Cricket
IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हुए रोहित शर्मा

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हुए रोहित शर्मा

Rohit Sharma
Rohit Sharma IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह हार्दिक पांड्या के साथ जल्द अभ्यास शुरू करेंगे।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ कैंप में जुड़ गए हैं। वह जल्द आईपीएल के लिए हार्दिक पांड्या के साथ अभ्यास शुरू कर देंगे। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक हैंडल से रोहित शर्मा की फोटो शेयर की गई, जिसमें वह अपने होटल रूम में खड़े हैं।

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है। इस बार टीम ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। आज ही प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने कहा था कि रोहित शर्मा का हाथ हमेशा उनके कन्धों पर होगा और जब भी उन्हें रोहित की मदद की जरुरत होगी, वह हमेशा खड़े होंगे।

सभी फैंस इन्तजार कर रहे हैं जब रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे, लेकिन उससे पहले इन्तजार है दोनों की बॉन्डिंग अभ्यास के दौरान कैसी नजर आती है। वैसे दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है, ना मनमुटाव लेकिन फिर भी फैंस दोनों को साथ में अभ्यास करते हुए देखने के लिए भी बेताब है।

यह भी देखेंIPL 2024: लंबे इंतजार के बाद मैदान में नजर आए विराट कोहली, मैक्सवेल के साथ खेली फुटबॉल

मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के बीच 24 मार्च को खेलेगी। हार्दिक पांड्या पिछले 2 सीजन में गुजरात के ही कप्तान थे। उनकी कप्तानी में गुजरात ने एक फाइनल जीता जबकि दूसरे सीजन रनर-अप रही।

Editors pick