Cricket
IPL 2021: हार के बावजूद जश्न मना रही मुंबई इंडियंस की टीम, सेकंड लेग में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले SuryaKumar Yadav को किया सम्मानित- Video Watch

IPL 2021: हार के बावजूद जश्न मना रही मुंबई इंडियंस की टीम, सेकंड लेग में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले SuryaKumar Yadav को किया सम्मानित- Video Watch

IPL 2021: हार के बावजूद जश्न मना रही मुंबई इंडियंस की टीम, SuryaKumar Yadav को किया सम्मानित – MI vs DC, Nathan Coulter-Nile, Playoffs
IPL 2021: हार के बावजूद जश्न मना रही मुंबई इंडियंस की टीम, सेकंड लेग में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले SuryaKumar Yadav को किया सम्मानित- Video Watch: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जाने के उनके इरादे को […]

IPL 2021: हार के बावजूद जश्न मना रही मुंबई इंडियंस की टीम, सेकंड लेग में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले SuryaKumar Yadav को किया सम्मानित- Video Watch: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जाने के उनके इरादे को लगभग खत्म कर दिया। एमआई को अब प्लेऑफ क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा, क्योंकि 12 मैच में सिर्फ 5 जीत के साथ उनके 10 अंक हैं। इतना ही नहीं अंकतालिका में 10 अंक वाली चार टीमों में अपनी नेट रन रेट सबसे कम है। इस तरह रोहित एंड कंपनी तालिका में फिलहाल 7वें स्थान पर मौजूद है। IPL 2021, MI vs DC, Suryakumar Yadav, Nathan Coulter-Nile, Playoffs

इस तरह मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 में मुश्किल में फंसी नजर आ रही है, लेकिन ये पांच बार आईपीएल का खिताब जितने वाली टीम है। मुंबई इंडियंस ने हमेशा अपने खिलाड़ियों को स्पोर्ट और उनका हौसला बढ़ाया है। हार हो या जीत एमआई कलचर के हिसाब से टीम को हमेशा पॉजिटिव रहने के लिए जाना जाता है। अभी उनकी स्थिति बिलकुल भी अच्छी दिखाई नहीं दे रही है, फिर भी शनिवार शाम मैच के बाद एमआई की टीम सेलिब्रेट करते नजर आई।

मुंबई इंडियंस ने रविवार को अपने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम डीसी के खिलाफ मैच के बाद एक साथ जमा हुई है। इस वीडियो में मुंबई इंडियंस दिल्ली के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर-नाइल को ड्रेसिंग रूम प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित कर रही है।

सूर्यकुमार को एमआई के कोच महेला जयवर्धने और कूल्टर-नाइल को टीम के मेंटोर सचिन तेंदुलकर ने ये बैज पहना रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने डीसी के खिलाफ मैच में 26 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। वहीं, नाथन कूल्टर-नाइल ने अपने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट चकाया है। कूल्टर-नाइल ने अपने हमवतन और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का शिकार किया था।

ये भी पढ़ें – IPL 2021 MI vs DC LIVE: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ीं

IPL 2021, MI vs DC, Suryakumar Yadav, Nathan Coulter-Nile, Playoffs

Editors pick