPL 2024: ‘स्पिनर्स कहां है?’ आकाश चोपड़ा ने RCB की कमजोरी का किया खुलासा

यह भी देखेंः IPL 2024 के लिए RR से जुड़े ध्रुव जुरैल, सैल्यूट कर सभी ने किया स्वागत-WATCH

यह भी देखेंः IPL 2024 से पहले श्रेयस अय्यर KKR के कैंप से जुड़े, देखें तस्वीरें

इससे पहले 19 मार्च को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडिम में आरसीबी अबॉक्सिंग इवेंट का आयोजन किया जाना है, जिसमें टीम हिस्सा लेगी। इस इवेंट का भी प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें फेमस इंटरनेशनल डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर एलन वॉकर स्पेशल परफॉर्म करने वाले हैं।

IPL 2024 के लिए RCB का शेड्यूल

  1. 1. CSK vs RCB – 22nd March – 8 PM
  2. 2. RCB vs PBKS – 25th March – 7:30 PM
  3. 3. RCB vs KKR – 29th March – 7:30 PM
  4. 4. RCB vs LSG – 2nd April – 7:30 PM
  5. 5. RR vs RCB – 6th April – 7:30 PM

Editors pick