T20 World cup 2021: Eoin Morgan बने टी-20 इंटरनेशनल के सबसे सफल कप्तान, Asghar Afghan और Mahendra Singh Dhoni का रिकॉर्ड तोड़ा
T20 World cup 2021-Eoin Morgan-Asghar Afghan: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप-1 में इंग्लैंड ने श्रीलंका (ENG vs SL) को 26 रन…

T20 World cup 2021-Eoin Morgan-Asghar Afghan: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप-1 में इंग्लैंड ने श्रीलंका (ENG vs SL) को 26 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ इंग्लैंड के कप्तान ओएन मॉर्गन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। इस मामले में मोर्गन ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। मॉर्गन ने टी-20 इंटरनेशनल में 68 मुकाबलों में से 43 में जीत हासिल की है। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
कप्तान मोर्गन ने बनाया रिकॉर्ड
Mahendra Singh Dhoni-ENG vs SL: दरअसल, सोमवार (1 नवंबर) को शारजाह के मैदान पर खेले गए मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन सनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद इंग्लैंड टीम ने 4 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका टीम 19 ओवर में 137 रन पर ही सिमट गई। इसी के साथ श्रीलंका टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई। वहीं इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ कप्तान मोर्गन ने भी मैच जीत का रिकॉर्ड अपने ना कर लिया।
धोनी ने जीते थे 42 मैच
T20 World cup 2021-Eoin Morgan-Asghar Afghan: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 72 टी20 इंटरनेशनल में से 42 में जीत हासिल की है। वहीं अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने 52 टी20 इंटरनेशनल में से 42 में जीत हासिल की थी। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 29 में जीत हासिल की थी। वहीं मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 47 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 29 में जीत हासिल की थी।
Eoin Morgan, now the most successful captain in T20Is 👏 🏴 pic.twitter.com/FZD3KSMzxi
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 1, 2021
सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल जीतने वाले कप्तान
कप्तान | मैच जीते | मैच खेले |
ओएन मॉर्गन | 43 | 68 |
असगर अफगान | 42 | 52 |
महेंद्र सिंह धोनी | 42 | 75 |
सरफराज अहमद | 29 | 37 |
विराट कोहली | 29 | 47 |
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in