Cricket
IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने दान किए 450 ऑक्सीजन सिलेंडर

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने दान किए 450 ऑक्सीजन सिलेंडर

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने दान किए 450 ऑक्सीजन सिलेंडर
IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने दान किए 450 ऑक्सीजन सिलेंडर- कोरोना के कारण आईपीएल 2021 को सस्पेंड कर दिया गया है। बायो बबल में आईपीएल 2021 का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन इसमें भी कोरोना ने दस्तक दे दी। जिस कारण आईपीएल को स्थगित करना पड़ा। देश में कोरोना […]

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने दान किए 450 ऑक्सीजन सिलेंडर- कोरोना के कारण आईपीएल 2021 को सस्पेंड कर दिया गया है। बायो बबल में आईपीएल 2021 का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन इसमें भी कोरोना ने दस्तक दे दी। जिस कारण आईपीएल को स्थगित करना पड़ा। देश में कोरोना के कहर को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राज्य में 450 ऑक्सीजन सिलेंडर के वितरण की व्यवस्था करके बढ़ती COVID-19 दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में तमिलनाडु के लोगों का समर्थन बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें- दुखद: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना से पिता का निधन

फ्रैंचाइज़ी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ”भूमिका Trust ने CSKCL को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की आपूर्ति की व्यवस्था करने में मदद की और वितरण में समन्वय भी किया जाएगा. भूमिका Trust एक NGO जो कोविड-राहत कार्यों में शामिल है.”

विज्ञप्ति के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के निदेशक आर श्रीनिवासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को शनिवार को आक्सीजन सांद्रक सौंपे। इस अवसर पर तमिलनाडु क्रिकेट संघ की अध्यक्ष रूपा गुरुनाथ भी उपस्थित थी.

कोविड-19 राहत कार्यों से जुड़े स्वयंसेवी संगठन भूमिका ट्रस्ट ने आक्सीजन सांद्रक के वितरण की व्यवस्था करने में सीएसके की मदद कर रहा है.

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर कोरोनावायरस के खिलाफ जंग क्या छेड़ी, उनको लोगों का भारी समर्थन मिला है. दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिलकर एक खास मुहीम शुरू की थी, दोनों ने मिलकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में फंड जुटाने के लिए कार्य शुरू किया था, जिससे कोरोना वायरस के विरुद्ध लोगों की मदद में इस्तमाल किया जाएगा.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने Ketto से लिंक जेनेरेट किया था, इसमें अपने फैंस और लोगों से मदद करने की भी अपील की थी. विराट कोहली और अनुष्का ने खुद इसमें 2 करोड़ रूपये का डोनेशन दिया है.े

Editors pick