IND vs SA 3rd ODI Highlights: आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का निर्णायक मैच खेला गया। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की लचर बल्लेबाजी रही और पूरी टीम 99 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत ने लक्ष्य को ओवर में पूरा किया और 7 विकेट से मैच अपने नाम किया। निर्णायक मैच जीतकर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
मोहम्मद सिराज बने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज : मोहम्मद सिराज ने दूसरे वनडे में 3 विकेट चटकाए थे, निर्णायक मैच में उन्होंने पॉवरप्ले में 2 बड़े विकेट चटकाए और जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मोहम्मद सिराज को सीरीज में किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया।
कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ़ द मैच : कुलदीप यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्होंने आज निर्णायक मैच में कुल 4 विकेट चटकाए, जिसकी मदद से टीम दक्षिण अफ्रीका 99 रनों पर ऑल आउट हुई। कुलदीप ने 4.1 ओवरों में 18 रन दिए, और 4 विकेट चटकाए।
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वाशिंगटन सुंदर ने क्विंटन डिकॉक के रूप में पहला विकेट चटकाया, इसके बाद मोहम्मद सिराज ने पहले पॉवरप्ले में 2 विकेट चटकाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। स्पिन गेंदबाजों ने मैच में कुल 8 विकेट चटकाए और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को 99 रनों पर समेट दिया। कुलदीप यादव ने 4.1 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए। शाहबाज अहमद ने 7 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए शुबमन गिल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, वो अपने अर्धशतक से चूक गए। धवन ने 8 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने विजयी छक्का लगाया, टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच जिताया।
Winners Are Grinners! ☺️
Captain @SDhawan25 lifts the trophy as #TeamIndia win the ODI series 2️⃣-1️⃣ against South Africa 👏👏#INDvSA | @mastercardindia pic.twitter.com/igNogsVvqd
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
India Scorecard
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Shikhar Dhawan (C) | 8 | 14 | 1 | 0 | 57.14 | |
Shubman Gill | 49 | 57 | 8 | 0 | 85.96 | |
Ishan Kishan | 10 | 18 | 2 | 0 | 55.56 | |
Shreyas Iyer | 28 | 23 | 3 | 2 | 121.74 | |
Sanju Samson (WK) | 2 | 4 | 0 | 0 | 50.00 | |
Extra | 8 (b 1, w 1, nb 1, lb 5) | |||||
Total | 105/3 (19.1) | |||||
Yet To Bat | Shahbaz Ahmed, Washington Sundar, Shardul Thakur, KL Yadav, Mohammed Siraj, Avesh Khan |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Marco Jansen | 5.1 | 0 | 43 | 0 | 8.32 |
Lungi Ngidi | 5 | 0 | 21 | 1 | 4.20 |
Anrich Nortje | 5 | 1 | 15 | 0 | 3.00 |
Bjorn Fortuin | 4 | 1 | 20 | 1 | 5.00 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Shikhar Dhawan | 1-42 | 6.1 |
Ishan Kishan | 2-58 | 10.4 |
Shubman Gill | 3-97 | 18.2 |
South Africa Scorecard
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Janneman Malan | 15 | 27 | 3 | 0 | 55.56 | |
Quinton de Kock (WK) | 6 | 10 | 1 | 0 | 60.00 | |
Reeza Hendricks | 3 | 21 | 0 | 0 | 14.29 | |
Aiden Markram | 9 | 19 | 0 | 0 | 47.37 | |
Heinrich Klaasen | 34 | 42 | 4 | 0 | 80.95 | |
David Miller (C) | 7 | 8 | 1 | 0 | 87.50 | |
Andile Phehlukwayo | 5 | 5 | 1 | 0 | 100.00 | |
Marco Jansen | 14 | 19 | 1 | 1 | 73.68 | |
Bjorn Fortuin | 1 | 5 | 0 | 0 | 20.00 | |
Anrich Nortje | 0 | 1 | 0 | 0 | 0.00 | |
Lungi Ngidi | 0 | 6 | 0 | 0 | 0.00 | |
Extra | 5 (b 0, w 4, nb 0, lb 1) | |||||
Total | 99/10 (27.1) | |||||
Yet To Bat |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Washington Sundar | 4 | 0 | 15 | 2 | 3.75 |
Mohammed Siraj | 5 | 0 | 17 | 2 | 3.40 |
Avesh Khan | 5 | 1 | 8 | 0 | 1.60 |
Shahbaz Ahmed | 7 | 0 | 32 | 2 | 4.57 |
Shardul Thakur | 2 | 0 | 8 | 0 | 4.00 |
Kuldeep Yadav | 4.1 | 1 | 18 | 4 | 4.32 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Quinton de Kock | 1-7 | 2.5 |
JN Malan | 2-25 | 7.5 |
Reeza Hendricks | 3-26 | 9.6 |
Aiden Markram | 4-43 | 15.3 |
David Miller | 5-66 | 18.5 |
Andile Phehlukwayo | 6-71 | 19.4 |
Heinrich Klaasen | 7-93 | 24.3 |
Bjorn Fortuin | 8-94 | 25.3 |
Anrich Nortje | 9-94 | 25.4 |
M Jansen | 10-99 | 27.1 |
भारतीय पारी : 105/3 (19.1 Over) – हाइलाइट्स
6:33 pm IST : 20वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर ने छक्का मारा और टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया। भारत ने निर्णायक मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
Vice-captain @ShreyasIyer15 finishes off in style! 💥
An all-around performance from #TeamIndia to win the final #INDvSA ODI and clinch the series 2⃣-1⃣. 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/fi5L0fWg0d pic.twitter.com/7PwScwECod
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
6:27 pm IST : WICKET – शुबमन गिल (49) – 19वें ओवर में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा, हालांकि टीम इंडिया जीत पक्की कर चुकी है लक्ष्य से सिर्फ 3 रन दूर है लेकिन ये विकेट फैंस को इसलिए चुभेगी क्योंकि गिल 49 रन पर खेल रहे थे। गिल को नागिदी ने अंदर आती एक अच्छी गेंद पर एलबीडबल्यू आउट कराया. शुबमन गिल ने अच्छी पारी खेली और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।
.@ShreyasIyer15 goes FOUR, FOUR straight down the ground! 👌👌 #INDvSA #TeamIndia inching closer to the target 👍
Follow the match ▶️ https://t.co/fi5L0fWg0d
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @starsportsindia pic.twitter.com/qcVTTpMFgt
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
5:50 pm IST : WICKET – ईशान किशन (6) – 11वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन आउट, बजोर्न की गेंद पर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद विकेट कीपर के दस्तानों में गई। अंपायर ने आउट करार दिया जिस पर ईशान ने तुरंत रिव्यु ले लिया। टीवी पर दिखा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर ही गई और ईशान को पवेलियन लौटना पड़ा। 58 के स्कोर पर टीम इंडिया का दूसरा विकेट।
5:46 pm IST : 10 ओवरों की समाप्ति : बैटिंग पॉवरप्ले भारत के नाम रहा, बेशक एक विकेट जरूर गिरा लेकिन टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली। शिखर धवन और शुबमन गिल ने अच्छी शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 6 ओवरों में 42 रन जोड़े। धवन 8 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, दोनों ने मिलकर भारतीय पारी का अर्धशतक पूरा करवाया. 10 ओवरों के बाद टीम इंडिया का स्कोर – 53/1
5:32 pm IST : WICKET – शिखर धवन (8) : सातवें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन ने शॉट खेलकर रन लेना चाहा, दूसरे एन्ड पर मौजूद शुबमन गिल ने मना किया और आधी क्रीज पर आकर धवन वापस गए लेकिन मार्को यांसेन का अच्छा थ्रो। डिकॉक ने गेंद पकड़कर विकेट्स पर मारा, थर्ड अंपायर पर फैसला गया और रन आउट होकर धवन को पवेलियन लौटना पड़ा।
SOUND 🔛 @ShubmanGill with two crisp shots against Marco Jansen 👌👌 #INDvSA
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia pic.twitter.com/qArMzWVKRE
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
5:27 pm IST : भारत की सलामी जोड़ी (शिखर धवन और शुबमन गिल) ने शानदार शुरुआत दिलाई है। 100 रनों का छोटा लक्ष्य है, दोनों ने तेज शुरुआत की है और जिस पिच पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे थे वहां दोनों भारतीय बल्लेबाजों को कोई तकलीफ नहीं हुई। 5 ओवरों की समाप्ति तक दोनों बिना विकेट गवाए 35 रन बनाए लिए हैं।
दक्षिण अफ्रीका पारी – 99/10 (27.1 Over) : हाइलाइट्स
4:20 pm IST : WICKET – मार्को यांसिन (14) – यांसिन बड़ा शॉट मारना चाहते थे लेकिन बॉउंड्री पर खड़े आवेश खान ने आसान सा कैच पकड़ा। ये दक्षिण अफ्रीका का 10वां विकेट था, इसी के साथ टीम दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 99 रनों पर ऑल आउट हो गई। ये दक्षिण अफ्रीका का वनडे में चौथा सबसे छोटा टोटल स्कोर है।
Innings Break!
Superb bowling peformance from #TeamIndia! 👏 👏
4⃣ wickets for @imkuldeep18
2⃣ wickets each for Shahbaz Ahmed, @mdsirajofficial & @Sundarwashi5Over to our batters now. 👍 👍
Scorecard 👉 https://t.co/XyFdjV9BTC #INDvSA pic.twitter.com/B2wUzvis4y
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
4:13 pm IST : WICKET – एनरिक नॉर्खिया (0) : कुलदीप यादव ने लगातार दूसरी गेंद पर विकेट चटकाया। 26वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने एनरिक नॉर्खिया को क्लीन बोल्ड किया। कुलदीप यादव ने गुगली गेंद डाली थी, जिस पर बल्लेबाज पूरी तरह चकमा खा गए।
4:12 pm IST : WICKET- बजोर्न फॉर्टुइन (1) 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने बजोर्न फॉर्टुइन को एलबीडबल्यू आउट किया। ये दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट है।
4:01 – WICKET – क्लासेन (34) – क्लासेन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने शाहबाज अहमद द्वारा डाले गए 25वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारा, लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर अहमद ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया है। क्लासेन जगह बनाकर ऑफ में खेलना चाहते थे, लेकिन अहमद द्वारा डाली गई तेज गति की गेंद सीधा विकेट्स को उड़ाती हुई गई।
ICYMI! @imkuldeep18 & Shahbaz Ahmed hit the woodwork! 👌 👌 #TeamIndia
South Africa lose Andile Phehlukwayo & Heinrich Klaasen.
Follow the match 👉 https://t.co/XyFdjVrL7K
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia. pic.twitter.com/U8r2N7jYai
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
3:43 pm IST – WICKET – आदिले फेहलुकवायो (5) – 20वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव ने आदिले फेहलुकवायो को बोल्ड किया। इससे पिछली गेंद पर बल्लेबाज ने चौका बटोरा था, लेकिन अगली गेंद कुलदीप ने शानदार डाली और विकेट दिलाया। दक्षिण अफ्रीका ने 71 रन पर अपना छठा विकेट गवा दिया है।
3:38 pm IST – WICKET – डेविड मिलर (7) – वाशिंगटन सूंदर ने 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर डेविड मिलर को बोल्ड किया। मिलर को यकीं नहीं आया कि वह बोल्ड हो गए हैं, उन्होंने इस पर रिव्यु भी ले लिया। टीवी पर दिखा कि विकेट कीपर या किसी और की वजह से नहीं बल्कि गेंद विकेट को छूती हुई और बेल्स को गिराती हुई गई। ये दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट है।
3:18 pm IST – WICKET – मारक्रम (9) – वाशिंगटन सुंदर ने पारी में अपना दूसरा विकेट चटकाया, उन्होंने मारक्रम को विकेट कीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया।
2:52 pm IST : 10 ओवरों का खेल खत्म : पॉवरप्ले मोहम्मद सिराज के नाम रहा, उन्होंने पॉवरप्ले में 2 बड़े विकेट्स चटकाए। सिराज ने पहले जानेमन मलान और फिर हेंड्रिक्स को चलता किया। सिराज ने पॉवरप्ले के 5 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। एक विकेट वाशिंगटन सुंदर के नाम रहा, उन्होंने क्विंटन डिकॉक को आउट किया। पॉवरप्ले तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर – 26/3
2:41 pm IST : WICKET – जानेमन मलान (15) – मोहम्मद सिराज ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर मलान को कैच आउट कराया, आवेश खान ने आउट किया। ये दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट है।
2:32 pm IST : पहली विकेट के बाद हेंड्रिक्स और मलान ने मिलकर पारी को संभाला है। दोनों रिस्की शॉट नहीं खेल रहे हैं वहीं खराब गेंदों पर रन भी बटौर रहे हैं।
2:17 pm IST : WICKET – दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका वाशिंगटन सुंदर ने दिलाया, उन्होंने क्विंटन डिकॉक (6) को कैच आउट कराया। तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर क्विंटन डिकॉक बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन मिस हिट हुए और कैच आउट हुए।
IND vs SA 3rd ODI Highlights : दोनों किस प्लेइंग 11 के साथ उतरे
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 : क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), जानेमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को यांसेन, आदिले फेहलुकवायो, बजोर्न फॉर्टुइन, लुंगी नागिदी, एनरिक नॉर्खिया
भारत की प्लेइंग 11 : शिखर धवन (कप्तान), शुबमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान
1:41 pm IST : शिखर धवन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
1:30 pm IST : मैदान पर अधिकारियों ने पिच और ग्राउंड का मुआयना करने के बाद फैसला किया है कि 1 बजकर 40 मिनट पर टॉस होगा. 2 बजे पहली गेंद गेंद डाली जाएगी.
12:50 pm IST : टॉस समय पर नहीं होगा। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से मैदान गीला है। टॉस 1 बजे होना था लेकिन मैदान का इंस्पेक्शन करने के लिए मैच ऑफिशियल 1 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर आएंगे। वैसे अच्छी खबर ये हैं कि आज दिल्ली में मौसम अच्छा है। धूप भी खिली हुई है।
UPDATE from Delhi 🚨 – Toss has been delayed.
There will be an official inspection at 1:30 PM IST.#TeamIndia | #INDvSA
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
IND vs SA 1st ODI Live Score : पिच रिपोर्ट
यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट होगा और बल्ले पर गेंद आसानी से आएगी। खेल के दूसरे हाफ में ओस आने की संभावना है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पीछा करना पसंद करेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया- शिखर धवन, शुबमान गिल, श्रेयस अय्यर, राजत पाटीदार, इशान किशन, संजू सेमसन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, आवेश खान और मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका- टेम्बा बावुमा (कप्तान), जेनमन मालन, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, फेहलुकवेओ, प्रिटोरियस, पार्नेल, महाराज, रबाडा और शम्सी।
Lucknow ✅
Ranchi ✅
Delhi ⏳Ready for the #INDvSA ODI decider 👌#TeamIndia pic.twitter.com/0mMffHhx7u
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
IND vs SA 3rd ODI Highlights: टीमें इस प्रकार है
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), जेनमन मलान, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्टजे और एंडिले फेहलुकवायो।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।