T20 World Cup, IND vs NZ: एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम दुनियाभर के सबसे सफल कप्तानों में शामिल है। धोनी ने बतौर कप्तान टीम इंडिया को आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जिताई है, लेकिन टी20 वर्ल्डकप में धोनी एंड टीम आज तक न्यूजीलैंड को शिकस्त नहीं दे पाई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके एमएस धोनी बतौर मेंटर टी20 वर्ल्डकप 2021 में टीम के साथ यूएई में हैं, और अपनी पहली जीत की तालाश में हैं। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand T20) के बीच ये मैच रविवार 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।
T20 World Cup, IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान एमएस धोनी
भारत और न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्डकप (India vs New Zealand T20) इतिहास में 2 बार आमने सामने खेलने उतरी है। एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेले दोनों ही मैच टीम इंडिया ने गवाए हैं, यानी जब रविवार को ये मुकाबला होगा तो टीम टूर्नामेंट और इसके इतिहास में न्यूजीलैंड पर पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। चलिए पहले नजर डालते हैं धोनी की कप्तानी में हुए दोनों मैचों पर।
पहला मैच – 16 सितंबर 2007- भारत 10 रनों से हारा था, धोनी ने इस मैच में 24 रन बनाए थे। चार विकेट लेने वाले डेनियल विटोरी प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
दूसरा मैच – 15 मार्च 2016 – 127 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया 79 रन पर ढेर हो गई थी। धोनी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें – तीन कारण जिससे ईशान किशन को किया जाना चाहिए प्लेइंग इलेवन में शामिल
T20 World Cup, IND vs NZ: खिलाड़ियों पर एमएस धोनी की नजर!
पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद एमएस धोनी भी निराश हैं, वह भी चाहते हैं कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतकर सेमीफाइनल में अपने स्थान की दावेदारी मजबूत करे। धोनी नेट सेशन में खिलाड़ियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। पूरी उम्मीद है कि रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में एक से अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
■■■■■■■■■■■□□□ LOADING@hardikpandya7 | #TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/hlwtrGDfNR
— BCCI (@BCCI) October 28, 2021
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in