Cricket
आज मैदान पर उतारते ही दोहरा शतक जड़ देंगे रोहित शर्मा, जानें कैसे

आज मैदान पर उतारते ही दोहरा शतक जड़ देंगे रोहित शर्मा, जानें कैसे

आज मैदान पर उतारते ही दोहरा शतक जड़ देंगे रोहित शर्मा, जानें कैसे
IPL 2024 SRH vs MI: मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा आज रात मैदान पर उतारते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

IPL 2024 SRH vs MI: मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा आज रात मैदान पर उतारते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वह अपनी प्रिय फ्रेंचाइजी मुंबई के लिए अपना 200वां आईपीएल मैच खेलेंगे। बता दें कि SRH vs MI मुकाबला आज शाम राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस के दिग्गज रोहित शर्मा

एमआई के साथ रोहित शर्मा की यात्रा 2011 में शुरू हुई और तब से वह टीम के लिए लगातार खेल रहे हैं। पिछले 199 मैचों में, उन्होंने एमआई के लिए 5,084 रन बनाए हैं, जिससे फ्रेंचाइजी के सर्वकालिक सर्वाधिक रन स्कोरर के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हो गई है।

रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने 208 मैचों और 204 पारियों में 29.59 की औसत और लगभग 130 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 5,357 रन मुंबई इंडियंस के लिए बनाए हैं। इसके अलावा अपने शानदार आईपीएल करियर में उन्होंने एक शतक और 35 अर्धशतक भी बनाए हैं।

रोहित के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

आज रात का मैच न केवल रोहित शर्मा के लिए नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए भी एक महत्वपूर्ण मैच होगा। क्योंकि टीम को अपने शुरूआती मैच में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुंबई आईपीएल में वापसी करने क लिए यह मैच जीतना चाहेगी।

जैसे ही रोहित मुंबई इंडियंस की जर्सी में अपनी 200वीं आईपीएल उपस्थिति के लिए मैदान पर उतरेंगे, प्रशंसक फ्रेंचाइजी के साथ उनके शानदार करियर का एक और अध्याय देखने के लिए उत्सुक होंगे।

Editors pick