Cricket
T20 World Cup 2021: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में Hardik Pandya के चयन पर उठाए सवाल, पूछा- चोटिल खिलाड़ी को क्यों चुना?

T20 World Cup 2021: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में Hardik Pandya के चयन पर उठाए सवाल, पूछा- चोटिल खिलाड़ी को क्यों चुना?

T20 World Cup 2021, T20 World Cup, Team India selection, Hardik Pandya, Hardik Pandya injury, T20 World Cup India Squad, T20 World Cup Indian TeamT20 World Cup 2021, T20 World Cup, Team India selection, Hardik Pandya, Hardik Pandya injury, T20 World Cup India Squad, T20 World Cup Indian Team
T20 World Cup 2021: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में Hardik Pandya के चयन पर उठाए सवाल, पूछा- चोटिल खिलाड़ी को क्यों चुना?- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के यूएई चरण में अब तक मुंबई इंडियंस अपने दोनों मैच हार चुकी है। हार्दिक पंड्या के नहीं होने से मुंबई की टीम को काफी […]

T20 World Cup 2021: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में Hardik Pandya के चयन पर उठाए सवाल, पूछा- चोटिल खिलाड़ी को क्यों चुना?- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के यूएई चरण में अब तक मुंबई इंडियंस अपने दोनों मैच हार चुकी है। हार्दिक पंड्या के नहीं होने से मुंबई की टीम को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। टीम आखिरी के ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पा रही है। टीम दो हार के बाद आईपीएल अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने अब हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने हार्दिक के टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुने जाने पर भी सवाल उठाए हैं। T20 World Cup 2021, T20 World Cup, Team India selection, Hardik Pandya, Hardik Pandya injury, T20 World Cup India Squad, T20 World Cup Indian Team- follow hindi.insidesport.in

सबा करीम ने यूट्यूब चैनल पर ‘खेलनीति’ पर बोलते हुए कहा कि क्या हार्दिक चोटिल हैं? अगर ऐसा है तो उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम में क्यों शामिल किया गया? भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता ने कहा, “एक बात साफ है, हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए बड़े खिलाड़ी हैं। लेकिन सवाल यह है कि जब उन्हें भारतीय टीम में चुना गया था, तो क्या वह उस समय फिट थे? अगर वह उस समय फिट थे, तो उनका चयन जायज है। वह मुंबई के लिए अब तक दो मैच नहीं खेले हैं, तो वह कब चोटिल हो गए? क्या यह भारतीय टीम के चयन के दौरान या आईपीएल की तैयारी के दौरान हुआ था? इन बातों को समझाना जरूरी है।”

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK IPL 2021: MS Dhoni से मिली हार से Virat Kohli हुए उदास, ड्रेसिंग रूम में RCB प्लेयर्स की लगाई क्लास; देखें वीडियो

सबा करीम ने कहा, “अगर वह चोटिल थे, तो उन्हें राष्ट्रीय टीम में क्यों चुना गया? आम तौर पर नियम यह है कि यदि आप फिट नहीं हैं तो आपको अपनी मैच फिटनेस साबित करने के लिए एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) जाना होगा। तभी आप चयन के लिए उपलब्ध होंगे।” पूर्व रणजी खिलाड़ी और कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि मुंबई हार्दिक को पूरी तरह से ठीक होने का समय दे रही है और ऑलराउंडर को जोरदार वापसी के लिए समर्थन कर रही है।

T20 World Cup 2021, T20 World Cup, Team India selection, Hardik Pandya, Hardik Pandya injury, T20 World Cup India Squad, T20 World Cup Indian Team- follow hindi.insidesport.in

सबा करीम ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं है। एक क्रिकेटर को निगल्स हमेशा होते हैं। वे उन्हें महत्वपूर्ण मैचों के लिए बचा रहे हैं। हार्दिक को पूरी तरह से ठीक होने का समय दे रहे हैं, ताकि वह अपना 100 प्रतिशत दे सके। मुंबई को आने वाले मैचों में उनकी जरूरत है और अगर टीम को जीतना है तो हार्दिक खेलना होगा। अगर वह फिट हैं तो वे एक शानदार क्रिकेटर और मैच विजेता हैं।”

मुंबई को यूएई में दो मैचों में हार मिली है। उसे चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया है। मुंबई को अगला मुकाबला रविवार को दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ खेलना है।

T20 World Cup 2021, T20 World Cup, Team India selection, Hardik Pandya, Hardik Pandya injury, T20 World Cup India Squad, T20 World Cup Indian Team- follow hindi.insidesport.in

Editors pick