IPL 2022 Worst Strike Rates: आईपीएल 2022 (Indian Premier League) में अब तक कुछ बेहतरीन और कुछ बेहद शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिले। जैसे-जैसे सीजन अपने अंतिम चरण में प्रवेश करता जा रहा है, खेल के कुछ आंकड़े सभी के होश उड़ा देंगे। आईपीएल फ्रेंचाइजी (IPL franchises) ने जिन खिलाड़ियों को अपनी टीम की ताकत समझकर रीटेन किया था उन्हीं खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में खराब स्ट्राइक रेट का प्रदर्शन करते हुए सभी को हैरान कर दिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल 8 खिलाड़ियों में से 5 नाम उन खिलाड़ियों के हैं जिन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले मोटी रकम के लिए रीटेन किया गया था। इस लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी शामिल है जो नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत वाले खिलाड़ी रहे हैं।
नाम | टीम | स्ट्राइक रेट |
केन विलियमसन | SRH | 96.13 |
वेंकेटेश अय्यर | KKR | 97.77 |
अनुज रावत | RCB | 109.32 |
ललित यादव | DC | 109.6 |
इशान किशन | MI | 111.38 |
विराट कोहली | RCB | 111.91 |
कीरोन पोलार्ड | MI | 120.19 |
रोहित शर्मा | MI | 123.01 |
1- केन विलियमसन – सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन के लिए ये सीजन काफी निराशआजनक साबित हुआ। विलियमसन ने 10 मैचों में 22.11 की औसत से 199 रन बनाए। SRH के कप्तान को निश्चित रूप से अपने खेल में सुधार करना होगा, जोकि फिलहाल 96.13 है।
2- वेंकटेश अय्यर – यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन में आईपीएल में अपने कारनामों के बाद वेंकटेश अय्यर को रीटेन किया। लेकिन केकेआर के सलामी बल्लेबाज के लिए अब तक का सीजन काफी खराब साबित हुआ। वेंकेटेश अय्यर 9 मैचों में 16.50 की औसत के साथ सिर्फ 132 रन ही बना पाए। केकेआर के वेंकेटेश अय्यर का स्ट्राइक रेट 97.77 है।
3- विराट कोहली – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2022 भी कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा है। तेजतर्रार बल्लेबाज ने 11 मैचों में अब तक 216 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 111.91 है और उनका औसत 21.60 है।
4- कीरोन पोलार्ड – किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे होगी। एमआई के गेम-चेंजर्स भी मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं पाए। कीरोन पोलार्ड ने 9 मैचों में 15.62 के औसत और 120.19 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 125 रन बनाए।
5- रोहित शर्मा – MI के लिए सबसे पहले रीटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक, इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने में विफल रहे। रोहित शर्मा उर्फ हिटमैन मैदान में अपने बल्लेसे कोई बड़ा स्कोर महीं कर पाए। एमआई कप्तान ने 9 मैचों में 17.22 के औसत और 123.01 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 155 रन ही बनाए।